SET 01 अध्याय 8 : मानव-पर्यारण अन्योंन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश Class 7 NCERT GeographyBy dreamnaukari.com@gmail.com / May 7, 2025 Copyright © 2025 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com SET 01 अध्याय 8 : मानव-पर्यारण अन्योंन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश Class 7 NCERT Geography 1 / 10 1. उष्णकटिबंधीय प्रदेश किन रेखाओं के मध्य स्थित है? (a) कर्क और मकर (b) भूमध्य रेखा और कर्क रेखा (c) भूमध्य रेखा और मकर रेखा (d) इनमें से कोई नहीं Ans. (a) : उष्णकटिबंधीय प्रदेश कर्क रेखा और मकर रेखा के मध्य स्थित हैं। 2 / 10 2. अमेजन नदी किस प्रदेश से होकर बहती है? (a) भूमध्यरेखीय प्रदेश (b) भूमध्यसागरी प्रदेश (c) शीतोष्ण प्रदेश (d) इनमें से कोई नहीं Ans. (a) : अमेजन नदी भूमध्यरेखीय प्रदेश से होकर बहती है। भूमध्य रेखा के 10°N से 10°S के मध्य के भाग को भूमध्यरेखीय प्रदेश कहते हैं। स्पेन के अन्वेषकों ने इस नदी की खोज की थी। 3 / 10 3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-(1) जिस स्थान पर कोई नदी किसी अन्य जल राशि में मिलती है उसे नदी का मुहान कहते है।(2) सहायक नदियाँ बड़ी नदियाँ होती हैं जो छोटी नदी में मिलती हैं।(3) मुख्य नदी अपनी सहायक नदियों के साथ जिस क्षेत्र के पानी को बहाकर ले जाती है वह उसका बेसिन क्षेत्र कहा जाता है।कूट का प्रयोग करते हुए असत्य कथन की पहचान कीजिए- (a) केवल 1 (b) 1 और 2 (c) केवल 2 (d) केवल 3 Ans. (c) : जिस स्थान पर कोई नदी किसी अन्य जल राशि में मिलता है उसे नदी का मुहाना कहते हैं। सहायक नदियाँ छोटी नदियाँ होती हैं जो मुख्य नदी अपनी सहायक नदियों के साथ जिस क्षेत्र के पानी को बहाकर ले जाती है वह उसका बेसिन क्षेत्र कहा जाता है। अतः स्पष्ट है कि कथन (2) असत्य है तथा कथन (1) और (3) सत्य हैं। अतः विकल्प (c) सही है। 4 / 10 4. अमेजन नदी बेसिन किस देश से अपवाहित नही होती है? (a) ब्राजील (b) पेरू (c) बोलीविया (d) पैराग्वे Ans. (d) : अमेजन बेसिन विश्व का सबसे बड़ा नदी बेसिन है। यह नदी बेसिन ब्राजील के भागों, पेरू के कुछ भागों, बोलीविया, इक्वाडोर, कोलंबिया तथा वेनेजुएला के छोटे भाग से अपवाहित होती है। 5 / 10 5. अमेजन बेसिन में किस प्रकार की जलवायु पायी जाती है? (a) गर्म एवं शुष्क (b) गर्म एवं नम (c) ठडी एवं नम (d) ठडी एवं शुष्क Ans. (c) : अमेजन बेसिन भूमध्य रेखा के आस-पास फैला है और पूरे वर्ष यहाँ गर्म एवं नम जलवायु रहती है। यहाँ मौसम दिन एवं रात दोनों ही समय लगभग समान रूप से गर्म एवं आर्द्र होता है। इस प्रदेश में लगभग प्रतिदिन वर्षा होती है। दिन का तापमान उच्च एवं आर्द्रता अति उच्च होती है। रात के समय तापमान कम हो जाता है लेकिन आर्द्रता वैसी ही बनी रहती है। 6 / 10 6. आर्किड एवं ब्रोमिलायड नामक परजीवी पौधे कहा पाये जाते हैं? (a) अमेजन बेसिन में (b) गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन में (c) सिंधु बेसिन में (d) कांगो - जायरे बेसिन में Ans. (a): आर्किड एवं ब्रोमिलायड नामक परजीवी पौधे अमेजन बेसिन में पाये जाते हैं। ब्रोमिलायड एक विशेष प्रकार का पौधा है जो अपनी पत्तियों में जल को संचित रखता है। मेढ़क जैसे प्राणी इन जल के पॉकेट का उपयोग अंडा देने के लिए करते हैं। अमेजन बेसिन में सघन वन उगते हैं। वन इतने सघन होते है कि सूर्य का प्रकाश धरातल तक नहीं पहुँच पाता है। यहाँ केवल वही वनस्पति पनप सकती है जिसमें छाया में बढ़ने की क्षमता होती है। 