SET 02 अध्याय 5 : पृथ्वी के प्रमुख परिमण्डल NCERT Geography Class 6 MCQsBy dreamnaukari.com@gmail.com / April 25, 2025 Copyright © 2025 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com SET 02 अध्याय 5 : पृथ्वी के प्रमुख परिमण्डल NCERT Geography Class 6 1 / 10 12. आर्कटिक वृत किस महाद्वीप से होकर गुजरता है? (a) यूरोप (b) एशिया (c) अफ्रीका (d) आस्ट्रेलिया Ans. (a): आर्कटिक वृत यूरोप महाद्वीप से होकर गुजरता है। यूरोप महाद्वीप एशिया के पश्चिम में स्थिल है। यह तीन तरफ से जल से घिरा हुआ है। 2 / 10 13. कर्क, विषुवत तथा मकर तीनों रेखाएँ किस महाद्वीप से होकर गुजरती है? (a) यूरोप (b) एशिया (c) अफ्रीका (d) द. अमेरिका Ans. (c) : अफ्रीका ऐसा महाद्वीप है जिससे होकर कर्क, विषुवत तथा मकर तीनों रेखाएँ गुजरती हैं। अफ्रीका एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। 0° अक्षांश इस महाद्वीप के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती है। सहारा का रेगिस्तान अफ्रीका में स्थित है जो विश्व का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है। विश्व की सबसे लम्बी नदी, नील नदी अफ्रीका से होकर गुजरती है। 3 / 10 14. उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका किस स्थलसंधि द्वारा जुड़े हुए हैं? (a) पनामा (b) सुण्डा (c) बेरिंग (d) पाक Ans. (a): उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका पनामा स्थलसंधि से जुड़े हुए हैं। उत्तरी अमेरिका उत्तरी एवं पश्चिमी गोलार्द्ध में स्थित है। 4 / 10 15. विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेजन किस महाद्वीप में बहती है? (a) आस्ट्रेलिया (b) दक्षिण अमेरिका (c) यूरोप (d) एशिया Ans. (b): विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेजन दक्षिण अमेरिका में बहती है। विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला एंडीज दक्षिण अमेरिका के उत्तर-दक्षिण की ओर फैली है। 5 / 10 16. विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है- (a) एशिया (b) यूरोप (c) दक्षिण अमेरिका (d) ऑस्ट्रेलिया Ans. (d) : ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है, जो पूरी तहर से दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। इसे द्वीपीय महाद्वीय कहा जाता है। 6 / 10 17. भारत के शोध संस्थान मैत्री तथा दक्षिण गंगोत्री किस महाद्वीप में स्थित है? (a) यूरोप (b) एशिया (c) अंटार्कटिका (d) आस्ट्रेलिया Ans. (c) : भारत के शोध संस्थानन मैत्री तथा दक्षिण गंगोत्री अंटार्कटिका महाद्वीप में हैं। इस महाद्वीप के मध्य में दक्षिण ध्रुव स्थित है। यह महाद्वीप हमेशा मोटी बर्फ की परतों से ढका रहता है। 7 / 10 18. कथन (A)- पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है।कारण (R)- पृथ्वी के 71% भाग पर जल स्थित है।कूट का प्रयोग करते हुए सही विकल्प का चयन कीजिए। (a) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या नहीं करता है। (b) कथन (A) सत्य है परन्तु कारण (R) असत्य है। (c) कथन (A) और कारण (R) दोनों असत्य है। (d) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है। Ans. (d): पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है क्योंकि पृथ्वी के 71% भाग पर जल पाया जाता है तथा आकाश से देखने पर यह नीले रंग की प्रतीत होती है। अतः स्पष्ट है कि कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है। अतः विकल्प (d) सही है। 8 / 10 19. पृथ्वी पर पाए जाने वाले जल का कितना प्रतिशत भाग महासागरों में पाया जाता है? (a) 97% (b) 80% (c) 60% (d) 49% Ans. (a) : पृथ्वी पर पाए जाने वाले जल का 97% से अधिक भाग महासागरों में पाया जाता है। शेष जल का बहुत बड़ा भाग बर्फ की परतों एवं हिमनदियों तथा भूमिगत जल के रूप में पाया जाता है। 9 / 10 20. महासागरों को उनके आकार के आधार पर बड़े से छोटे क्रम में व्यवस्थित कीजिए-(i) प्रशांत महासागर(II) हिन्द महासागर(III) अटलांटिक महासागर(IV) आर्कटिक महासागर(V) दक्षिणी महासागरकूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए- (a) i, ii, iv और v (b) i, ii, v और iv (c) iii, iv, ii, i और v (d) v, i, iii, ii और iv Ans. (b): बड़े से छोटे आकार के आधार पर क्रमशः पांच महासागर प्रमुख हैं- प्रशांत महासागार अटलांटिक महासागर > हिन्द महासागर > दक्षिण महासागर> आर्कटिक महासागर। अतः स्पष्ट है कि विकल्प (b) सही क्रम दर्शाता है। 10 / 10 21. मेरियाना गर्त किस महासागर में स्थित है? (a) प्रशांत महासागर (b) अटलांटिक महासागर (c) हिंद महासागर (d) आर्कटिक महासागर Ans. (a): पृथ्वी का सबसे गहरा भाग मेरियाना गर्त प्रशांत महासागर में स्थित है। प्रशांत महासागर सबसे बड़ा महासागर है। यह पृथ्वी के एक-तिहाई भाग पर फैला है। Your score isResult : %%results_by_cats%%Score : %%score%%Time Taken : %%user_pass_time%%Correct Questions : %%user_corrects_count%%Skipped Question: %%skipped_questions_count%%Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%%No. of People Answered : %%result_id%%Date : %%current_date%% 0% Restart quiz प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 01 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 02 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 03 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 04 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 05 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 06 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 07 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 08 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 09 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 10 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 11 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 12 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 13 प्राचीन इतिहास Mix Questions