SET 01 सिन्धु घाटी सभ्यता MCQBy dreamnaukari.com@gmail.com / February 11, 2025 155 सिंधु घाटी सभ्य Set - 1 1 / 10 1. हड़प्पा निम्नलिखित में से किस सभ्यता से संबद्ध है?M.P.P.C.S. (Pre) 1990 (a) सुमेरियन सभ्यता (b) सिंधु घाटी सभ्यता (c) वैदिक सभ्यता (c) वैदिक सभ्यता उत्तर-(b)व्याख्या : हड़प्पा नामक पुरास्थल सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित है। सिंधु सभ्यता के प्रथम स्थल के नाम पर सैंधव सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है। कालानुक्रम की दृष्टि से यह सभ्यता मिस्र एवं मेसोपोटामिया की प्राचीन सभ्यताओं के समकालिक थी 2 / 10 2. सिंधु सभ्यता संबंधित है-U.P.P.C.S. (Pre) 1996 39th B.P.S.C. (Pre) 1994 (a) प्रागैतिहासिक युग से (b) आद्य ऐतिहासिक युग से (c) ऐतिहासिक युग से (d) उत्तर-ऐतिहासिक युग से उत्तर-(b)व्याख्या : सैंधव सभ्यता आद्य ऐतिहासिक काल की सभ्यता है, क्योंकि यहां पर लेखन कला का ज्ञान तो है; किंतु अभी तक इसे पढ़ा नहीं जा सका है। अतः इतिहास निर्माण में इसका प्रयोग नहीं किया जा सकता है। 3 / 10 3. सिंधु घाटी की सभ्यता गैर-आर्य थी; क्योंकि-U.P.P.S.C. (GIC) 2010 (a) वह नगरीय सभ्यता थी। (b) उसकी अपनी लिपि थी। (c) उसकी खेतिहर अर्थव्यवस्था थी। (d) उसका विस्तार नर्मदा घाटी तक था। उत्तर-(a)व्याख्या : सिंधु घाटी की सभ्यता गैर-आर्य मुख्य रूप से इसलिए थी, क्योंकि वह नगरीय सभ्यता थी, जबकि आर्य सभ्यता ग्रामीण थी 4 / 10 4. सिंधु घाटी सभ्यता को आर्यों से पूर्व की रखे जाने का महत्वपूर्ण कारक है-U.P.P.C.S. (Pre) 1990 (a) लिपि (b) नगर नियोजन (c) तांबा (d) मृद्भांड उत्तर-(d)व्याख्या : 'सिंधु घाटी सभ्यता' लिपि ज्ञान और नगर नियोजन आदि के संदर्भ में आर्यों से अधिक विकसित थी। पुरातात्विक साक्ष्यों में अलग-अलग काल में पाए गए मृद्भांड ही सिंधु घाटी सभ्यता को आर्यों से पूर्व का सिद्ध करते हैं। काले रंग की आकृतियों से चित्रित लाल मृद्भांड जहां हड़प्पा सभ्यता से संबंधित हैं, वहीं धूसर एवं चित्रित धूसर मृद्भांड (जो बाद के हैं) आर्यों से संबंधित माने गए हैं 5 / 10 5. सिंधु घाटी संस्कृति वैदिक सभ्यता से भिन्न थी; क्योंकि –U.P.P.C.S.(Spl.) (Mains) 2004 (a) इसके पास विकसित शहरी जीवन की सुविधाएं थीं। (b) इसके पास चित्रलेखीय लिपि थी। (c) इसके पास लोहे और रक्षा शस्त्रों के ज्ञान का अभाव था। (d) उपर्युक्त सभी। उत्तर-(d)व्याख्या : सिंधु घाटी संस्कृति वैदिक सभ्यता से अनेक बातों में भिन्न थी। सिंधु घाटी सभ्यता नगरीय थी, जबकि वैदिक सभ्यता ग्रामीण थी। सिंधु सभ्यता की लिपि भावचित्रात्मक थी। वैदिक सभ्यता के लोग लोहे तथा रक्षा शस्त्रों के ज्ञान से युक्त थे, जबकि सिंधु घाटी की सभ्यता में लोहे के ज्ञान का अभाव था 6 / 10 6. हड़प्पा संस्कृति की जानकारी का प्रमुख स्रोत है-U.P.P.C.S. (Pre) 1996 U.P.P.C.S. (Pre) 