7 / 10 7. टकन क्या है? (a) पक्षी (b) पशु (c) फसल (d) पौधा Ans. (a) : टकन एक पक्षी है। ये वर्षावन में पाये जाते हैं। वर्षावन में प्राणिजात की प्रचुरता होती है। गुंजन पक्षी, रंगीन पक्षति वाले पक्षी एवं भोजन के लिए बड़ी चोंच वाले विभिन्न प्रकार के पक्षी पाए जाते हैं। 8 / 10 8. स्लॉथ एवं चीटीं खाने वाले टैपीर कहाँ पाए जाते हैं? (a) गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन में (b) अमेजन बेसिन में (c) नील नदी बेसिन में (d) कांगो-जायरे नदी बेसिन में Ans. (b) : अमेजन बेसिन में प्राणियों में बंदर, स्लॉथ एवं चीटीं खाने वाले टैपीर पाये जाते हैं। मगर, साँप, अजगर तथा एनाकोंडा एवं बोआ जैसी विभिन्न प्रजातियाँ भी इन वनों में पाई जाती हैं। 9 / 10 9. पिरान्या मछलियाँ पायी जाती हैं- (a) बह्मपुत्र नदी में (b) डेन्युब नदी में (c) कांगों नदी में (d) अमेजन नदी में Ans. (d): माँस खाने वाली पिरान्या मछलियाँ अमेजन नदी में पाई जाती हैं। 10 / 10 10. कर्तन एवं दहन कृषि पद्धति का प्रयोग कहाँ किया जाता है? (a) जायरे नदी बेसिन (b) अमेरिका (c) अमेजन बेसिन (d) आस्ट्रेलिया Ans. (c) : अमेजन बेसिन के लोग कर्तन एवं दहन कृषि पद्धति का प्रयोग करते हैं। यहाँ के लोग मुख्यतः टिपियोका, अनन्नस एवं शकरकंद उगाते हैं। कर्तन एवं दहन कृषि पद्धति में किसान पहले वृक्षों एवं साड़ियों को काटकर भूमि साफ करते हैं। फिर इनको जलाया जाता है जिससे पोषक तत्व मिट्टी में मिल जाते हैं। इसे साफ भूमि पर कुछ वर्षों तक फसल पैदा की जाती है। जमीन के इस टुकड़े के बार-बार प्रयोग से मिट्टी में पोषक तत्त्वों का आभाव हो जाता है। इसलिए इस जगह को छोड़ दिया जाता हैं इसके बाद फसल उगाने के लिए किसी दूसरी जगह को साफ किया जाता है। इस बीच पुराने खेतों में छोटे-छोटे वृक्ष उग जाते हैं। तब लोग इस भूमि के टुकडे को पुनः जोत सकते हैं। Your score isResult : %%results_by_cats%%Score : %%score%%Time Taken : %%user_pass_time%%Correct Questions : %%user_corrects_count%%Skipped Question: %%skipped_questions_count%%Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%%No. of People Answered : %%result_id%%Date : %%current_date%% 0% Restart quiz प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 01 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 02 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 03 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 04 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 05 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 06 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 07 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 08 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 09 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 10 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 11 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 12 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 13 प्राचीन इतिहास Mix Questions