SET 02 अध्याय 3 : अपवाह CLASS 9 NCERT Geography MCQsBy dreamnaukari.com@gmail.com / May 15, 2025 Copyright © 2025 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com SET 02 अध्याय 3 : अपवाह Class 9 NCERT Geography MCQs 1 / 11 11. निम्न में से किस स्थान पर सतलज, ब्यास, रावी, चेनाब तथा झेलम नदियाँ, सिन्धु नदी से मिलती हैं? (a) जम्मू और कश्मीर (b) पाकिस्तान में मिठानकोट (c) पाकिस्तान में लाहौर (d) पंजाब में अमृतसर Ans.(b): सतलज, ब्यास, रावी, चेनाब तथा झेलम आपस में मिलकर पाकिस्तान में मिठानकोर के पास सिन्धु नदी में मिल जाती हैं। 2 / 11 12. भारत, सिन्धु नदी प्रक्रम के संपूर्ण जल का कितना प्रतिशत जल उपयोग कर सकता है? (a) 10 प्रतिशत (b) 30 प्रतिशत (c) 20 प्रतिशत (d) 25 प्रतिशत Ans.(c): भारत, सिन्धु नदी प्रक्रम के संपूर्ण जल का 20 प्रतिशत जल उपयोग कर सकता है। 3 / 11 13. भागीरथी एवं अलकनंदा नदी का संगम किस जगह पर होता है? (a) विष्णुप्रयाग (b) देवप्रयाग (c) प्रयाग (d) नंदप्रयाग Ans.(b): देवप्रयाग (उत्तराखंड) में भागीरथी एवं अलकनंदा नदी का संगम होता है। देवप्रयाग के ऊपर गंगा नदी को भागीरथी कहा जाता है। देवप्रयाग में अलकनंदा के मिलने के पश्चात इसे गंगा नदी के नाम से जाना जाता है। अलकनंदा नदी बद्रीनाथ के ऊपर सतोपथ हिमनद से निकलती है। आगे चलकर यह नदी विष्णुप्रयाग में धौलीगंगा से मिल जाती है तथा मंदाकिनी एवं अलकनंदा नदी रुद्रप्रयाग में एक-दूसरे से मिलती हैं। गंगा एवं यमुना नदियाँ प्रयाग (इलाहाबाद) में एक दूसरे से मिलती है। 4 / 11 14. गंगा नदी तंत्र के संबंध में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए-गंगा नदी हरिद्वार के पास पर्वतीय भाग को छोड़कर मैदानी भाग में प्रवेश करती है।यमुना नदी यमुनोत्री हिमानी से निकलने के बाद गंगा के दाहिने किनारे के समानांतर बहती है।उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? (a) केवल 1 (b) केवल 2 (c) 1 और 2 दोनों (d) न तो 1 और न ही 2 Ans.(c): गंगा की मुख्य धारा 'भागीरथी' गंगोत्री हिमानी से निकलती है तथा अलकनंदा उत्तराखंड के देवप्रयाग में इससे मिलती है। हरिद्वार के गंगा पर्वतीय भाग को छोड़कर मैदानी भाग में प्रवेश करती है। यमुना नदी हिमालय के यमुनोत्री हिमानी से निकलती है। यह गंगा के दाहिने किनारे के समानांतर बहती है तथा इलाहाबाद (प्रयागराज) में गंगा में मिल जाती है। अतः उपर्युक्त दोनों कथन सत्य हैं। 5 / 11 15. गंगा की सहायक नदियों में से किन नदियों का उद्गम नेपाल हिमालय से है? घाघरा,रामगंगा,गंडक,कोसी (a) केवल 1, 2 और 3 (b) केवल 1, 3 और 4 (c) केवल 1, 3 और 4 (d) केवल 1 और 4 Ans.(c): गंगा की प्रमुख सहायक नदियाँ जो नेपाल हिमालय से निकलती हैं- घाघरा, गंडक तथा कोसी। रामगंगा नदी उत्तराखंड के हिमालयी पर्वत श्रृंखलाओं के कुमाऊँ मंडल से निकलती है। 6 / 11 16. कौन-सी नदी गंगा अपवाह तंत्र का भाग नहीं है? (a) बेतवा (b) सोन (c) वैगाई (d) चंबल Ans.(c): बेतवा, चम्बल तथा सोन गंगा अपवाह तंत्र का भाग है। चम्बल तथा बेतवा यमुना की सहायक तथा सोन गंगा नदी की सहायक नदी है। गंगा की प्रमुख सहायक नदियाँ-यमुना, घाघरा, गंडक, कोसी, गोमती, कर्मनाशा, टोंस तथा महानंदा इत्यादि है। वैगाई नदी गंगा अपवाह तंत्र का भाग नही है, यह वरशानद पहाड़ी (प. घाट) से निकलकर तमिलनाडु से प्रवाहित होती हुई बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है। यह प्रायद्वीपीय भाग की नदी है। 