SET 01 अध्याय 4 : जलवायु CLASS 9 NCERT Geography MCQsBy dreamnaukari.com@gmail.com / May 16, 2025 Copyright © 2025 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com SET 01 अध्याय 4 : जलवायु Class 9 NCERT Geography MCQs 1 / 10 1. मानसून के संबंध में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए-मानसून शब्द की उत्पत्ति अरबी शब्द से हुई है।मानसून का अर्थ, एक वर्ष के दौरान वायु की दिशा में ऋतु के अनुसार परिवर्तन है।उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? (a) केवल 1 (b) केवल 2 (c) 1 और 2 दोनों (d) न तो 1 और न ही 2 Ans.(c): मानसून शब्द की व्युत्पत्ति अरबी भाषा के शब्द 'मौसिम' से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ है- मौसम।मानसून का अर्थ, एक वर्ष के दौरान वायु की दिशा में ऋतु के अनुसार परिवर्तन है। उपर्युक्त दोनों कथन सत्य हैं। मौसम एक विशेष समय में एक क्षेत्र के वायुमण्डल की अवस्थाओं को बताता है। मौसम तथा जलवायु के तत्त्व जैसे- तापमान, वायुमंडलीय दाब, पवन, आर्द्रता तथा वषर्ण एक ही होते हैं। मौसम की अवस्था प्रायः एक दिन में दी कई बार बदलती है। 2 / 10 2. भारत में निम्नलिखित में से किस प्रकार की जलवायु पायी जाती है? (a) उष्ण कटिबंधीय जलवायु (b) मरुस्थलीय जलवायु (c) शीतोष्ण कटिबंधीय जलवायु (d) मानसूनी जलवायु Ans.(d): भारत की जलवायु को मानसूनी जलवायु कहा जाता है। एशिया महाद्वीप में इस प्रकार की जलवायु मुख्यतः दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्व में पाई जाती है। सामान्य प्रतिरूप में लगभग एकरूपता होते हुए भी हुए भी देश की जलवायु अवस्था में स्पष्ट प्रादेशिक भिन्नताएँ हैं। जैसे गर्मियों में राजस्थान के मरूस्थल में कुछ स्थानों का तापमान लगभग 50° से. तक पहुँच जाता है जबकि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में तापमान लगभग 20° से. रहता है। मानसूनी जलवायु की विशेषता एक विशिष्ट मौसमी प्रतिरूप होता है। एक ऋतु से दूसरे ऋतु में मौसम की अवस्थाओं में बहुत अधिक परिवर्तन होता है। विशेषकर देश के आन्तरिक भागों में ये परिवर्तन अधिक मात्रा में परिलक्षित होते हैं। 3 / 10 3. भारतीय वर्षण की प्रादेशिक विविधताओं के संबंध में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए-हिमालय में वर्षण मुख्यतः हिमपात के रूप में होता है।तमिलनाडु के तटीय प्रदेशों में वर्षा शरद ऋतु के आरंभ में होती है।उत्तरी मैदान में वर्षा की मात्रा पश्चिम से, पूर्व की ओर घटती जाती है।उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3 (c) केवल 1 और 3 (d) उपर्युक्त सभी Ans.(a): हिमालय में वर्षण अधिकतर हिम के रूप में होता है तथा देश के शेष भाग में यह वर्षा के रूप में होता है। देश के अधिकतर भागों में जून से सितंबर तक वर्षा होती है, लेकिन कुछ क्षेत्रों जैसे- तमिलनाडु तट पर अधिकतर वर्षा अक्टूबर एवं नवंबर में होती है। भारत के उत्तरी मैदान में वर्षा की मात्रा सामान्यतः पूर्व से पश्चिम की ओर घटती जाती है न कि पश्चिम से पूर्व की ओर। पश्चिमी तट के भागों एवं उत्तर-पूर्वी भारत में लगभग 400 सेमी. वर्षा होती है, वहीं पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा एवं गुजरात के भागों में 60 सेमी. से भी कम वर्षा होती है। जलवायु की यह भिन्नता लोगों के जीवन में विविधता लाती है, जो उनके भोजन, वस्त्र, खान-पान और रहन-सहन में दिखाई देती है। अतः कथन 1 और 2 सही है जबकि कथन 3 गलत है। 4 / 10 4. एशिया महाद्वीप में मानसूनी जलवायु मुख्यतः पायी जाती है-दक्षिण एशिया मेंपश्चिम एशिया मेंदक्षिण-पूर्व एशिया में (a) केवल 1 (b) केवल 1 और 2 (c) केवल 1 और 3 (d) 1, 2 और 3 Ans.(c): एशिया महाद्वीप में मानसूनी जलवायु मुख्यतः दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्व एशिया में पायी जाती है। भारत की जलवायु को मानसूनी जलवायु कहा जाता है। 5 / 10 5. किसी क्षेत्र की जलवायु को नियंत्रित करने वाले प्रमुख कारक हैं-अक्षांशदेशांतरसमुद्र से दूरीवायुदाब एवं पवन तंत्रतुंगता (ऊँचाई) (a) केवल 1, 2 और 5 (b) केवल 2, 3 4 और 5 (c) केवल 1, 2, 4 और 5 (d) उपर्युक्त सभी Ans.(c): किसी भी क्षेत्र की जलवायु को नियंत्रित करने वाले छः प्रमुख कारक हैं-अक्षांश, तुंगता (ऊँचाई), वायुदाब एवं पवन तंत्र, समुद्र से दूरी, महासागरीय धाराएँ तथा उच्चावच। 6 / 10 6. मौसम से संबंधित महाद्वीपीय अवस्था का तात्पर्य है- (a) गर्मी में बहुत अधिक गर्मी तथा ठंडी में बहुत अधिक ठंड। (b) गर्मी में कम गर्मी तथा ठंडी में कम ठंड। (c) गर्मी में अधिक गर्मी तथा ठंडी में कम ठंड। (d) गर्मी में कम गर्मी तथा ठंडी में अधिक ठंड। Ans.(a): समुद्र का जलवायु पर समकारी प्रभाव पड़ता है, जैसे-जैसे समुद्र से दूरी बढ़ती है यह प्रभाव कम होता जाता है एवं लोग विषम मौसमी अवस्थाओं को महसूस करते हैं। इसे महाद्वीपीय अवस्था कहते हैं। अर्थात गर्मी में बहुत अधिक गर्मी तथा सर्दी में बहुत अधिक ठंडी महसूस होती है। 7 / 10 7. कोरिऑलिस बल निम्नलिखित में से किस कारण उत्पन्न होता है? (a) पृथ्वी के परिक्रमण के कारण (b) पृथ्वी के झुकाव के कारण (c) पृथ्वी के घूर्णन के कारण (d) पृथ्वी के गुरुत्व के कारण Ans.(c): पृथ्वी के घूर्णन के कारण उत्पन्न आभासी बल को कोरिऑलिस बल कहते हैं। इस बल के कारण पवनें उत्तरी गोलार्द्ध में दाहिनी ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में बाईं ओर विक्षेपित हो जाती हैं। इसे फेरल का नियम भी कहते हैं। 8 / 10 8. निम्नलिखित में से किस बल के कारण पवनें अपने दाहिनी ओर विक्षेपित हो जाती हैं? (a) कोरिऑलिस बल (b) गुरुत्वाकर्षण बल (c) उत्प्लावकता बल (d) भूखंडों के बल Ans.(a): कोरिऑलिस बल (विक्षेप बल) के कारण पवने उत्तरी गोलार्द्ध में अपने दाहिनी ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में बांयी ओर विक्षेपित हो जाती है। धरातल पर प्रवाहित हवाओं की दिशा वायुदाब तथा पृथ्वी की घूर्णन गति द्वारा निर्धारित होती है। पृथ्वी के इसी घूर्णन गति के कारण हवाओं की दिशा में विक्षेप उत्पन्न हो जाता है, जिसे 'विक्षेप बल' या कोरिऑलिस बल के नाम से जाना जाता है। 9 / 10 9. लगभग 27° से 30° उत्तर अक्षांशों के मध्य सक्रिय जेट धाराओं को निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है? (a) उष्ण कटिबंधीय पूर्वी जेट स्ट्रीम (b) उष्ण कटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम (c) उपोष्ण कटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम (d) शीतोष्ण कटिबंधीय पूर्वी जेट स्ट्रीम Ans.(c): जेट धाराएँ लगभग 27° से 30° उत्तर अक्षांशों के बीच स्थित होती हैं, इसलिए इन्हें उपोष्ण कटिबंधीय पश्चिमी जेट धाराएँ कहा जाता है। भारत में, ये जेट धाराएँ ग्रीष्म ऋतु को छोड़कर पूरे वर्ष हिमालय के दक्षिण में प्रवाहित होती है। इस पश्चिमी प्रवाह के द्वारा देश के उत्तर एवं उत्तर-पश्चिमी भाग में चक्रवाती विक्षोभ आते हैं। 10 / 10 10. पश्चिमी विक्षोभ के संदर्भ में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए-पश्चिमी विक्षोभ कैस्पियन सागर में उत्पन्न होते हैं।भारत में इनका प्रवेश पश्चिमी जेट प्रवाह द्वारा होता है।उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? (a) केवल 1 (b) केवल 2 (c) 1 और 2 दोनों (d) न तो 1 और न ही 2 Ans.(b): पश्चिमी विक्षोभ जो भारतीय उपमहाद्वीप में जाड़े के मौसम में पश्चिम तथा उत्तर-पश्चिम से प्रवेश करते हैं। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागर में उत्पन्न होते हैं। भारत में पश्चिमी विक्षोभ का प्रवेश पश्चिमी जेट प्रवाह द्वारा होता है। ये प्रायः भारत के उत्तर एवं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों को प्रभावित करते हैं। उष्ण कटिबंधीय चक्रवात मानसूनी महीनों के साथ-साथ अक्टूबर एवं नवंबर के महीनों में आते हैं तथा ये पूर्वी प्रवाह के एक भाग होते हैं एवं देश के तटीय क्षेत्रों को प्रभावित करते हैं। अतः कथन 1 गलत है, जबकि कथन 2 सही है। Your score isResult : %%results_by_cats%%Score : %%score%%Time Taken : %%user_pass_time%%Correct Questions : %%user_corrects_count%%Skipped Question: %%skipped_questions_count%%Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%%No. of People Answered : %%result_id%%Date : %%current_date%% 0% Restart quiz मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 01 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 02 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 03 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 04 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 05 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 06 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 07 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 08 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 09 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions भारत का भूगोल (Indian Geography) SET 01 भारत एवं कर्क रेखा SET 01 क्षेत्रफल और अक्षांशीय विस्तार SET 01 मानक समय SET 01 दूरस्थ बिंदु & सीमावर्ती देश SET 02 दूरस्थ बिंदु & सीमावर्ती देश SET 01 भारत के प्राकृतिक प्रदेश SET 01 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश SET 02 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश SET 03 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश