SET 01 अध्याय 1 : पर्यावरण Class 7 NCERT Geography MCQsBy dreamnaukari.com@gmail.com / May 5, 2025 Copyright © 2025 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com SET 01 अध्याय 1 : पर्यावरण Class 7 NCERT Geography 1 / 13 1. इनमें से कौन-सा प्राकृतिक परितंत्र नहीं है? (a) मरूस्थल (b) ताल (c) वन (d) उपर्युक्त सभी। Ans. (b) : वह तंत्र जिसमें समस्त जीवधारी आपस में एक-दूसरे के साथ तथा पर्यावरण के साथ भौतिक क्रिया करते हैं जिसमें वे निवास करते हैं। ये सब ऊर्जा और पदार्थ के स्थानांतरण द्वारा संबंद्ध हैं। अत; ताल कृत्रिम परितंत्र है जबकि मरूस्थल एवं वन प्राकृतिक परितंत्र है। अतः विकल्प (b) सही है। 2 / 13 2. निम्नलिखित में से कौन-से पर्यावरण के अन्तर्गत शामिल हैं?1. मनुष्य2. धरातलीय3. मानव निर्मित वस्तुएँ4. प्राकृतिक वस्तुएँ (a) केवल 1, 2 और 3 (b) केवल 1, 3 और 4 (c) केवल 2 और 4 (d) उपर्युक्त सभी। Ans. (d): किसी जीवित प्राणी के चारों ओर पाए जाने वाले लोग स्थान, वस्तुएँ एवं प्रकृति को पर्यावरण कहते हैं। प्राकृतिक पर्यावरण में पृथ्वी पर पाई जाने वाली सजीव एवं निर्जीव दोनों प्रकार की वस्तुएँ सम्मिलित है, जबकि मानवीय पर्यावरण में मानव की परस्पर क्रियाएँ, उनकी गतिविधियाँ एवं उनके द्वारा बनाई गई रचनाएँ सम्मिलित हैं। अतः विकल्प (d) सही है। 3 / 13 3. कौन सा मानव पर्यावरण का घटक नहीं है? (a) भूमि (b) धर्म (c) समुदाय (d) शैक्षिक Ans. (a): भूमि मानव पर्यावरण का घटक नहीं है जबकि धर्म, समुदाय, शैक्षिक आदि मानव पर्यावरण के घटक है। अतः विकल्प (a) सही है। भूमि प्राकृतिक पर्यावरण का घटक है। 4 / 13 4. इनमें से कौन-सा मानव निर्मित पर्यावरण है? (a) पहाड़ (b) समुद्र (c) सड़क (d) इनमें से कोई नहीं। Ans. (c) : प्राणी के चारों ओर पाए जाने वाले लोग, स्थान, वस्तुएँ एवं प्रकृति को पर्यावरण कहते हैं। यह प्राकृतिक एवं मानव-निर्मित परिघटनाओं का संयोग है। मानव निर्मित पर्यावरणः इमारते, पार्क, पुल, सड़क उद्योग, स्मारक आदि आते हैं। प्राकृतिक पर्यावरणः जलमंडल, वायुमंडल, स्थल मंडल एव सजीव आदि आते है। अतः विकल्प (c) सही है। 5 / 13 5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः1. भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे एवं जीव-जंतु मिलकर प्राकृतिक पर्यावरण बनाते है।2. पृथ्वी की ठोस पर्पटी या कठोर ऊपरी परत को स्थलमंडल कहते हैं।उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? (a) केवल 1 (b) केवल 2 (c) 1 और 2 दोनों (d) न तो 1 और न ही 2 Ans. (c) : भूमि, जल, वायु, प्राकृतिक पर्यावरण बनाते है। पेंड-पौधे एवं जीव-जंतु मिलकर पृथ्वी की ठोस पर्पटी या कठोर ऊपरी परत को स्थलमंडल कहते हैं। अतः कथन (1) और (2) दोनों सही है। 6 / 13 6. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?पृथ्वी के वायुमंडल का अस्तित्व, उसके गुरूत्वाकर्षण बल के कारण है।वायुमंडल में परिवर्तन होने से मौसम एवं जलवायु में परिवर्तन होती है।पादप एवं जीव-जन्तु मिलकर जैव मंडल का निर्माण करते हैं। (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3 (c) केवल 1 और 3 (d) उपर्युक्त सभी। Ans. (d): पृथ्वी के चारों ओर फैली वायु की पतली परत को वायुमंडल कहते हैं। पृथ्वी का गुरुत्वकर्षण बल अपने चारों ओर के वायुमंडल को थामे रखता है। यह हमें सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है। इसमें कई प्रकार की गैसें, धूल-कण एवं जलवाष्प उपस्थित रहते हैं। वायुमंडल में परिवर्तन पर मौसम एवं जलवायु में परिवर्तन होता है। पादप एवं जीव-जन्तु मिलकर जैव मंडल का निर्माण करते हैं। यह पृथ्वी का वह संकीर्ण क्षेत्र है जहाँ स्थल, जल एवं वायु मिलकर जीवन को संभव बनाते हैं। अतः उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं। 7 / 13 7. निम्न में से कौन-सा पारितंत्र है? (a) अधिक वर्षा वाले वन (b) घासस्थल (c) झील (d) उपर्युक्त सभी। Ans. (d) : सभी पेड़-पौधे, जीव-जंतु एवं मानव अपने आस-पास के पर्यावरण पर आश्रित होते हैं। जीवधारियों का आपसी एवं अपने आस-पास के पर्यावरण के बीच का संबंध ही पारितंत्र का निमार्ण करता है। अधिक वर्षा वाले वन, घासस्थल, रेगिस्तान, पर्वत, झील, नदी, महासागर एवं छोटे-से ताल का भी एक पारितंत्र हो सकता है। अतः विकल्प (d) सही है। 8 / 13 8. पर्यावरण शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई हैं? (a) फेंच (b) जर्मन (c) संस्कृत (d) अंग्रेजी Ans. (a) : पर्यावरण यानी एनवायरनमेंट शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच शब्द एनवायरोनेर या एनवायरोन्नेर से हुई है, जिसका अर्थ है 'पड़ोस'। अतः विकल्प (a) सही है। 9 / 13 9. प्रत्येक वर्ष "विश्व पर्यावरण दिवस" कब मनाया जाता है? (a) 16 सितम्बर (b) 5 जून (c) 22 अप्रैल (d) 22 मई Ans. (b) : प्रत्येक वर्ष 'विश्व पर्यावरण दिवस" 5 जून को मानाया जाता है। ⇒ विश्व ओजोन दिवस 16 सिम्बर ⇒ पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल ⇒ विश्व जल दिवस 22 मार्च → विश्व जैव विविधता दिवस - 22 मई अतः विकल्प (b) सही है। 10 / 13 10. निम्नलिखित में से कौन सा व्यापार है जिसमें धन के उपयोग के बिना वस्तुओं का आदान-प्रदान किया जाता है? (a) पास्थितिकी तंत्र (b) निर्यात प्रणाली (c) वस्तु विनियम प्रणाली (d) आयात प्रणाली Ans. (c) : वस्तु विनियम पद्धतिः यह वस्तुओं की अदला-बदली का व्यापार है जिसमें धन का प्रयोग नहीं होता। अतः विकल्प (c) सही है। 11 / 13 11. निफे में होता है- (a) सिलिका (b) मैग्नेशियम (c) लोहा (d) सोना Ans. (c) : नीफे में लोहा होता है। पृथ्वी के सबसे निचली परत में निकिल (Ni) और फेरस (Fe) जैसे तत्व पाये जाने के कारण इसे नीफे (Nife) कहते है। सबसे नीचे होने के कारण यहाँ दबाव तापमान ज्यादा होता है। 12 / 13 12. भू-पर्पटी में ऊपरी हिस्सा कहलाता है- (a) सियाल (b) सीमा (c) परत (d) मेंटल Ans. (a): भू-पर्पटी में ऊपरी हिस्सा सियाल कहलाता है। क्योंकि इस परत में सिलिका (Si) और एल्युमीनियम (AI) की प्रधानता होती है। इसलिए इसे 'सियाल' कहते हैं। यह पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत है। 13 / 13 13. क्रोड है- (a) पृथ्वी की ऊपरी परत (b) पृथ्वी की निचली परत (c) खनिज तेल (d) ठोस पदार्थ Ans. (b) : क्रोड पृथ्वी की सबसे निचली परत है। यह पृथ्वी का केन्द्रीय भाग है। जिसमें निकिल एवं फेरस तत्वों की प्रधानता होती है। इसे दो भागों में बाँटा गया है जिसमें ऊपरी क्रोड तरल अवस्था में तथा निचली क्रोड ठोस अवस्था में हैं। Your score isResult : %%results_by_cats%%Score : %%score%%Time Taken : %%user_pass_time%%Correct Questions : %%user_corrects_count%%Skipped Question: %%skipped_questions_count%%Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%%No. of People Answered : %%result_id%%Date : %%current_date%% 0% Restart quiz प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 01 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 02 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 03 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 04 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 05 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 06 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 07 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 08 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 09 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 10 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 11 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 12 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 13 प्राचीन इतिहास Mix Questions