SET 01 अध्याय 4 : मानचित्र NCERT Geography Class 6 MCQsBy dreamnaukari.com@gmail.com / April 25, 2025 Copyright © 2025 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com SET 01 अध्याय 4 : मानचित्र NCERT Geography Class 6 1 / 12 1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-(1) जब हमें पूरी पृथ्वी का अध्ययन करना है तब ग्लोब हमारे लिए काफी उपयोगी साबित नहीं होता है।(2) जब हमें पृथ्वी के केवल एक भाग जैसे-अपने देश, राज्यों, जिलों, शहरों के बारे में अध्ययन करना चाहते है तो मानचित्र उपयोगी साबित नही होता है।(3) मानचित्र पृथ्वी की सतह या इसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र होता है।कूट का प्रयोग करते हुए असत्य कथन की पहचान कीजिए- (a) केवल 1 (b) केवल 2 (c) 1 और 2 (d) 2 और 3 Ans. (c): जब हमें पूरी पृथ्वी का अध्ययन करना होता है तबहमारे लिए ग्लोब उपयोगी होता है। लेकिन जब हमें पृथ्वी के केवल एक भाग जैसे अपने देश, राज्यों, जिलों, शहरों तथा गाँवों के बारे में अध्ययन करना चाहते हैं तो मानचित्र उपयोगी साबित होगा। अतः कथन 1 और 2 दोनों असत्य हैं। मानचित्र पृथ्वी की सतह या इसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र होता है। अतः स्पष्ट है कि कथन 3 सत्य है अतः विकल्प (c) सही है। 2 / 12 2. पर्वत, पठार, मैदान आदि को दर्शाने के लिए किस मानचित्र का प्रयोग करते हैं? (a) राजनीतिक मानचित्र (b) थिमैटिक मानचित्र (c) भौतिक मानचित्र (d) इनमें से कोई नहीं Ans. (c) : पृथ्वी की प्राकृतिक आकृतियों जैसे पठारों, पर्वतों, नदियों, मैदानों, महासागरों, इत्यादि को दर्शाने वाले मानचित्रों को भौतिक मानचित्र या उच्चावन मानचित्र कहा जाता है। 3 / 12 3. विभिन्न देशों व राज्यों तथा उनकी सीमाओं को दर्शाने के लिए किस मानचित्र का उपयोग करते हैं? (a) उच्चावन मानचित्र (b) राजनीतिक मानचित्र (c) थिमैटिक मानचि (d) इनमें से कोई नहीं Ans. (b) : राज्यों, नगरों, शहरों तथा गाँवों और विश्व के विभिन्न देशों व राज्यों तथा उनकी सीमाओं को दर्शाने वाले मानचित्र को राजनीतिक मानचित्र पर दर्शाया जाता है। 4 / 12 4. वृक्षों के वितरण को दिखानें वाले मानचित्र हैं- (a) भौतिक मानचित्र (b) थिमैटिक मानचित्र (c) राजनैतिक मानचित्र (d) इनमें से कोई नहीं Ans. (b) : वृक्षों के वितरण को दिखानें के लिए थिमैटिक मानचित्र का प्रयोग करते है। थिमैटिक मानचित्र विशेष जानकारियाँ प्रदान करते हैं जैसे सड़क मानचित्र, वर्षा मानचित्र, वन तथा उद्योगों आदि के विरतण दर्शाने वाले मानचित्र इत्यादि। 5 / 12 5. पैमाना आवश्यक है- (a) मानचित्र के लिए (b) रेखाचित्र के लिए (c) प्रतीकों के लिए (d) इनमें से कोई नहीं Ans. (a): पैमान मानचित्र के लिए आवश्यक है। पैमाना स्थल पर वास्तविक दूरी तथा मानचित्र पर दिखाई गई दूरी के बीच का अनुपात होता है। मानचित्र छोटे पैमाने पर खीचे जाते हैं। अगर आपको पैमाने की जानकारी है तो आप मानचित्र पर दिए गए किसी भी दो स्थलों के बीच दूरी का पता लगा सकते हैं। 6 / 12 6. दो स्थानों के बीच की दूरी 10 किमी. है जिसे मानचित्र पर 2 सेमी. की दूरी से व्यक्त किया गया हैं तो रेखाचित्र का पैमान होगा- (a) 1 सेमी. = 5 किमी. (b) 2 सेमी. = 5 किमी. (c) 1 सेमी. = 10 सेमी. (d) इनमें से कोई नहीं Ans. (a): यदि दो स्थानों के बीच की दूरी 10 किमी. है जिसे मानचित्र पर 2 सेमी. की दूरी से व्यक्त किया जाता है, इसका अभिप्राय है कि मानचित्र का 1 सेमी स्थल के 5 किमी. को दर्शाएगा। अतः रेखाचित्र का पैमाना होगा, 1 सेमी = 5 किमी.। 7 / 12 7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-(1) जब बड़े क्षेत्रफल वाले भागों जैसे महाद्वीपों या देशों को कागज पर दिखाना होता है तब बड़े पैमाने का उपयोग करते हैं। इस प्रकार के मानचित्र को छोटे पैमाने वाला मानचित्र कहते हैं।