7 / 11 17. गंगा नदी एवं ब्रह्मपुत्र नदी की संयुक्त धारा को किस नाम से जाना जाता? (a) भागीरथी (b) मेघना (c) अलकनंदा (d) हुगली Ans.(b): गंगा बांगलादेश में प्रवेश करती है जहां ब्रह्मपुत्र नदी इससे आकर मिलती है अंतिम चरण में गंगा और ब्रह्मपुत्र की संयुक्त समुद्र धारा में विलीन होने से पहले मेघना के नाम से जानी जाती है। 8 / 11 18. गंगा एवं ब्रह्मपुत्र नदियों के द्वारा बनाए गए डेल्टा किस नाम से जाना जाता है? (a) सुन्दरवन डेल्टा (b) लैकुसट्राइन डेल्टा (c) रुंडित डेल्टा (d) परित्यक्त डेल्टा Ans.(a): गंगा एवं ब्रह्मपुत्र नदियों के द्वारा बनाए गए डेल्टा को सुंदरवन डेल्टा के नाम से जाना जाता है। सुंदरवन डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा एवं तेजी से वृद्धि करने वाला डेल्टा है। यहाँ रॉयल बंगाल टाइगर भी पाए जाते हैं। 9 / 11 19. इनमें से गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन-सी है? (a) घाघरा (b) गंडक (c) कोसी (d) यमुना Ans.(d): गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी यमुना है, जो यमुनोत्री हिमानी (बंदरपुंछ) से निकलकर 1376 किमी. प्रवाहित होने के बाद प्रयागराज (इलाहाबाद) में गंगा नदी में मिल जाती है। घाघरा, गंडक तथा कोसी भी गंगा की सहायक नदियाँ है। 10 / 11 20. भारत की सबसे लंबी नदी इनमें से कौन-सी है? (a) सिन्धु नदी (b) ब्रह्मपुत्र नदी (c) गंगा नदी (d) गोदावरी नदी Ans.(c): गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी है, इसकी लंबाई 2500 किमी० से अधिक है। 11 / 11 21. निम्न में से कौन-सा नगर सिन्धु तथा गंगा नदी तंत्रों के बीच जल-विभाजक पर स्थित है? (a) चंडीगढ़ (b) पानीपत (c) अंबाला (d) सोनीपत Ans.(c): अंबाला नगर सिन्धु तथा गंदा नदी तंत्रों के बीच जल-विभाजक पर स्थित है। अंबाला से सुंदरवन तक मैदान की लंबाई 1800 किमी. है। Your score isResult : %%results_by_cats%%Score : %%score%%Time Taken : %%user_pass_time%%Correct Questions : %%user_corrects_count%%Skipped Question: %%skipped_questions_count%%Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%%No. of People Answered : %%result_id%%Date : %%current_date%% 0% Restart quiz मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 01 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 02 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 03 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 04 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 05 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 06 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 07 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 08 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 09 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions भारत का भूगोल (Indian Geography) SET 01 भारत एवं कर्क रेखा SET 01 क्षेत्रफल और अक्षांशीय विस्तार SET 01 मानक समय SET 01 दूरस्थ बिंदु & सीमावर्ती देश SET 02 दूरस्थ बिंदु & सीमावर्ती देश SET 01 भारत के प्राकृतिक प्रदेश SET 01 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश SET 02 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश SET 03 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश