SET 01 अध्याय 1 : सौरमंडल में पृथ्वी NCERT Geography Class 6 MCQsBy dreamnaukari.com@gmail.com / April 24, 2025 Copyright © 2025 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com SET 01 अध्याय 1 : सौरमंडल में पृथ्वी NCERT Geography Class 6 1 / 12 1. निम्नलिखित कथनों में से सत्य कथन की पहचान कीजिए-(i) पूर्ण चंद्रमा वाली रात पूर्णिमा होती है।(ii) नये चंद्रमा की रात्रि अमावस्या होती है।उपर्युक्त में से सत्य कथन की पहचान कीजिए (a) केवल (i) (b) केवल (ii) (c) उपर्युक्त सभी (d) न तो (i) ना ही (ii) Ans. (c) : पूर्ण चंद्रमा वाली रात पूर्णिमा होती है। पूर्ण चंद्रमा को एक महीने में एक बार देख सकते हैं। अतः स्पष्ट है कि कथन (i) सत्य है। नये चंद्रमा की रात्रि अमावस्या होती है। अमावस्या, पूर्णिमा के 15 दिन बाद आती है। अतः है कि (ii) कथन भी सत्य है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है। 2 / 12 2. (i) सूर्य, चंद्रमा तथा वे सभी वस्तुएँ जो रात में आसमान में चमकती हैं, खगोलीय पिंड कहलाते हैं।(ii) कुछ खगोलीय पिंडों के पास अपनी ऊष्मा तथा प्रकाश होता है। (iii) सूर्य भी एक तारा है। कूट का प्रयोग करते हुए सत्य कथन की पहचान कीजिए- (a) केवल i (b) i और ii (c) ii और iii (d) उपर्युक्त सभी Ans. (d): सूर्य, चंद्रमा तथा वे सभी वस्तुएँ जो रात के समय आसमान में चमकती हैं, खगोलीय पिंड कहलाते हैं। कुछ खगोलीय पिंड बड़े आकार वाले तथा तथा गर्म होते हैं। ये गैसों से बने होते है। इनके पास अपनी ऊष्मा तथा प्रकाश होती है, जिसे वे बहुत बड़ी मात्रा में उत्सर्जित करते हैं। इन खगोलीय पिंडों को तारा कहते हैं। सूर्य भी एक तारा है। अतः स्पष्ट है कि उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं। अतः विकल्प (d) सही है। 3 / 12 3. नक्षत्रमंडल कहलाता है- (a) तारों के विभिन्न समूहों द्वारा बनाई गई विविध स्थल आकृतियाँ। (b) सूर्य, चंद्रमा तथा वे सभी वस्तुएँ जो रात में आसमान में दिखाई देती हैं। (c) a और b दोनो। (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं। Ans. (c) : तारों के विभिन्न समूहों द्वारा बनाई गई विविध आकृतियों को देख सकते है। ये नक्षत्रमंडल कहलाते हैं। अर्सा मेजर या बिग बीयर इसी प्रकार का एक नक्षत्रमंडल अर्सा मेजर का भाग है। 4 / 12 4. (i) प्राचीन काल रात्रि में दिशा का निर्धारण तारों की सहायता से करते थे।(ii) ध्रुव तारा दक्षिण दिशा को दर्शाता है।कूट का प्रयोग करते हुए सत्य कथन की पहचान कीजिए- (a) केवल (i) (b) केवल (ii) (c) उपर्युक्त सभी (d) इनमें से कोई नहीं। Ans. (a): प्राचीन काल रात्रि में दिशा का निर्धारण तारों की सहायता से करते थे। उत्तरी तारा उत्तर दिशा को बताता है। इसे ध्रुव तारा भी कहा जाता है। ध्रुव तारा आसमान में हमेशा एक ही दिशा में रहता है। सप्तऋषि की सहायता से ध्रुव तारे की स्थिति को जान सकते हैं। अतः स्पष्ट है कि कथन (i) सत्य है तथा कथन (ii) असत्य है अतः विकल्प (a) सही है। 5 / 12 5. ग्रह की विशेषता है- (a) अपनी प्रकाश एवं ऊष्मा होती है। (b) अपनी प्रकाश एवं ऊष्मा नहीं होती है। (c) अपना प्रकाश होता है एवं ऊष्मा नहीं होती है। (d) अपना प्रकाश नहीं होता है एवं ऊष्मा होती है। Ans. (b) : कुछ खगोलीय पिंडों में अपना प्रकाश एवं ऊष्मा नहीं होती है। वे तारों के प्रकाश से प्रकाशित होती हैं। ऐसे पिंड ग्रह कहलाते हैं। 6 / 12 6. प्लेनेट (Planet) शब्द किस भाषा के शब्द से बना है। (a) स्पेनिश (b) ग्रीक (c) पुर्तगाली (d) अरबी Ans. (b): ग्रह जिसे अंग्रेजी में प्लेनेट कहते हैं। प्लेनेट (Planet) शब्द ग्रीक भाषा के प्लेनेटाइ (planetai) शब्द से बना है जिसका अर्थ होता है परिभ्रमक अर्थात चारों ओर घूमने वाले। 7 / 12 7. सौरमंडल का निर्माण होता है-(i) सूर्य(ii) आठ ग्रह(iii) उपग्रह(iv) क्षुद्र ग्रह एवं उल्कापिंडकूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए- (a) i, ii और iii (b) i और iii (c) ii और (iv) (d) उपर्युक्त सभीl Ans. (d) : बाह्य ग्रह सूर्य से दूर स्थित होते हैं तथा ये आकार में बहुत होते है। ये गैस और तरल पदार्थों से बने होते हैं। बृहस्पति, शनि यूरेनस तथा नेप्च्यून बाह्य ग्रह होते हैं। 