SET 01 अध्याय 5 : प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी CLASS 9 NCERT Geography MCQsBy dreamnaukari.com@gmail.com / May 17, 2025 Copyright © 2025 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com SET 01 अध्याय 5 : प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी CLASS 9 NCERT Geography MCQs 1 / 10 1. वह वनस्पति जो मनुष्य की सहायता के बिना अपने आप पैदा होती है और लंबे समय तक बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के उगती है, इस प्रकार की वनस्पति को कहते हैं? (a) देशज वनस्पति (b) विदेशज वनस्पति (c) अक्षत वनस्पति (d) इनमें से कोई नहीं Ans.(c): प्राकृतिक वनस्पति का अर्थ है कि वनस्पति का वह भाग जो कि मनुष्य की सहायता के बिना अपने आप पैदा होता है और लंबे समय तक उस पर मानवीय प्रभाव नहीं पड़ता। इसे अक्षत वनस्पति कहते हैं। वह वनस्पति जो की मूल रूप से भारतीय है उसे 'देशज' कहते हैं लेकिन जो पौधे भारत के बाहर से आए है उन्हें 'विदेशज' पौधे कहते हैं। 2 / 10 2. भारत में विश्व के कुल फूलों के पौधों का कितना प्रतिशत विद्यमान है? (a) 7 प्रतिशत (b) 4 प्रतिशत (c) 6 प्रतिशत (d) 10 प्रतिशत Ans.(c): भारत में लगभग 15,000 फूलों के पौधे हैं, जो कि विश्व में फूलों के पौधों का 6 प्रतिशत है। 3 / 10 3. पौधों की विभिन्न किस्मों के संदर्भ में भारत का विश्व में निम्न में से कौन-सा स्थान है? (a) प्रथम स्थान (b) तृतीय स्थान (c) चौथा स्थान (d) दसवाँ स्थान Ans.(d): भारत विश्व के 12 मुख्य जैवविविधता वाले देशों में से एक है। लगभग 47,000 विभिन्न जातियों के पौधे पाए जाने के कारण यह देश विश्व में दसवें स्थान पर और एशिया के देशों में चौथे स्थान पर है। 4 / 10 4. भारत में कितने प्रकार की वनस्पति प्रजातियाँ पायी जाती हैं? (a) 89,000 (b) 47,000 (c) 95,000 (d) 85,000 Ans.(b): भारत में लगभग 47,000 विभिन्न प्रकार की वनस्पति प्राजातियाँ पायी जाती हैं। 5 / 10 5. वह वनस्पति जो मूल रूप से भारतीय है, उसे क्या कहा जाता है? (a) देशज (b) विदेशज (c) इनमें से दोनों (d) इनमें से कोई नहीं Ans.(a): वह वनस्पति जो कि मूल रूप से भारतीय है, उसे 'देशज' कहते हैं लेकिन जो पौधे भारत के बाहर से आए हैं उन्हें 'विदेशज पौधे' कहते हैं। 6 / 10 6. वनस्पतियों की विविधता का/के प्रमुख कारण है/हैं-मृदा में विविधतातापमान में अंतरनदियों के जल की मात्रा में अंतर (a) केवल 1 (b) केवल 1 और 2 (c) केवल 2 और 3 (d) केवल 1 और 3 Ans.(b): वनस्पतियों में विविधता के प्रमुख कारण हैं-→ विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग प्रकार की मृदा पाई जाती है, जो विविध प्रकार की वनस्पति का आधार है। जैसे-मरुस्थल की बलुई मृदा में कंटीली झाड़ियाँ तथा नदियों के डेल्टा क्षेत्र में पर्णपाती वन पाए जाते हैं।→ भूमि का वनस्पति पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है। पर्वत, पठार मैदान एवं तटीय क्षेत्रों की वनस्पतियों में भिन्नता पाई जाती है।→ वनस्पतियों की विविधता तथा विशेषताएँ तापमान और वायु की नमी पर भी निर्भर करती हैं। हिमालय पर्वत की ढलानों तथा प्रायद्वीप के पहाड़ियों पर 915 मी० की ऊँचाई से ऊपर तापमान में गिरावट वनस्पति के पनपने और बढ़ने को प्रभावित करती है।→ अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में कम वर्षा वाले क्षेत्रों की अपेक्षा सघन वन पाए जाते हैं। अतः केवल कथन (1) और (2) सही हैं। 7 / 10 7. निम्नलिखित में से किस राज्य में वनों का प्रतिशत सर्वाधिक है? (a) त्रिपुरा (b) उत्तराखंड (c) मिजोरम (d) सिक्किम Ans.(c): 17वें भारत वन रिपोर्ट के अनुसार प्रतिशत की दृष्टि से सर्वाधिक वन क्षेत्रफल मिजोरम (84.53 प्रतिशत) का है। दूसरे स्थान पर अरुणाचल प्रदेश (79.33 प्रतिशत) है। 8 / 10 8. निम्नलिखित में से किस केंद्रशासित प्रदेश में कुल वनों का क्षेत्रफल सबसे कम है? (a) लक्षद्वीप (b) चंडीगढ़ (c) पुदुचेरी (d) दमन और दीव Ans.(a): वन स्थिति रिपोर्ट, 2021 के अनुसार केंद्रशासित प्रदेशों में लक्ष्यद्वीप का कुल वनों का क्षेत्रफल सबसे कम है। 9 / 10 9. इंडिया स्टेट ऑफर फॉरेस्ट रिपोर्ट, 2021 के अनुसार भारत में वनों का कुल क्षेत्रफल भारत के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है? (a) 21.05 प्रतिशत (b) 21.71 प्रतिशत (c) 21.65 प्रतिशत (d) 21.21 प्रतिशत Ans.(b): इंडिया स्टेट ऑफ फारेस्ट रिपोर्ट, 2021 के अनुसार भारत में वनों का कुल क्षेत्रफल भारत के क्षेत्रफल का 21.71 प्रतिशत है। 10 / 10 10. उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन भारत के किन-किन क्षेत्रों में पाए जाते हैं?पश्चिमी घाट के पूर्वी ढाल परअंडमान और निकोबार द्वीप समूह मेंअरावली पर्वत श्रृंखला परउत्तर-पूर्वी क्षेत्र की पहाड़ियों परनीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 1, 2 और 3 (c) केवल 2 और 4 (d) केवल 3 और 4 Ans.(c): भारत में उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन पश्चिमी घाटों के अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों (पश्चिमी ढाल पर) पाए जाते हैं तथा ये वन उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की पहाड़ियों लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पाए जाते हैं। अतः केवल कथन (2) और (4) सही हैं। Your score isResult : %%results_by_cats%%Score : %%score%%Time Taken : %%user_pass_time%%Correct Questions : %%user_corrects_count%%Skipped Question: %%skipped_questions_count%%Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%%No. of People Answered : %%result_id%%Date : %%current_date%% 0% Restart quiz मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 01 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 02 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 03 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 04 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 05 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 06 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 07 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 08 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions SET 09 मध्यकालीन इतिहास Mix Questions भारत का भूगोल (Indian Geography) SET 01 भारत एवं कर्क रेखा SET 01 क्षेत्रफल और अक्षांशीय विस्तार SET 01 मानक समय SET 01 दूरस्थ बिंदु & सीमावर्ती देश SET 02 दूरस्थ बिंदु & सीमावर्ती देश SET 01 भारत के प्राकृतिक प्रदेश SET 01 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश SET 02 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश SET 03 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश