SET 01 DPSP (नीति निदेशक तत्व)By dreamnaukari.com@gmail.com / April 22, 2025 Copyright © 2026 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com SET 01 DPSP (नीति निदेशक तत्व) 1 / 15 1. राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों को भारतीय संविधान में शामिल किए जाने का उद्देश्य है- I.A.S. (Pre) 2002 (a) राजनैतिक प्रजातंत्र को स्थापित करना (b) सामाजिक प्रजातंत्र को स्थापित करना (c) गांधीवादी प्रजातंत्र को स्थापित करना (d) सामाजिक और आर्थिक प्रजातंत्र को स्थापित करना उत्तर-(d) राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों को भारतीय संविधान में शामिल किए जाने का उद्देश्य है सामाजिक और आर्थिक प्रजातंत्र को स्थापित -करना। यह उद्देश्य एक कल्याणकारी राज्य की स्थापना में सहायक है, जिसका संविधान निर्माता एक कल्याणकारी राज्य की स्थापना के लिए प्रावधान करना चाहते थे। 2 / 15 2. निम्नलिखित में से कौन एक राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों का उद्देश्य नहीं है? U.P.P.C.S. (Mains) 2017 U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013 (a) एक कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना। (b) सामाजिक, आर्थिक न्याय को सुनिश्चित करना। (c) एक धार्मिक राज्य की स्थापना करना। (d) एक धर्मनिरपेक्ष राज्य की स्थापना करना। उत्तर-(c) भारतीय संविधान के भाग 4 में, अनुच्छेद 36 से 51 तक में 'राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों' का वर्णन किया गया है। भारत के संविधान निर्माताओं का लक्ष्य इन सिद्धांतों के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक लोकतंत्र एवं कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना था। इन सिद्धांतों का उद्देश्य धार्मिक राज्य की स्थापना करना नहीं है। 3 / 15 3. राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत किस प्रकार मौलिक अधिकारों से भिन्न हैं? I.A.S. (Pre) 2009 (a) पूर्वोक्त केंद्रीय सरकार के लिए हैं और उत्तरोक्त राज्यों के लिए (b) पूर्वोक्त संविधान का अंश नहीं हैं, जबकि उत्तरोक्त हैं (c) निदेशक सिद्धांत प्रवर्तनीय नहीं हैं, जबकि मौलिक अधिकार प्रवर्तनीय हैं (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं उत्तर-(c) राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत मौलिक अधिकारों से भिन्न हैं, क्योंकि नीति निदेशक सिद्धांत प्रवर्तनीय नहीं हैं, जबकि मौलिक अधिकार न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय हैं। नीति निदेशक सिद्धांत संविधान के भाग 4 में वर्णित हैं और कल्याणकारी राज्य की स्थापना के लिए दिए गए निर्देश हैं, जबकि भाग 3 में वर्णित मौलिक अधिकार व्यक्तियों को राज्य कृत्य के विरुद्ध दी गई सुरक्षा की गारंटी हैं। 4 / 15 4. 'निदेशक तत्व' क्या हैं? M.P.P.C.S. (Pre) 2013 (a) वाद योग्य (b) अ-वाद योग्य (c) कठोर (d) लचीले उत्तर-(b) भारतीय संविधान में सामाजिक-आर्थिक एजेंडे को साकारित करने के लिए वाद योग्य और अ-वाद योग्य दोनों तरह की व्यवस्थाएं समाहित हैं, जिसमें मौलिक अधिकार 'वाद योग्य' और नीति निदेशक तत्व 'अ-वाद योग्य' हैं। 5 / 15 5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- भारत के संविधान के संदर्भ में राज्य की नीति के निदेशक तत्व विधायिका के कृत्यों पर निर्बंधन करते हैं। कार्यपालिका के कृत्यों पर निर्बंधन करते हैं। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? I.A.S. (Pre) 2017 (a) केवल 1 (b) केवल 2 (c) 1 और 2 दोनों (d) न तो 1, न ही 2 उत्तर-(d) राज्य के नीति निदेशक तत्व, विधायिका, कार्यपालिका और संवैधानिक मामलों में राज्य के लिए सिफारिशें हैं। एम.सी. सीतलवाड़ के अनुसार, निदेशक तत्व कोई विधिक अधिकार एवं कानूनी उपचार नहीं बताते, ये सभी राज्य क्रियाओं की विधायिका या कार्यपालिका के लिए प्रभुत्व पृष्ठभूमि का निर्माण करते हैं। अतः राज्य के नीति निदेशक तत्व न तो विधायिका के कृत्यों पर निर्बंधन हैं और न ही कार्यपालिका के कृत्यों पर निर्बंधन । 6 / 15 6. भारत के संविधान के भाग IV में अंतर्विष्ट प्रावधानों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? वे न्यायालयों द्वारा प्रवर्तनीय होंगे। वे किसी भी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय नहीं इस भाग में अधिकथित सिद्धांत राज्य के द्वारा कानून बनाने को प्रभावित करेंगे। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- I.A.S. (Pre) 2020 (a) केवल 1 (b) केवल 2 (c) केवल 1 और 3 (d) केवल 2 और 3 उत्तर-(d) भारतीय संविधान का भाग IV (अनुच्छेद 36-51) राज्य नीति के निदेशक तत्वों से संबंधित है। इस भाग के प्रावधान किसी भी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय (Enforceable) नहीं होते हैं। इसका अर्थ यह है कि यह संविधान का एक हिस्सा है, जिसे न्यायपालिका द्वारा लागू नहीं कराया जा सकता है। यद्यपि भाग-IV के उपबंध न्यायालयों द्वारा प्रवर्तनीय नहीं हैं तथापि इस भाग में दिए गए सिद्धांत राष्ट्र के संचालन में मूलभूत हैं तथा ये सिद्धांत राज्य के द्वारा कानून बनाने को प्रभावित करते हैं। समय-समय पर सरकार ने कुछ नीति निदेशक तत्वों को लागू करने का प्रयास किया है। जमींदारी उन्मूलन कानून, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, फैक्ट्री अधिनियम, न्यूनतम मजदूरी निर्धारण, कुटीर और लघु उद्योगों को प्रोत्साहन, मनरेगा, 6 से 14 वर्ष आयु के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के उन्नयन के लिए आरक्षण आदि इन प्रयासों को दर्शाते हैं। 7 / 15 7. राज्य की नीति के निदेशक तत्वों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- ये तत्व देश के सामाजिक-आर्थिक लोकतंत्र की व्याख्या करते हैं। इन तत्वों में अंतर्विष्ट उपबंध किसी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय (एनफोर्सिएबल) नहीं उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? I.A.S. (Pre) 2015 (a) केवल 1 (b) केवल 2 (c) 1 और 2 दोनों (d) न तो 1 और न ही 2 उत्तर-(c) राज्य की नीति के निदेशक तत्व देश के सामाजिक-आर्थिक लोकतंत्र की व्याख्या करते हैं। राज्य की नीति के निदेशक तत्वों में अंतर्विष्ट उपबंध न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय नहीं हैं। 8 / 15 8. कल्याणकारी राज्य की संकल्पना का समावेश भारत के संविधान में है- 41st B.P.S.C. (Pre) 1994 Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002 U.P. Lower Sub (Pre) 2004 I.A.S. (Pre) 2015 (a) राज्य के नीति निदेशक तत्वों में (b) चौथी अनुसूची में (c) मौलिक अधिकारों में (d) प्रस्तावना में उत्तर-(a) कल्याणकारी राज्य की संकल्पना का समावेश भारतीय संविधान में राज्य के नीति निदेशक तत्वों में किया गया है। ये संविधान में भाग 4 के तहत अनुच्छेद 36 से 51 के अंतर्गत शामिल किए गए हैं। भारतीय संविधान की प्रस्तावना राजव्यवस्था के उद्देश्यों का उल्लेख करती है कि राज्य अपने नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता उपलब्ध कराएगा, जो कि एक कल्याणकारी राज्य के आदर्श का प्रतीक है। इसके अतिरिक्त नीति निदेशक तत्वों में कल्याणकारी राज्य की स्थापना हेतु राज्य को निर्देश दिए गए हैं। इस प्रकार प्रस्तावना एवं नीति निदेशक तत्व दोनों में कल्याणकारी राज्य का विचार पाया जाता है। तथापि यदि दोनों के चयन का विकल्प न हो, तो इसका उत्तर नीति निदेशक तत्व ही होगा। उल्लेखनीय है कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अपनी उत्तर-कुंजी में इस प्रश्न का उत्तर नीति निदेशक तत्व ही दिया गया है। 9 / 15 9. भारत के संविधान का कौन-सा भाग कल्याणकारी राज्य के आदर्श की घोषणा करता है? I.A.S. (Pre) 2020 (a) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व (b) मूल अधिकार (c) उद्देशिका (d) सातवीं अनुसूची 10 / 15 10. संविधान का कौन-सा भाग कल्याणकारी राज्य का आदर्श घोषित करता है? U.P. Lower Sub. (Mains) 2013 U.P.P.C.S. (Mains) 2004 (a) मौलिक अधिकार (b) मौलिक कर्तव्य (c) प्रस्तावना (d) राज्य के नीति निदेशक तत्व 11 / 15 11. भारत के कल्याणकारी राज्य होने का विचार पाया जाता है- U.P.P.C.S. (Pre) 1997 (a) संविधान की प्रस्तावना में (b) मौलिक अधिकारों में (c) राज्य के नीति निदेशक तत्वों में (d) (a) तथा (c) दोनों में 12 / 15 12. राज्य के नीति निदेशक तत्व सहज अध्ययन के लिए निम्न में से कौन-से भागों में विभाजित किए जा सकते हैं? U.P.P.C.S. (Pre) 2018 (a) समाजवादी (b) उदार बौद्धिकतावादी (c) गांधीवादी (d) उपरोक्त सभी उत्तर-(d) भारतीय संविधान के अंतर्गत राज्य के नीति निदेशक तत्वों का उल्लेख भाग 4 के अनुच्छेद 36 से 51 के तहत किया गया है। इसे आयरलैंड के संविधान से लिया गया है। राज्य के नीति निदेशक तत्वों को सहज अध्ययन के लिए समाजवादी, उदार बौद्धिकतावादी, गांधीवादी, मानवाधिकार, सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण आदि भागों में विभाजित किया जा सकता है। राज्य के नीति निदेशक तत्वों की प्रवृत्ति सकारात्मक है तथा ये गैर-वाद योग्य हैं। 13 / 15 13. भारतीय संविधान में सम्मिलित नीति निदेशक तत्वों की प्रेरणा हमें किस संविधान से प्राप्त हुई? Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003 U.P. Lower Sub. (Pre) 2015 (a) ऑस्ट्रेलिया (b) अमेरिका (c) फ्रांस (d) आयरलैंड उत्तर-(d) भारतीय संविधान में सम्मिलित नीति निदेशक तत्वों की प्रेरणा हमारे संविधान निर्माताओं को वर्ष 1937 के आयरलैंड के संविधान से प्राप्त हुई। आयरलैंड के संविधान से अनुसरणीय इस भाग पर फेबियनवाद, समाजवाद, उदार लोकतांत्रिक विचारधाराओं, गांधीवाद, मानवाधिकारों की सार्वत्रिक घोषणाओं आदि का व्यापक प्रभाव पड़ा है। 14 / 15 14. भारतीय संविधान में राज्य के नीति निदेशक तत्वों को निम्न में से किस देश के संविधान से लिया गया है? U.P.P.C.S. (Mains) 2005 U.P.P.C.S. (Pre) 1994 (a) यूनाइटेड किंगडम (यू.के.) (b) यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यू.एस.ए.) (c) आयरलैंड (d) जापान 15 / 15 15. भारतीय संविधान में राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों का विचार लिया गया है- U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008 (a) आयरलैंड के संविधान से (b) कनाडा के संविधान से (c) दक्षिण अफ्रीका के संविधान से (d) ऑस्ट्रेलिया के संविधान से Your score isResult : %%results_by_cats%% Score : %%score%% Time Taken : %%user_pass_time%% Correct Questions : %%user_corrects_count%% Skipped Question: %%skipped_questions_count%% Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%% No. of People Answered : %%result_id%% Date : %%current_date%% 0% Restart quiz प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 01 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 02 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 03 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 04 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 05 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 06 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 07 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 08 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 09 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 10 प्राचीन इतिहास Mix Questions 12