(2) जब एक छोटे क्षेत्रफल वाले भाग जैसे गाँव या शहर को कागज पर दिखाना होता है तब बड़े पैमाने का उपयोग करते हैं।इस प्रकार के मानचित्र को बड़ा पैमाने वाला मानचित्र कहते हैं। (a) केवल 1 (b) केवल 2 (c) उपर्युक्त सभी (d) इनमें से कोई नहीं Ans. (b) : जब बड़े क्षेत्रफल वाले भागों जैसे महाद्वीपों या देशों को कागज पर दिखाना होता है, तब हम लोग छोटे पैमाने का उपयोग कहते हैं। इसको छोटे पैमाने वाला मानचित्र कहते हैं। जब एक छोटे क्षेत्रफल वाले भाग को जैसे गाँव या शहर को कागज पर दिखाना होता है। तब हम बड़े पैमाने का उपयोग करते है जैसे 500 मीटर की दूरी को मानचित्र पर 5 सेमी. से दर्शाया जाता है। इस प्रकार के मानचित्र को बड़े पैमाने का मानचित्र कहते हैं। अतः स्पष्ट है कि कथन 1 असत्य है तथा कथन 2 सत्य है। अतः विकल्प (b) सही है। 8 / 12 8. दिक्सूचक का उपयोग किया जाता है- (a) प्रतीकों को दिखाने के लिए। (b) मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए। (c) दूरी मापने के लिए। (d) इनमें से कोई नहीं। Ans. (b) : दिक्सूचक एक ऐसी यंत्र हे जिसका सहायता से मुख्य दिशाओं का पता लगाया जाता है। इसकी चुंबकीय सुई की दिशा हमेशा-उत्तर-दक्षिण दिशा में होती है। 9 / 12 9. प्रधान दिग्बिंदु कहे जाते हैं-(1) पूर्व(2) पश्चिम(3) उत्तर(4) दक्षिणकूट का प्रयोग करके सही विकल्प का चयन कीजिए- (a) 1,2 और 3 (b) 2 और 3 (c) 2,3 और 4 (d) उपर्युक्त सभी Ans. (d): चार मुख्य दिशाओं उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, को प्रधान दिग्बिंदु कहते हैं। 10 / 12 10. मानचित्र के कितने घटक होते हैं। (a) 2 (b) 3 (c) 4 (d) 5 Ans. (b): मानचित्र के तीन घटक होते हैं- दूरी, दिशा, और प्रतीक। 11 / 12 12. नीले रंग का इस्तेमाल किसे दिखाने में किया जाता हैं- (a) जलाशयों (b) पर्वतों (c) मैदानों (d) पठारों Ans. (a): नीले रंग का इस्तेमाल जलाशयों को दिखने में किया जाता है। विभिन्न रंगों का उपयोग मानचित्र विभिन्न स्थलाकृतियों को दर्शाने के लिए करते हैं। 12 / 12 14. रेखाचित्र आधारित होता है-(1) याद्दाश्त पर(2) स्थानीय प्रेक्षण(3) पैमाने परनीचे दिये गए कूट का प्रयोग करते हुए सही विकल्प का चयन कीजिए- (a) केवल 1 (b) केवल 2 (c) 1 और 3 (d) 1 और 2 Ans. (d) : रेखाचित्र एक आरेखण है जो याद्दाश्त और स्थानीय प्रेक्षण पर आधारित होता है। यह पैमाने पर आधारित नही होता है। Your score isResult : %%results_by_cats%%Score : %%score%%Time Taken : %%user_pass_time%%Correct Questions : %%user_corrects_count%%Skipped Question: %%skipped_questions_count%%Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%%No. of People Answered : %%result_id%%Date : %%current_date%% 0% Restart quiz प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 01 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 02 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 03 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 04 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 05 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 06 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 07 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 08 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 09 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 10 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 11 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 12 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 13 प्राचीन इतिहास Mix Questions