8 / 12 15. निम्नलिखित ग्रहों को उनके परिक्रमण काल के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए-(i) बुध(ii) पृथ्वी(iii) मंगल(iv) शनि(v) बृहस्पतिकूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए- (a) i, ii, iii, iv और v (b) i, ii, iii, v और iv (c) v, iv, iii, ii और i (d) ii, v, iv, i और iii Ans. (b) : ग्रहों का सूर्य के चारों ओर परिक्रमण काल के अनुसार अवरोही क्रम निम्नलिखित प्रकार है- बुध शुक्र पृथ्वी मंगल बृहस्पति शनि यूरेनस < नेप्च्यून अतः स्पष्ट है कि विकल्प (b) सही है। 9 / 12 16. ग्रहों को अपने अक्ष पर परिभ्रमण काल के अनुसार आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए-(i) यूरेनस(ii) नेप्च्यून(iii) बृहस्पति(iv) बुध(v) शुक्रकूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए- (a) iii, iv, ii, i और v (b) ii, iv, iii, i और v (c) iii, ii, i, iv और v (d) v, iv, i, ii और iii Ans. (d): ग्रहों का अपने अक्ष पर घुर्णन (परिभ्रमण) काल के अनुसार आरोही क्रम निम्नलिखित प्रकार है-शुक्र (243 दिन) बुध (59 दिन) (1 दिन) यूरेनस (17 घंटे, 14 मिनट) मिनट) शनि (10 घंटे, 40 मिनट) मिनट)। अतः स्पष्ट है कि विकल्प (d) सही है। पृथ्वी (1 दिन) मंगल नेप्च्यून (16 घंटे, 7 बृहस्पति (9 घंटे, 56 10 / 12 17. पृथ्वी के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-(i) पृथ्वी आकार में पाँचवाँ सबसे बड़ा ग्रह है।(ii) इसके आकार को भू-आभ कहा जाता है।(iii) पृथ्वी ध्रुवों पर थोड़ा चपटी है।कूट का प्रयोग करते हुए सत्य कथन की पहचान कीजिए- (a) i और ii (b) ii और iii (c) i और iii (d) उपर्युक्त सभी। Ans. (d) : पृथ्वी आकार में सौरमंडल का पाँचवाँ सबसे बड़ा ग्रह है। यह ध्रुवों के पास थोड़ा चपटी है। यही कारण है कि इसके आकार को भू-आभ कहा जाता है। भू-आभ का अर्थ है, पृथ्वी के समान आकार। 11 / 12 18. कथन A: अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी नीले रंग की दिखाई देती है।कारण R : इसकी दो-तिहाई सतह पानी से ढकी हुई है।कूट का प्रयोग करते हुए सही विकल्प का चयन कीजिए। (a) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है। (b) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या नहीं करता है। (c) कथन (A) सत्य है परन्तु कारण (R) असत्य है। (d) कथन (A) असत्य है परन्तु कारण (R) सत्य है। Ans. (a) : अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी नीले रंग की दिखाई पड़ती है, क्योंकि इसकी दो-तिहाई सतह पानी से ढ़की हुई है। इसे नीला ग्रह भी कहते हैं। अतः स्पष्ट है कि कथन (A) और कारण (R) दोनों सही है तथा R, A की सही व्याख्या करता है। 12 / 12 19. सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लगता है? (a) 6 मिनट लगभग (b) 7 मिनट लगभग (c) 8 मिनट लगभग (d) 9 मिनट लगभग Ans. (c) : सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में लगभग 8 मिनट का समय लगता है। प्रकाश की गति लगभग 3,00,000 किमी / प्रति सेकेण्ड है। Your score isResult : %%results_by_cats%%Score : %%score%%Time Taken : %%user_pass_time%%Correct Questions : %%user_corrects_count%%Skipped Question: %%skipped_questions_count%%Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%%No. of People Answered : %%result_id%%Date : %%current_date%% 0% Restart quiz प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 01 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 02 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 03 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 04 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 05 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 06 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 07 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 08 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 09 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 10 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 11 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 12 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 13 प्राचीन इतिहास Mix Questions