SET 01 अध्याय 3 : अपवाह CLASS 9 NCERT Geography MCQsBy dreamnaukari.com@gmail.com / May 15, 2025 Copyright © 2025 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com SET 01 अध्याय 3 : अपवाह Class 9 NCERT Geography MCQs 1 / 10 1.नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए 1.एक नदी तंत्र का जिस क्षेत्र में जल प्रवाहित होता है उसे एक अपवाह द्रोणी कहते हैं।2. कोई भी ऊँचा क्षेत्र जब दो पड़ोसी अपवाह द्रोणियों को एक दूसरे से अलग करता है, जल विभाजक कहलाता है।उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? (a) केवल 1 (b) केवल 2 (c) 1 और 2 दोनों (d) न तो 1 और न ही 2 Ans.(c): अपवाह शब्द एक क्षेत्र के नदी तंत्र की व्याख्या करता है। एक नदी तंत्र जिस क्षेत्र में जल प्रवाहित होता है, उसे अपवाह द्रोणी कहते हैं। जब कोई भी ऊँचा क्षेत्र, जैसे-पर्वत या उच्च भूमि दो पड़ोसी अपवाह द्रोणियों को एक-दूसरे से अलग करता है, तो इस प्रकार की उच्च भूमि को जल विभाजक कहते हैं। 2 / 10 2. निम्नलिखित में से भारत की किस नदी का अपवाह तंत्र सबसे बड़ी है? (a) गंगा (b) सिन्धु (c) ब्रह्मपुत्र (d) गोदावरी Ans.(a): गंगा नदी का अपवाह तंत्र भारत का सबसे बड़ा अपवाह द्रोणी/अपवाह तंत्र है, जिसमें उत्तर में हिमालय से निकलने वाली बारहमासी व अनित्यवाही नदियाँ शामिल हैं। विश्व की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी अमेजन नदी की है। 3 / 10 3. भारतीय नदियों को मुख्यतः कितने वर्गों में विभाजित किया गया है? (a) दो वर्गों में (b) तीन वर्गों में (c) चार वर्गों में (d) पाँच वर्गों में Ans.(a): भारत के अपवाह तंत्र नियंत्रण मुख्यतः भौगोलिक आकृतियों के द्वारा होता है। इस आधार पर भारतीय नदियों को मुख्यतः दो वर्गों में विभाजित किया गया है-1. हिमालय की नदियाँ 2. प्रायद्वीपीय नदियाँ। 4 / 10 4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-भारत के दो मुख्य भौगोलिक क्षेत्रों से उत्पन्न होने के कारण हिमालय तथा प्रायद्वीपीय नदियाँ एक-दूसरे से भिन्न हैं।हिमालय की अधिकतर नदियाँ बारहमासी नदियाँ होती हैं।हिमालय की दो मुख्य नदियाँ सिन्धु तथा ब्रह्मपुत्र इस पर्वतीय श्रृंखला के उत्तरी भाग से निकलती है।उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 3 (c) 2 और 3 (d) 1, 2 और 3 Ans.(d): भारत के मुख्य भौगोलिक क्षेत्रों से उत्पन्न होने के कारण हिमालय तथा प्रायद्वीपीय नदियाँ एक दूसरे से भिन्न है। हिमालय की अधिकतर नदियाँ बारहमासी नदियाँ होती हैं। इनमें वर्ष भर पानी रहता है, क्योंकि इन्हें वर्षा के अतिरिक्त ऊँचे पर्वतों से पिघलने वाले हिम द्वारा भी जल प्राप्त होता है। हिमालय की दो मुख्य नदियाँ सिंधु तथा ब्रह्मपुत्र इस पर्वतीय श्रृंखला के उत्तरी भाग से निकलती हैं। इन नदियों ने पर्वतों को काटकर गार्डों का निर्माण किया है। 5 / 10 5. हिमालयी नदियों के संदर्भ में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए-यहाँ की अधिकतर नदियाँ बारहमासी हैं।ये नदियाँ अपने साथ भारी मात्रा में सिल्ट एवं बालू का संवहन करती हैं।हिमालयी नदियाँ अपने प्रवाह के निचले भाग में विसर्प व गोखुर झील का निर्माण करती हैं।उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? (a) केवल 1 (b) केवल 1 और 2 (c) केवल 1 और 3 (d) उपर्युक्त सभी Ans.(d): हिमालय क्षेत्र की नदियाँ बारहमासी हैं, क्योंकि ये बर्फ पिघलने व वर्षण दोनों के द्वारा जल प्राप्त करती हैं। हिमालयी नदियाँ अपने मार्ग के ऊपरी भागों में तीव्र अपरदन क्रिया करती हैं, क्योंकि नदी इस समय युवावस्था में होती है, तथा अपने साथ भारी मात्रा में सिल्ट एवं बालू का संवहन करती हैं। ये नदियाँ मध्य एवं निचले भागों में विसर्प, गोखुर झील तथा अपने बाढ़ वाले मैदानों में बहुत-सी अन्य निक्षेपण आकृतियों का निर्माण करती हैं। आगे चलकार यह पूर्ण विकसित डेल्टा का भी निर्माण करती है। 6 / 10 6. प्रायद्वीपीय नदियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-अधिकतर प्रायद्वीपीय नदियाँ मौसमी होती हैं, क्योंकि इनका प्रवाह वर्षा पर निर्भर करता है।हिमालय की नदियों की तुलना में प्रायद्वीपीय नदियों की लंबाई कम तथा छिछली हैं।प्रायद्वीपीय भारत की अधिकतर नदियाँ पश्चिमी घाट से निकलती हैं तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ बहती है।उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा से सही है/हैं? (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3 (c) 1, 2 और 3 (d) इनमें से कोई नहीं Ans.(c): अधिकतर प्रायद्वीपीय नदियाँ मौसमी होती हैं, क्योंकिइनका प्रवाह वर्षा पर निर्भर करता है। शुष्क मौसम में बड़ी नदियों का जल भी घटकर छोटी-छोटी धाराओं में बहने लगता है। हिमालय की नदियों की तुलना में प्रायद्वीपीय नदियों की लंबाई कम तथा छिछली हैं। फिर भी इनमें से कुछ केंद्रीय उच्च भूमि से निकलती हैं तथा पश्चिम की तरफ बहती है। प्रायद्वीपीय भारत की अधिकतर नदियाँ पश्चिमी घाट से निकलती हैं तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ बहती हैं। 7 / 10 7. निम्नलिखित में से कौन-सी सिन्धु की सहायक नदियाँ हैं?नबराश्योकझेलमजास्कररावी (a) केवल 1, 2 और 3 (b) केवल 1, 3, 4 और 5 (c) केवल 1, 2 और 5 (d) उपर्युक्त सभी Ans.(d): नुब्रा, श्योक, झेलम, जास्कर तथा रावी सिंधु नदी की सहायक नदी है। सिन्धु नदी का उद्गम स्थल मानसरोवर झील के निकट तिब्बत में है। पश्चिम की ओर बहती हुई यह नदी भारत में लद्दाख से प्रवेश करती हैं। इस भाग में यह एक बहुत ही सुंदर दर्शनीय गार्ज का निर्माण करती है। सिन्धु नदी बलूचिस्तान तथा गिलगित से बहते हुए अटक में पर्वतीय क्षेत्र से बाहर निकलती है। सतलज, व्यास, रावी, चेनाब तथा झेलम आपस में मिलकर पाकिस्तान में मिठानकोट के पास सिन्धु नदी में मिल जाती है। 8 / 10 8. सिन्धु नदी की लंबाई कितनी है? (a) 2890 किमी० (b) 2900 किमी० (c) 2600 किमी० (d) 2500 किमी० Ans.(b): सिन्धु नदी की लंबाई 2900 किमी० है। यह नदी विश्व की लंबी नदियों में से एक है। भारत में इसकी लम्बाई 1114 किमी. है। 9 / 10 9. सिन्धु नदी जल समझौता किस वर्ष हुआ था? (a) 1960 में (b) 1955 में (c) 1950 में (d) 1965 में Ans.(a): सिन्धु जल समझौता 1960 में हुआ था। इस सन्धि के अनुच्छेदों के अनुसार भारत इस नदी प्रक्रम के संपूर्ण जल का केवल 20 प्रतिशत जल उपयोग कर सकता है। इस जल का उपयोग पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान के दक्षिण पश्चिम भागों में सिंचाई के लिए करते हैं। 10 / 10 10. निम्नलिखित में से कौन-सा सिन्धु नदी का उद्गम स्थल है? (a) नेपाल (b) तिब्बत के निकट मानसरोवर झील (c) उत्तराखंड (d) यमुनोत्री Ans.(b): सिन्धु नदी का उद्गम स्थल तिब्बत के निकट मानसरोवर झील के निकट चेमायंगडुंग ग्लेशियर से है। सिंधु द्रोणी का एक-तिहाई से कुछ अधिक भाग भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल तथा पंजाब एवं शेष भाग पाकिस्तान में स्थित है। Your score isResult : %%results_by_cats%%Score : %%score%%Time Taken : %%user_pass_time%%Correct Questions : %%user_corrects_count%%Skipped Question: %%skipped_questions_count%%Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%%No. of People Answered : %%result_id%%Date : %%current_date%% 0% Restart quiz मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 01 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 02 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 03 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 04 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 05 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 06 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 07 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 08 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 09 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions भारत का भूगोल (Indian Geography) SET 01 भारत एवं कर्क रेखा SET 01 क्षेत्रफल और अक्षांशीय विस्तार SET 01 मानक समय SET 01 दूरस्थ बिंदु & सीमावर्ती देश SET 02 दूरस्थ बिंदु & सीमावर्ती देश SET 01 भारत के प्राकृतिक प्रदेश SET 01 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश SET 02 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश SET 03 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश