SET 03 अध्याय 2 : भारत का भौतिक स्वरुप CLASS 9 NCERT Geography MCQsBy dreamnaukari.com@gmail.com / May 14, 2025 Copyright © 2025 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com SET 03 अध्याय 2 : भारत का भौतिक स्वरुप Class 9 NCERT Geography MCQs 1 / 10 21. पंजाब के मैदान का निर्माण किन नदियों के द्वारा होता है? (a) सिन्धु, झेलम, चिनाब, रावी, व्यास एवं सतलज (b) झेलम, चिनाब, रावी, व्यास एवं सतलज (c) सिन्धु, झेलम, घग्घर, चिनाब, रावी एवं सतलज (d) झेलम, चिनाब, रावी, माही एवं सतलज Ans.(a): उत्तरी मैदान को मोटे तौर पर तीन उपवर्गों में विभाजित किया गया है-1. पंजाब का मैदान, 2. गंगा का मैदान, 3. ब्रह्मपुत्र का मैदान। उत्तरी मैदान के पश्चिमी भाग को पंजाब का मैदान कहा जाता है। सिन्धु तथा इसकी सहायक नदियों के द्वारा बनाए गए इस मैदान का बहुत बड़ा भाग पाकिस्तान में स्थित है। सिन्धु तथा इसकी सहायक नदियाँ झेलम, चिनाब, रावी, व्यास तथा सतलज के द्वारा पंजाब के मैदान का निर्माण किया जाता है तथा ये सभी नदियाँ हिमालय पर्वत श्रृंखला से निकलती हैं। पंजाब के मैदान में दोआबों की संख्या बहुत अधिक है। 2 / 10 22. नीचे दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सत्य है/हैं?गंगा के मैदान का विस्तार घग्घर तथा तिस्ता नदियों के बीच है।गंगा के मैदान उत्तरी भारत के राज्यों हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के कुछ भाग तथा पश्चिम बंगाल में फैला है।ब्रह्मपुत्र का मैदान विशेषकर असम में स्थित है।कूटः (a) केवल 1 (b) केवल 1 और 2 (c) केवल 2 और 3 (d) उपर्युक्त सभी Ans.(d): गंगा के मैदान का विस्तार घग्घर तथा तिस्ता नदियों के बीच है। यह उत्तरी भारत के राज्यों हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के कुछ भाग तथा पश्चिम बंगाल में फैला है। ब्रह्मपुत्र का मैदान इसके पश्चिम विशेषकर असम में स्थित है। अतः उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं। 3 / 10 23. उत्तरी मैदान के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से सत्य है/हैं?उत्तरी मैदान का सबसे अधिक भाग पुरानी जलोढ़ मृदा से बना है।उत्तरी मैदान के बाँगर क्षेत्र की मृदा में चूनेदार निक्षेप पाए जाते हैं।उत्तरी मैदान के बाढ़ वाले मैदानों के नए तथा युवा निक्षेपों को 'खादर' कहा जाता है। (a) केवल 1 (b) केवल 2 (c) केवल 2 और 3 (d) 1, 2 और 3 Ans.(d): उत्तरी मैदान का सबसे विशालतम भाग पुराने जलोढ़ का बना है। वे नदियों के बाढ़ वाले मैदान के ऊपर स्थित हैं तथा वेदिका जैसी आकृति प्रदर्शित करते हैं। इस भाग को 'बाँगर' के नाम से जाना जाता है। इस क्षेत्र को मृदा में चुनेदार निक्षेप पाए जाते हैं, जिसे स्थानीय भाषा में 'कंकड़' कहा जाता है। बाढ़ वाले मैदानों के नये तथा युवा निक्षेपों को 'खादर' कहा जाता है। इनका लगभग प्रत्येक वर्ष पुननिर्माण होता है, इसलिए ये उपजाऊ होते हैं तथा गहन खेती के लिए आदर्श होते हैं। अतः उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं। 4 / 10 24. प्रायद्वीपीय पठार से संबंधित नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए-इस पठारी भाग में सँकरी तथा गहरी घाटियाँ पाई जाती हैं।यहाँ पहाड़ियाँ गोलाकार हैं।यह भारत के प्राचीनतम और स्थिर भू-भागों में से एक है।भारत का प्रायद्वीपीय पठार गोंडवाना भूमि का हिस्सा है।उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं? (a) केवल 1 (b) केवल 1,2 और 4 (c) केवल 2 और 3 (d) केवल 3 Ans.(a): प्रायद्वीपीय पठार एक त्रिभुजाकार (मेज की) आकृति वाला स्थल है, जो पुराने क्रिस्टलीय, आग्नेय तथा रूपांतरित शैलों से बना है। यह गोंडवाना लैण्ड के टूटने एवं अपवाह के कारण बना तथा यही कारण है कि यह भारत के प्राचीनतम और स्थिर भू-भागों में से एक है। इस पठारी भाग में चौड़ी तथा छिछली घाटियाँ एवं गोलाकार पहाड़ियाँ हैं। अतः केवल कथन 1 असत्य है। 5 / 10 25. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-विंध्य श्रृंखला दक्षिण में सतपुड़ा श्रृंखला तथा उत्तर पश्चिम में अरावली से घिरी है।नर्मदा नदी के उत्तर में प्रायद्वीपीय पठार का वह भाग जो कि मालवा के पठार के अधिकतर भागों पर फैला है उसे दक्कन का पठार के नाम से जाना जाता है।उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1 (b) केवल 2 (c) 1 और 2 दोनों (d) न तो 1 और न ही 2 Ans.(a): नर्मदा नदी के उत्तर में प्रायद्वीपीय पठार का वह भाग जो कि मालवा के पठार के अधिकर भागों पर फैला है उसे 'मध्य उच्च भूमि' के नाम से जाना जाता है। विंध्य श्रृंखला दक्षिण में सतपुड़ा श्रृंखला तथा उत्तर-पश्चिम में अरावली से घिरी है। अतः कथन 1 सही हैं। 6 / 10 27. निम्नलिखित में से कौन-कौन सी नदियाँ दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की तरफ बहती हैं? (a) चंबल (b) सिन्ध (c) बेतवा तथा केन (d) इनमें से सभी Ans.(d): राजस्थान के बलुई तथा पथरीले मरुस्थलीय क्षेत्र में बहने वाली नदियाँ चंबल, सिंध, बेतवा तथा केन दक्षिण-पश्चिम से उत्तर पूर्व की तरफ बहती है, इस प्रकार वे इस क्षेत्र में ढाल को दर्शाती है। 7 / 10 27. मेघालय के पठार पर स्थित पर्वत श्रृंखलाओं का पश्चिम से पूर्व की ओर निम्नलिखित में से कौन-सा क्रम सही है- (a) गारो-खासी-जयंतिया (b) खासी-गारो-जयंतिया (c) जयंतिया-गारो-खासी (d) गारो-जयंतिया-खासी Ans.(a): मेघालय के पठार पर स्थित पर्वत श्रृंखलाओं का पश्चिम से पूर्व की ओर सही क्रम है-गारो, खासी और जयंतिया। यह एक भ्रंश के द्वारा छोटानागपुर पठार से अलग हो गया है। 8 / 10 28. निम्नलिखित में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित नहीं है/हैं?थालघाटपालघाटभोरघाटदीफू (a) केवल 1, 2 और 4 (b) केवल 2 और 3 (c) केवल 2, 3 और 4 महाराष्ट्र गोवा केरल अरुणाचल प्रदेश (d) केवल 3 और 4 Ans.(b): थालघाटः पश्चिमी घाट का एक प्रमुख दर्रा है, जो कि महाराष्ट्र में अवस्थित है। पश्चिमी घाट के सह्याद्रि श्रेणी में अवस्थित यह पर्वतीय दर्रा मुंबई को नासिक से जोड़ता है।पालघाटः पश्चिमी घाट में अवस्थित यह दर्रा दक्षिण भारत केकेरल राज्य में है। नीलगिरि पहाड़ियों व अन्नामलाई पहाड़ियों के बीच में स्थित है।भोरघाटः भोरघाट महाराष्ट्र राज्य में पश्चिम घाट श्रेणियों में स्थित एक बेहद खूबसूरत दर्रा है। यह दर्रा मुंबई को पुणे से जोड़ता है।दीफू दर्शः भारत व म्यांमार के बीच अवस्थित दिफू दर्रा अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।अतः दूसरा एवं तीसरा युग्म सही सुमेलित नहीं है। 9 / 10 29. प्रायद्वीप पठार की सबसे ऊँची चोटी है- (a) अनाईमुडी (b) डोडाबेटा (c) महेन्द्रगिरी (d) मलयगिरी Ans.(a): प्रायद्वीपीय पठार की सबसे ऊँची चोटी अनाईमुडी (2695 मीटर) है, जो पश्चिमी घाट की अन्नामलाई पहाड़ियों में स्थित है। वहीं दूसरी सबसे बड़ी ऊँची चोटी डोडाबेटा है जो नीलगिरी पहाड़ियों में स्थित है। 10 / 10 30. पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर- (a) अनाईमुडी (b) अरवाकोण्डा (c) कंचनजंगा (d) खासी Ans.(b): पूर्वी घाट का सबसे ऊँचा शिखर अरवाकोण्डा (1680 मी.) है। पूर्वी घाट के दक्षिण-पश्चिम में शेवराय तथा जवादी की पहाड़ियाँ स्थित है। उड्गमंडलम (ऊटी) एक महत्त्वपूर्ण हिल स्टेशन है। Your score isResult : %%results_by_cats%%Score : %%score%%Time Taken : %%user_pass_time%%Correct Questions : %%user_corrects_count%%Skipped Question: %%skipped_questions_count%%Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%%No. of People Answered : %%result_id%%Date : %%current_date%% 0% Restart quiz मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 01 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 02 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 03 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 04 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 05 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 06 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 07 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 08 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 09 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions भारत का भूगोल (Indian Geography) SET 01 भारत एवं कर्क रेखा SET 01 क्षेत्रफल और अक्षांशीय विस्तार SET 01 मानक समय SET 01 दूरस्थ बिंदु & सीमावर्ती देश SET 02 दूरस्थ बिंदु & सीमावर्ती देश SET 01 भारत के प्राकृतिक प्रदेश SET 01 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश SET 02 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश SET 03 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश