SET 01 अध्याय 3 : पृथ्वी की गतियाँ NCERT Geography Class 6 MCQsBy dreamnaukari.com@gmail.com / April 25, 2025 Copyright © 2025 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com SET 01 अध्याय 3 : पृथ्वी की गतियाँ NCERT Geography Class 6 1 / 12 1. पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमने की गति कहलाती है- (a) परिक्रमण (b) घूर्णन (c) झुकाव (d) इनमें से कोई नहीं Ans. (b): पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमने की गति घूर्णन कहलाती है। 2 / 12 2. पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर की गति को कहा जाता है- (a) घूर्णन (b) परिक्रमण (c) झुकाव (d) इनमें से कोई नही Ans. (b): पृथ्वी की गति दो प्रकार की है- घूर्णन एवं परिक्रमण सूर्य के चारों ओर एक स्थित कक्ष में पृथ्वी की गति को परिक्रमण कहते हैं। 3 / 12 3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए (i) पृथ्वी का अक्ष एक काल्पनिक रेखा है, जो इसके कक्षीय सतह से 651/2 का कोण बनाती है।(ii) वह समतल जो कक्ष के द्वारा बनाया जाता है, उसे कक्षीय समतल कहते हैं।कूट का प्रयोग करते हुए सत्य कथन की पहचान कीजिए- (a) केवल i (b) केवल ii (c) उपर्युक्त सभी (d) इनमें से कोई नही। Ans. (b) पृथ्वी का अक्ष एक काल्पलिक रेखा है, जो इसके कक्षीय सतह से 661/2° का कोण बनाती है। अतः स्पष्ट है कि कथन (i) असत्य है। 4 / 12 4. कथन (A) एक समय में सिर्फ पृथ्वी के आधे भाग पर ही सूर्य की रोशनी प्राप्त होती है।कारण (R) पृथ्वी का आकार गोले के समान है।कूट का प्रयोग करते हुए सही विकल्प का चयन कीजिए। (a) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही है तथा की R, A सही व्याख्या नहीं करता है। (b) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही है तथा की R, A सही व्याख्या करता है। (c) कथन (A) सही है तथा कारण (R) असत्य है। (d) कथन (A) गतल है तथा कारण (R) सही है। Ans. (b): पृथ्वी सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होती है। पृथ्वी का आकार गोले के समान है, इसिलए एक समय में सिर्फ इसके आधे भाग पर ही सूर्य से रोशनी प्राप्त होती है। सूर्य की ओर वाले भाग में दिन होता है, जबकि दूसरा भाग जो सूर्य से दूर होता है वहाँ रात होती है। अतः स्पष्ट है कि कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है। 5 / 12 5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-(i) ग्लोब पर वह वृत्त जो दिन तथा रात को विभाजित करता है उसे प्रदीप्ति वृत्त कहते हैं।(ii) पृथ्वी अपने अक्ष पर एक चक्कर लगाने में 25 घंटे का समय लेती है।(iii) पृथ्वी की घूर्णन गति का पृथ्वी की दैनिक गति कहते हैं।कूट का प्रयोग करतक हुए सत्य कथन की पहचान कीजिए। (a) i और ii (b) ii और iii (c) i और iii (d) उपरोक्त सभी Ans. (c) : ग्लोब पर वह वृत्त जो दिन तथा रात को विभाजित करता है उसे प्रदीप्ति वृत्त कहते हैं। पृथ्वी अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने में लगभग 24 घण्टे का समय लेती है। घूर्णन के समय काल को पृथ्वी दिन कहा जाता है। यह पृथ्वी की दैनिक गति है। अतः स्पष्ट है कि कथन (ii) असत्य है। तथा कथन (i) और कथन (iii) सत्य है। अतः विकल्प (c) सही है। 6 / 12 6. किस भारतीय खगोलशास्त्री ने बताया था कि पृथ्वी गोल है? (a) वराहमिहिर (b) आर्यभट्ट (c) नागार्जुन (d) देवाचार्य Ans. (b): प्राचीन भारतीय खगोलशास्त्री आर्यभट्ट ने बताया था कि पृथ्वी गोल है और अपने अक्ष पर घूर्णन करती है। 7 / 12 7. पृथ्वी कितने दिन में सूर्य का एक चक्कर पूरा करती है? (a) 367 (b) 368 (c) 364 (d) 365 1/4 Ans. (d): पृथ्वी को सूर्य का एक चक्कर लगाने में एक वर्ष या 365 (1/4) दिन का समय लगता है। पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर घूमने की गति को परिक्रमण गति कहते है। 8 / 12 8. कथन (A) - प्रत्येक चौथे वर्ष फरवरी माह 28 के बदले 29 दिन का होता है।कारण (R)- चार वर्षों में प्रत्येक वर्ष 6 घंटे अतिरिक्त मिलता है।सही विकल्प का चयन कीजिए- (a) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है। (b) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या नहीं करता है। (c) कथन (A) सत्य है तथा कारण (R) असत्य है। (d) कथन (A) असत्य है तथा कारण (R) सत्य है। Ans. (a) : पृथ्वी एक वर्ष या 365 (1/4) दिन में सूर्य का एक चक्कर लगाती है। चार वर्षों में प्रत्येक वर्ष 6 घण्टे अतिरिक्त मिलता है जो मिलकर एक दिन यानी 24 घण्टे के बराबर हो जाता है। इसके अतिरिक्त दिन को फरवरी के महीने में जोड़ दिया जाता है। इस प्रकार प्रत्येक चौथे वर्ष फरवरी माह 28 के बदले 29 दिन का होता है। अतः स्पष्ट है कि कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा R,A की सही व्याख्या करता हैं अतः विकल्प (a) सही है। 9 / 12 9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-(1) लीप वर्ष में 365 दिन होता है।(2) पृथ्वी वृत्ताकार पथ पर सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है।कूट का प्रयोग करते हुए सत्य कथन की पहचान कीजिए- (a) केवल 1 (b) केवल 2 (c) उपर्युक्त सभी (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं Ans. (d) : एक वर्ष जिसमें 366 दिन होते हैं उसे लीप वर्ष कहा जाता है। पृथ्वी दीर्घवृत्ताकार पथ पर सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है। अतः स्पष्ट है कि कथन 1 और कथन 2 दोनों असत्य है। अतः विकल्प (d) सही है। 10 / 12 10. कथन (A)- सामान्यतः एक वर्ष को गर्मी, वसंत एवं शरद् ऋतुओं में बाँटा जाता है।कारण (R)- सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की स्थिति में परिवर्तन के कारण होता है।कूट का प्रयोग करते हुए सही विकल्प का चयन कीजिए। (a) कथन (A) और कारण (R) सही हैं तथा R, A सही व्याख्या करता है। (b) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या नहीं करता है। (c) कथन (A) सही है तथा कारण (R) गलत है। (d) कथन (A) गलत है तथा कारण (R) सही है। Ans. (a): सामान्यतः एक वर्ष को गर्मी, सदी, वसंत एवं शरद ऋतुओं में बाँटा जाता है। ऋतुओं में परिवर्तन सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की स्थिति में परिवर्तन के कारण होता है। अतः स्पष्ट है कि कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है। अतः विकल्प (a) सही है। 11 / 12 11. सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधा किस दिन पड़ती है? (a) 21 जून (b) 22 दिसंबर (c) 21 मार्च (d) 23 सितंबर Ans. (a): 21 जून को सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती है। 21 जून को इन क्षेत्रों में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है। पृथ्वी की इस अवस्था को उत्तर आयनांत कहते हैं। 12 / 12 12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-(1) 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध में ऊष्मा कम प्राप्त होती है।(2) पृथ्वी के उत्तर अयनांत की अवस्था में उत्तरी ध्रुव रेखा के बाद वाले क्षेत्रों पर लगभग 6 महीने तक लगातार दिन रहता है।(3) पृथ्वी के उत्तर अयनांत की अवस्था में विषुवत वृत्त के उत्तर में गर्मी का मौसम पाया जाता है।कूट का प्रयोग करते हुए सत्य कथन /कथनों की पहचान कीजिए- (a) 1 और 2 (b) 1 और 3 (c) 2 और 3 (d) उपर्युक्त सभी Ans. (c) : 21 जून को सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती हैं। इसके परिणामस्वरूप इन क्षेत्रों में ऊष्मा अधिक प्राप्त होती हैं। ध्रुवों के पास वाले क्षेत्रों में कम ऊष्मा प्राप्त होती है क्योंकि वहाँ सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं। उत्तरी ध्रुव सूर्य की तरफ झुका होता है तथा पृथ्वी के उत्तर अयनांत की अवस्था में उत्तरी ध्रुव रेखा के बाद वाले भागों पर 6 महीने तक लगातार दिन रहता है। पृथ्वी की उत्तरी गोलोर्ध के बहुत बड़े भाग में गर्मी का मौसम होता है। अतः स्पष्ट है कि कथन 1 असत्य है तथा कथन 2 और 3 सत्य हैं। अतः विकल्प (c) सही है। Your score isResult : %%results_by_cats%%Score : %%score%%Time Taken : %%user_pass_time%%Correct Questions : %%user_corrects_count%%Skipped Question: %%skipped_questions_count%%Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%%No. of People Answered : %%result_id%%Date : %%current_date%% 0% Restart quiz प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 01 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 02 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 03 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 04 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 05 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 06 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 07 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 08 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 09 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 10 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 11 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 12 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 13 प्राचीन इतिहास Mix Questions