SET 01 अध्याय 8 : भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी NCERT Geography Class 6 MCQsBy dreamnaukari.com@gmail.com / April 25, 2025 Copyright © 2025 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com SET 01 अध्याय 8 : भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी NCERT Geography Class 6 1 / 15 1. वायुमंडल में दिन-प्रतिदिन होने वाला परिवर्तन को कहते हैं- (a) मौसम (b) शरद ऋतु (c) शीत ऋतु (d) इनमें से कोई नहीं Ans. (a): वायुमंडल में दिन-प्रतिदिन होने वाले परिवर्तन को मौसम कहते हैं। इसमें तापमान, वर्षा तथा सूर्य का विकिरण इत्यादि शामिल है। 2 / 15 2. कथन (A):- शीत ऋतु में उत्तर भारत का तापमान कम होता है।कारण (R):- शीत ऋतु में सूर्य की सीधी किरणें नहीं पड़ती है।नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही विकल्प की पहचान कीजिए- (a) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही है तथा R, A की सही व्याख्या करता है। (b) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही है तथा R, A की सही व्याख्या नहीं करता है। (c) कथन (A) सही है परन्तु कारण (R) सही नही है (d) कथन (A) सही नहीं है परन्तु कारण (R) सही है Ans. (a) : शीत ऋतु में सूर्य की सीधी किरणें नहीं पड़ती है, जिसके परिणाम स्परूप उत्तर भारत का तापमान कम हो जाता है। अतः स्पष्ट है कि कथन (A) और कारण (R) दोनों सही है तथा R, A की सही व्याख्या करता है। अतः विकल्प (a) सही है। 3 / 15 3. सामान्यतः भारत में प्रमुखतः कितने प्रकार के मौसम होते हैं? (a) 2 (b) 3 (c) 4 (d) 5 Ans. (c) : सामान्यतः भारत में प्रमुखतः 4 प्रकार के मौसम होते हैं-(1) दिसंबर से फरवरी तक शीत ऋतु (सर्दी)(2) मार्च से मई तक ग्रीष्म ऋतु (गर्मी)(3) जून से सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून का मौसम (वर्षा)(4) अक्टूबर से नवंबर तक मानसून के लौटने का मौसम (शरद ऋतु) 4 / 15 4. ग्रीष्म ऋतु में उत्तर भारत में दिन के समय बहने वाली गर्म शुष्क पवनों को कहते है। (a) चिनूक (b) हरमट्ट (c) अस्तर (d) लू Ans. (d) : ग्रीष्म ऋतु में उत्तर भारत में दिन के समय बहने वाली गर्म शुष्क पवनों को लू कहते है। गर्मी के मौसम में सूर्य की किरणें उत्तर भारत में अधिकतर सीधी पड़ती है जिससे तापमान बहुत अधिक हो जाता है। 5 / 15 5. दक्षिण-पश्चिम मानसून या वर्षा के मौसम में हवाओं के बहने की दिशा होती है- (a) स्थल से जल की तरफ (b) जल में स्थल की तरफ (c) जल से जल की तरफ (d) इनमें से कोई नहीं। Ans. (b) : दक्षिण-पश्चिम मानसून या वर्षा के मौसम में हवाओं के बहने की दिशा जल में स्थल की ओर होती है। वे अपने साथ नमी भी लाती हैं। जब ये पवने पहाड़ों से टकराती हैं तो वर्षा होती है। 6 / 15 6. मानसून के लौटने का मौसम के संबंध में सत्य कथन की पहचान कीजिए(1) इस समय पवनें स्थल भागों से लौटकर बंगाल की खाड़ी की ओर बहती है।(2) भारत के दक्षिणी भागों विशेषकर तमिलनाडु तक आंध्र प्रदेश में इस मौसम में वर्षा होती है।कूट का प्रयोग करते हुए सही विकल्प का चयन कीजिए- (a) केवल-1 (b) केवल-2 (c) 1 और 2 (d) न तो न 1 नाही 2 Ans. (c) : मानसून के लौटने का मौसम या शरद ऋतु के समय पवन स्थल भागों से लौटकर बंगाल की खाड़ी की ओर बहती है। यह मानसून के लौटने का मौसम होता है। भारत के दक्षिणी भागों विशेषकर तमिलनाडु तक आंध्र प्रदेश में इस मौसम में वर्षा होती है। अतः स्पष्ट है कि कथन 1 और 2 दोनों सही है। अतः विकल्प (c) सही है। 7 / 15 7. किसी स्थान पर अनेक वर्षों में मापी गई मौसम की औसत दशा को कहते हैं- (a) जलवायु (b) मौसम (c) मानसून (d) इनमें से कोई नहीं Ans. (a): किसी स्थान पर अनेक वर्षों में मापी गई मौसम की औसम दशा को जलवायु कहते हैं। पर मानसूनी जलवायु कहा जाता है। भारत की जलवायु को मोटे तौर 8 / 15 8. मानसून शब्द किस भाषा से लिया गया है? (a) लैटिन (b) फारसी (c) ग्रीक (d) अरबी Ans. (d) : मानसून शब्द अरबी भाषा के मौसिम से लिए गया है, जिसका अर्थ होता है मौसम। भारत की स्थिति उष्ण कटिबंध में होने के कारण अधिकतर वर्षा मानसूनी पवन से होती है। भारत में कृषि वर्षा पर निर्भर करती है। 9 / 15 9. कथन (A):- भारत की जलवायु में क्षेत्रीय विभिन्नता का अनुभव होता है।कारण (R):- किसी स्थान की जलवायु उसकी स्थिति, ऊँचाई, समुद्र से दूरी तथा उच्चावच पर निर्भर करती है।नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही विकल्प का चयन कीजिए (a) कथन (A) सत्य है तथा कारण (R) असत्य है (b) कथन (A) असत्य है तथा कारण (R) सत्य है (c) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य है तथा R, A की सही व्याख्या नहीं करता है। (d) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य है तथा R, A की सही व्याख्या करता है। Ans. (d): किसी स्थान की जलवायु उसकी स्थिति, ऊँचाई समुद्र से दूरी तथा उच्चावच पर निर्भर करती है। इसलिए हमें भारत की जलवायु में क्षेत्रीय विभिन्नता का अनुभव होता है। जैसे- राजस्थान के मरुस्थल में स्थित जैसलमेर तथा बीकानेर बहुत गर्म स्थान है, जबकि जम्मू तथा कश्मीर के द्रास एवं कारगिल में बर्फीली ठंड पड़ती है। अतः स्पष्ट है कि कथन (A) और कारण (R) दोनों सही है तथा R, A की सही व्याख्या करता है। अत; विकल्प (d) सही है। 10 / 15 10. विश्व में सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन-सा है (a) चेरापूँजी (b) मुम्बई (c) आसानसोल (d) मौसिनराम Ans. (d): विश्व में सबसे अधिक वर्षा मेघालय में स्थित मौसिनराम में होता है। 11 / 15 11. घास, झाड़ियाँ तथा पौधे जो बिना मनुष्य की सहायता से उपजते हैं उन्हें क्या कहा जाता है? (a) प्राकृतिक वनस्पति (b) कृत्रिम वनस्पति (c) बागवानी वनस्पति (d) इनमें से कोई नहीं Ans. (a) : घास, झाड़ियाँ तथा पौधे जो बिना मनुष्य की सहायता से उपजते हैं उन्हें प्राकृतिक वनस्पति कहा जाता है। अलग-अलग जलवायु में अलग-अलग प्रकार की वनस्पतियाँ पाई जाती हैं। इसमें वर्षा की मात्रा सबसे महत्वपूर्ण होती है। जलवायु की विभिन्नता के कारण भारत में अलग-अलग वनस्पतियाँ पाई जाती है। 12 / 15 12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-(1) पेड़-पौधे ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं तथा कार्बन डाइऑक्साइड को छोड़ते हैं।(2) पेड़-पौधों की जड़े मिट्टी को बाँध कर रखती हैं तथा इस प्रकार वे मिट्टी के अपरदन की रोकते हैं।(3) वनों से हमें ईधन, लकड़ी, चारा, जड़ी-बूटियाँ, लाख, शहद, गोंद इत्यादि प्राप्त होते हैं।नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सत्य कथन की पहचान कीजिए- (a) 1 और 2 (b) 2 और 3 (c) 1 और 3 (d) उपर्युक्त सभी Ans. (b): पेड़-पौधे आक्सीजन छोड़ते है तथा कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं। पेड़-पौधों की जड़े मिट्टी को बाँध कर रखती हैं तथा इस प्रकार वे मिट्टी के उपरदन को रोकते हैं। वनों से हमें ईधन लकड़ी, जड़ी-बूटियाँ, चारा, लाख, शहद, गोंद इत्यादि प्राप्त होता है। अतः स्पष्ट है कि कथन 2 कथन 3 सत्य है। तथा कथन 1 असत्य है। अतः विकल्प (b) सही होगा। 13 / 15 13. जंगली बकरी तथा हिम तेंदुए कहाँ पाए जाते है? (a) हिमालय क्षेत्र में (b) प्रायद्वीपीय क्षेत्र (c) गिर वन (d) असम Ans. (a) : जंगल बकरी तथा हिम तेंदुए हिमालय क्षेत्र में पाए जाते हैं। 14 / 15 15. भारत का राष्ट्रीय पक्षी क्या है? (a) कबूतर (b) सारस (c) मोर (d) गौरैया Ans. (c) : भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है। 15 / 15 16. वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है- (a) अक्टूबर के पहले सप्ताह (b) सितम्बर के पहले सप्ताह (c) नवम्बर के पहले सप्ताह (d) दिसम्बर के पहले सप्ताह Ans. (a): प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के पहले सप्ताह को वन्यजीव सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। ताकि वन्यजीवों के निवास को संरक्षित रखने के लिए जागरूकता लाई जा सके। n Your score isResult : %%results_by_cats%%Score : %%score%%Time Taken : %%user_pass_time%%Correct Questions : %%user_corrects_count%%Skipped Question: %%skipped_questions_count%%Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%%No. of People Answered : %%result_id%%Date : %%current_date%% 0% Restart quiz प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 01 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 02 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 03 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 04 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 05 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 06 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 07 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 08 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 09 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 10 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 11 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 12 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 13 प्राचीन इतिहास Mix Questions