SET 04 संविधान का स्त्रोत MCQBy dreamnaukari.com@gmail.com / March 4, 2025 संविधान सभा निर्माण प्रक्रिया Copyright © 2025 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com संविधान का स्त्रोत MCQ SET 04 1 / 11 1. भारत के संविधान में उद्देशिका का विचार लिया गया है-U.P.P.C.S. (Pre) 2015 (a) इटली के संविधान से (b) कनाडा के संविधान से (c) फ्रांस के संविधान से (d) यू.एस.ए. के संविधान से व्याख्या:भारत के संविधान में उद्देशिका का विचार संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A.) के संविधान से लिया गया है, जबकि उद्देशिका की भाषा ऑस्ट्रेलिया के संविधान से ली गई है। 2 / 11 2. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में इनमें से कौन सर्वोच्च है? 45th B.P.S.C. (Pre) 2001 U.P.P.C.S. (Mains) 2013 (a) सर्वोच्च न्यायालय (b) संविधान (c) संसद (d) धर्म व्याख्या:भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में संविधान सर्वोच्च है। यही राजव्यवस्था के स्वरूप और उद्देश्य का निर्धारण करता है एवं विभिन्न इकाइयों के सृजन का प्रावधान करता है। संविधान से ही शासन के सभी अंग अधिकार एवं शक्ति प्राप्त करते हैं। 3 / 11 3. भारत में न्यायिक पुनरीक्षण (Judicial Review) की संकल्पना निम्नांकित देश के संविधान से ली गई है-U.P.P.C.S. (Pre) 1998 (a) यूनाइटेड किंगडम (b) संयुक्त राज्य अमेरिका (c) यू.एस.एस.आर. (d) ऑस्ट्रेलिया व्याख्या:भारत में न्यायिक पुनरीक्षण की संकल्पना संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से ली गई है। इसका आशय है कि सर्वोच्च न्यायालय विधानों एवं आदेशों का न्यायिक पुनर्विलोकन कर सकता है तथा उन विधानों एवं आदेशों को शून्य घोषित कर सकता है, जो संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन करते हैं। 4 / 11 4. निम्नलिखित में से कौन-सा लक्षण भारतीय परिसंघ और अमेरिकी परिसंघ में समान रूप में पाया जाता है? I.A.S. (Pre) 1993 (a) एक ही नागरिकता (b) संविधान की तीन सूचियां (c) न्यायपालिका की द्वैधता (d) संविधान के निर्वचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय व्याख्या:संविधान के निर्वचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था भारतीय और अमेरिकी दोनों ही परिसंघों में समान लक्षण है। 5 / 11 5. भारत की संघात्मक व्यवस्था निम्नलिखित में से किस देश से संबंधित है? U.P.P.C.S. (Mains) 2006 (a) कनाडा (b) यूनाइटेड किंगडम (c) संयुक्त राज्य अमेरिका (d) आयरलैंड 6 / 11 6. भारतीय संविधान में "राज्यों की संघ" की संकल्पना को प्राप्त किया गया है-U.P.P.C.S. (Pre) 2017 (a) अमेरिका के संविधान से (b) ऑस्ट्रेलिया के संविधान से (c) ब्रिटिश नॉर्थ अमेरिका अधिनियम से (d) स्विट्जरलैंड के संविधान से व्याख्या:भारतीय संविधान में "राज्यों का संघ" की संकल्पना ब्रिटिश नॉर्थ अमेरिका एक्ट (कनाडा) से प्रेरित है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1(1) के अनुसार, भारत "राज्यों का संघ" है। 7 / 11 7. भारत के संविधान में सम्मिलित समवर्ती सूची किस देश की देन है? Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003 (a) सोवियत संघ (b) ऑस्ट्रेलिया (c) इटली (d) कनाडा व्याख्या: भारत के संविधान में समवर्ती सूची को ऑस्ट्रेलिया के संविधान से लिया गया है। इस सूची में ऐसे विषय शामिल हैं, जिन पर केंद्र एवं राज्य दोनों को कानून बनाने का अधिकार है। दोनों द्वारा निर्मित कानूनों में टकराव की स्थिति में केंद्र द्वारा निर्मित कानून ही मान्य होगा। इसे सातवीं अनुसूची में शामिल किया गया है। 8 / 11 8. भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों का विचार लिया गया है-U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2004 (a) अमेरिकन संविधान से (b) ब्रिटिश संविधान से (c) रूस (पूर्व सोवियत संघ) के संविधान से (d) फ्रांस के संविधान से व्याख्या: मूल कर्तव्य (अनु. 51- क) मूलतः अंगीकृत संविधान के भाग नहीं थे। इन्हें 42वें संविधान संशोधन, 1976 द्वारा सम्मिलित किया गया। ये मूल कर्तव्य पूर्व सोवियत संघ के संविधान से लिए गए हैं। 9 / 11 9. कथन (A): भारत का संविधान सबसे अधिक लंबा हो गया है।कारण (R): मौलिक अधिकारों का अध्याय अमेरिकन संविधान के मॉडल से लिया गया है।नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए-U.P.P.C.S. (Pre) 2015 (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है। (b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है। (d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है। व्याख्या: भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। इसमें 22 भाग, 395 अनुच्छेद तथा 12 अनुसूचियां हैं। इसमें मौलिक अधिकारों का अध्याय अमेरिका के संविधान के मॉडल से लिया गया है। परंतु मात्र मौलिक अधिकारों की वजह से ही भारतीय संविधान लंबा नहीं हुआ। इसलिए (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। 10 / 11 10. भारतीय संविधान में सन्निहित मूल अधिकारों की अवधारणा किस देश के संविधान से ग्रहण की गई है? U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2006, U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014 (a) फ्रांस (b) ब्रिटेन (c) संयुक्त राज्य अमेरिका (d) रूस 11 / 11 11. लिखित संविधान का प्रारंभ किस देश से हुआ? M.P.P.C.S. (Pre) 2015 (a) जापान (b) भारत (c) ब्रिटेन (d) अमेरिका व्याख्या : संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान प्रथम पूर्ण लिखित संविधान है। यह विश्व का सबसे छोटा लिखित संविधान है, जिसमें मात्र 7 अनुच्छेद शामिल हैं। वहीं भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिसमें 395 अनुच्छेद शामिल हैं। Your score isResult : %%results_by_cats%%Score : %%score%%Time Taken : %%user_pass_time%%Correct Questions : %%user_corrects_count%%Skipped Question : %%skipped_questions_count%%Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%%No. of People Answered : %%result_id%%Date : %%current_date%% 0% Restart quiz Copyright © 2025 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com