1994 (a) शिलालेख (b) पकी मिट्टी की मुहरों पर अंकित लेख (c) पुरातात्विक खुदाई (d) उपर्युक्त सभी उत्तर-(c)व्याख्या : हड़प्पा सभ्यता की लिपि का वाचन अभी नहीं हो सका है, अतः सभ्यता से संबद्ध अनेक पुरास्थलों से प्राप्त पुरावशेष ही हड़प्पा संस्कृति के विशिष्ट तत्वों पर प्रकाश डालते हैं 7 / 10 7. भारत में चांदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं-I.A.S. (Pre) 1994 (a) हड़प्पा संस्कृति में (b) पश्चिमी भारत की ताम्रपाषाण संस्कृति में (c) वैदिक संहिताओं में (d) चांदी के आहत सिक्कों में उत्तर-(a)व्याख्या : हड़प्पावासियों को चांदी की जानकारी थी। मोहनजोदड़ो और हड़प्पा के निवासियों के मध्य इसके विधिवत प्रयोग के साक्ष्य मिलते हैं। ये लोग मुख्यतः राजस्थान की जावर और अजमेर की खानों से चांदी प्राप्त करते थे 8 / 10 8. हड़प्पा में मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग हुआ था?40th B.P.S.C. (Pre) 1995 (a) लाल (b) नीला-हरा (c) पांडु (d) नीला उत्तर-(a)व्याख्या : प्रारंभिक हड़प्पा सभ्यता में पैर से चालित चाक का प्रयोग किया जाता था। सभ्यता की परिपक्व अवस्था में हाथ से चालित चाकों का प्रयोग किया जाने लगा। डिजाइन के आधार पर इन बर्तनों की दो श्रेणियां थीं-एक तो बिना डिजाइन वाले मृदभांड की तथा दूसरे चित्रित मृद्भांड की। मृद्भांडों को बनाने वाली मिट्टी में रेत का मिश्रण किया जाता था, जिनको पकाने पर यह हल्के भूरे-लाल रंग का रूप ग्रहण कर लेती थीं। इन मृद्भांडों के ऊपरी हिस्सों में लाल रंग की पुताई कर दी जाती थी तथा निचले हिस्से में काले रंग से विभिन्न प्रकार की चित्रकारी की जाती थी 9 / 10 9. मूर्ति पूजा का आरंभ कब से माना जाता है?U.P.P.C.S. (Pre) 1992 (a) पूर्व आर्य (Pre Aryan) (b) उत्तर वैदिक काल (c) मौर्य काल (d) कुषाण काल उत्तर-(a)व्याख्या : मूर्ति पूजा का प्रारंभ पूर्व आर्य काल से माना जाता है। सैंधव सभ्यता में मूर्ति पूजा प्रचलित थी, इसके उदाहरण अनेक सैंधव पुरास्थलों से प्राप्त मातृ देवी की मृण्मूर्तियां तथा मुहरों पर प्राप्त चित्र हैं 10 / 10 10. निम्नलिखित पशुओं में से किस एक का हड़प्पा संस्कृति में पाई मुहरों और टेराकोटा कलाकृतियों में निरूपण (Representation) नहीं हुआ था?I.A.S. (Pre) 2001 (a) गाय (b) हाथी (c) गैंडा (d) बाघ उत्तर-(a)व्याख्या : हड़प्पा संस्कृति की मुहरों एवं टेराकोटा कलाकृतियों में गाय का चित्रण नहीं मिलता है, जबकि हाथी, गैंडा, बाघ, हिरण, भेड़ा आदि के अंकन मिलते हैं। गाय को महत्व वैदिक काल में प्राप्त हुआ Your score is 0% Restart quiz
Abhay kumar February 14, 2025 at 1:40 am Thish is fantastic sir ji amazing😍👍 It’s good for all students 🥰 Thank you sir jii🥰 Reply
Thish is fantastic sir ji amazing😍👍
It’s good for all students 🥰
Thank you sir jii🥰
Sir bahut mast hai