SET 02 अध्याय 4 : जलवायु CLASS 9 NCERT Geography MCQsBy dreamnaukari.com@gmail.com / May 16, 2025 Copyright © 2025 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com SET 02 अध्याय 4 : जलवायु Class 9 NCERT Geography MCQs 1 / 10 11. पश्चिमी चक्रवातीय विक्षोभ के संबंध में असत्य कथन छाँटिए- (a) सर्दी के महीनों में उत्पन्न होने वाला पश्चिमी चक्रवातीय विक्षोभ भूमध्यसागरीय क्षेत्र से आने वाले पश्चिमी प्रवाह के कारण होता है। (b) वे प्रायः भारत के पश्चिम एवं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों को प्रभावित करते हैं। (c) शीतकाल में इसे स्थानीय तौर पर 'महावट' कहा जाता है। (d) पश्चिमी विक्षोभ मुख्यतः पूर्वी तटों को ज्यादा प्रभावित करता है। Ans.(d): शीत ऋतु में उत्तरी मैदानों में पश्चिम एवं उत्तर-पश्चिम से चक्रवाती विक्षोभ का अतर्वाह विशेष लक्षण है। यह कम दाब वाली प्रणाली भूमध्यसागर एवं पश्चिमी एशिया के ऊपर उत्पन्न होती है तथा पश्चिमी पवनों के साथ भारत में प्रवेश करती है। इसके कारण शीतकाल में मैदानों में वर्षा होती हैं तथा पर्वतों पर हिमपात जिसकी कुल समय बहुत अधिक आवश्यकता होती है। यद्यपि शीतकाल में वर्षा जिसको स्थानीय तौर पर 'महावट' कहा जाता है। पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी तटों को प्रभावित नही करता है। 2 / 10 12. अंतः उष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र के संबंध में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए-ये विषुवतीय अक्षांशों में विस्तृत गर्त एवं निम्न दाब का क्षेत्र होता है।सूर्य की स्थिति में परिवर्तन के साथ यह क्षेत्र उत्तर या दक्षिण की ओर खिसकता है।उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? (a) केवल 1 (b) केवल 2 (c) 1 और 2 दोनों (d) न तो 1 और न ही 2 Ans.(c): अंतः उष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र विषुवतीय अक्षांशों में विस्तृत गर्त एवं निम्न दाब का क्षेत्र होता है। यहीं पर उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी व्यापारिक पवनें आपस में मिलती हैं। यह अभिसरण क्षेत्र विषुवत वृत्त के लगभग समानांतर होता है, लेकिन सूर्य की आभासी गति के साथ-साथ यह उत्तर या दक्षिण की ओर खिसकता है। अतः कथन (1) और (2) दोनों सत्य है। 3 / 10 13. एल-निनो के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-ठंडी पेरू जलधारा के स्थान पर अस्थायी तौर पर गर्म जलधारा के विकास को एल-निनो का नाम दिया गया है।एल-निनो स्पैनिश शब्द है, जिसका अर्थ होता है बच्चा।एल-निनो की उपस्थिति समुद्र की सतह के तापमान को बढ़ा देती है तथा उस क्षेत्र में व्यापारिक पवनों को शिथिल कर देती है।उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3 (c) 1, 2 और 3 (d) इनमें से कोई नहीं Ans.(c): ठंडी पेरू जलधारा के स्थान पर अस्थायी तौर पर गर्म जलधारा के विकास को एल-निनो का नाम दिया गया है। एल-निनो स्पैनिश शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'बच्चा' तथा जो कि बेबी क्राइस्ट को व्यक्त करती है, क्योंकि यह धारा क्रिसमस के समय बहना शुरू करती है। एल-निनो की उपस्थिति समुद्र की सतह के तापमान को बढ़ा देती है तथा क्षेत्र में व्यापारिक पवनों को शिथिल कर देती है। अतः कथन 1, 2 और 3 सभी सही हैं। 4 / 10 14. मानसून के अकस्मात आगमन के लिए निम्न में से किस शब्द का प्रयोग किया जाता है? (a) मानसून का पूर्व आगमन (b) मानसून की वापसी (c) दक्षिणी दोलन (d) मानसून प्रस्फोट (फटना) Ans.(d): मानसून का समय जून के आरंभ से होकर मध्य सितंबर तक 100 से 120 दिनों के बीच होता है। इसके आगमन के समय सामान्य वर्षा में अचानक वृद्धि हो जाती है तथा लगातार कई दिनों तक यह जारी रहती है। इसे 'मानसून प्रस्फोट (फटना)' कहते हैं तथा मानसून का समय 100 से 150 दिनों के बीच होता है। 5 / 10 15. भारतीय मानसून के संदर्भ में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए-मानसूनी पवनें नियमित पवनें होती हैं।मानसून का समय 100 से 150 दिनों के बीच होता है।भारतीय द्वीपों पर मानसून की सबसे पहली वर्षा होती है। उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? (a) केवल 1 (b) केवल 1 और 2 (c) केवल 1 और 3 (d) केवल 3 Ans.(d): मानसूनी पवनें नियमित पवनें नहीं होती हैं, लेकिन वे स्पंदमान प्रकृति की होती हैं। उष्णकटिबंधीय समुद्रों के ऊपर प्रवाह के दौरान ये विभिन्न वायुमंडलीय अवस्थाओं से प्रभावित होती हैं। भारतीय मानसून का समय जून के आरंभ से लेकर मध्य सितंबर तक, 100 से 120 दिनों के बीच होता है। मानसूनी पवनों के द्वारा सबसे पहली वर्षा भारतीय द्वीपों पर होती है। मानसून की वापसी क्रमशः दिसंबर के प्रथम सप्ताह से जनवरी के प्रथम सप्ताह तक उत्तर से दक्षिण की ओर होती है। इस समय देश का शेष भाग शीत ऋतु के प्रभाव में होता है। 6 / 10 16. भारतीय मानसून की अरब सागर शाखा एवं बंगाल की खाड़ी शाखा मिलती हैं- (a) नीलगिरि की पहाड़ियों पर (b) पूर्वी हिमालयी क्षेत्र में (c) गंगा के मैदान के उत्तर-पश्चिमी भाग में (d) दोनों शाखाएँ कभी आपस में नहीं मिलती हैं Ans.(c): भारतीय मानसून प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर से प्रवेश करता है। इसके बाद यह दो भागों में बँट जाता है अरब सागर शाखा एवं बंगाल की खाड़ी शाखा। अरब सागर शाखा एवं बंगाल की खाड़ी शाखा दोनों गंगा के मैदान के उत्तर-पश्चिम भाग में आपस में मिल जाती हैं। 7 / 10 17. भारत में मानसून का आगमन निम्नलिखित में से कब होता है- (a) मई के प्रारंभ में (b) जून के प्रारंभ में (c) जुलाई के प्रारंभ में (d) अगस्त के प्रारंभ में Ans.(b): भारत में मानसून का आगमन जून के प्रथम सप्ताह में मानसून भारतीय प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर से प्रवेश करता है। इसके बाद यह दो भागों में बँट जाता है, अरब सागर शाखा एवं बंगाल की खाड़ी शाखा। 8 / 10 18. निम्नलिखित में से कौन उत्तर भारत के सर्वाधिक ठंडे महीने हैं? (a) जून तथा जुलाई (b) सितंबर तथा अक्टूबर (c) नवंबर तथा मार्च (d) दिसंबर तथा जनवरी Ans.(d): उत्तर भारत में शीत ऋतु मध्य नवंबर से आरंभ होकर फरवरी तक रहती है। भारत के उत्तर भाग में दिसंबर एवं जनवरी सबसे ठंडे महीने होते हैं। 9 / 10 19. नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए-(a) शीत ऋतु में देश में उत्तर-पूर्वी व्यापारिक पवनें प्रवाहित होती हैं।(b) उत्तर-पूर्वी व्यापारिक पवनें स्थल से समुद्र की ओर बहती है, इसलिए शीत ऋतु में देश के अधिकतर भागों में मौसम शुष्क होता है।उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? (a) केवल 1 (b) केवल 2 (c) 1 और 2 दोनों (d) न तो 1 और न ही 2 Ans.(c): शीत ऋतु में, देश में उत्तर-पूर्वी व्यापारिक पवनें प्रवाहित होती हैं। ये पवनें स्थल से समुद्र की ओर बहती हैं, इसलिए देश के अधिकतर भागों में शुष्क मौसम होता है। इन पवनों के कारण कुछ मात्रा में वर्षा तमिलनाडु के तट पर होती है, क्योंकि वहाँ ये पवनें समुद्र से स्थल की ओर बहती हैं। देश के उत्तरी भाग में, एक कमजोर उच्च वायुदाब का क्षेत्र बन जाता है, जिसमें हल्की पवनें इस क्षेत्र से बाहर की ओर प्रवाहित होती है। सामान्यतः इस मौसम में आसमान साफ, तापमान तथा आर्द्रता कम एवं पवनें शिथिल तथा परिवर्तित होती हैं। 10 / 10 20. निम्नलिखित में से कौन-सी उत्तर भारत में शीत ऋतु की विशेषता है? (a) गर्म दिन एवं गर्म रातें (b) गर्म दिन एवं ठंडी रातें (c) ठंडा दिन एवं ठंडी रातें (d) ठंडा दिन एवं गर्म रातें Ans.(b): उत्तर भारत में शीत ऋतु में दिन गर्म तथा रातें ठंडी होती हैं। शीत ऋतु मध्य नवंबर से आरंभ होकर फरवरी तक रहती है। भारत के उत्तरी भाग में दिसंबर एवं जनवरी सबसे ठंडे महीने होते हैं। Your score isResult : %%results_by_cats%%Score : %%score%%Time Taken : %%user_pass_time%%Correct Questions : %%user_corrects_count%%Skipped Question: %%skipped_questions_count%%Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%%No. of People Answered : %%result_id%%Date : %%current_date%% 0% Restart quiz मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 01 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 02 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 03 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 04 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 05 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 06 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 07 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 08 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 09 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions भारत का भूगोल (Indian Geography) SET 01 भारत एवं कर्क रेखा SET 01 क्षेत्रफल और अक्षांशीय विस्तार SET 01 मानक समय SET 01 दूरस्थ बिंदु & सीमावर्ती देश SET 02 दूरस्थ बिंदु & सीमावर्ती देश SET 01 भारत के प्राकृतिक प्रदेश SET 01 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश SET 02 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश SET 03 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश