SET 03 अध्याय 4 : कृषि CLASS 10 NCERT Geography MCQsBy dreamnaukari.com@gmail.com / May 23, 2025 SET 03 अध्याय 4 : कृषि CLASS 10 NCERT Geography MCQs 1 / 11 23. सत्य कथन की पहचान कीजिए-(i) बाजरा बलुआ और उथली काली मिट्टी पर उगाया जाता है।(ii) रागी आर्द्र प्रदेशों की फसल है। (a) केवल (i) (b) केवल (ii) (c) उपर्युक्त दोनों (d) इनमें से कोई नहीं Ans.(a): बाजरा बलुआ और उथली काली मिट्टी पर उगाया जाता है। रागी शुष्क प्रदेशों की फसल है और यह लाल, काली, बलुआ दोमट और उथली काली मिट्टी पर अच्छी तरह उगाई जाती है। अतः कथन (i) सत्य है जबकि कथन (ii) असत्य है, इसलिए विकल्प (a) सही है। 2 / 11 24. सत्य कथन की पहचान कीजिए-(i) मक्का एक ऐसी फसल है, जो खाद्यान्न व चारा दोनों रूप में प्रयोग होती है।(ii) यह रबी की फसल है।(iii) मक्का हेतु 21°C से 27°C तापमान व पुरातन जलोढ़ मिट्टी उपयुक्त होता है।(iv) बिहार जैसे कुछ राज्यों में मक्का रबी की ऋतु में भी उगाई जाती है। (a) (i), (ii), (iii), (iv) (b) (i), (iii), (iv) (c) (i), (ii), (iii) (d) (i) व (ii) Ans.(b): मक्का एक ऐसी फसल है, जो खाद्यान्न व चारा दोनों रूप में प्रयोग होती है। यह खरीफ की फसल है। इसके लिए 21°C से 27°C तापमान तथा पुरानी जलोढ़ मिट्टी में अच्छी प्रकार से उगाया जाता है। बिहार जैसे कुछ राज्यों में मक्का रबी की ऋतु में भी उगाया जाता है। शीर्ष उत्पादक राज्यों में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र है। अतः कथन (i), (ii) और (iv) सत्य है, जबकि कथन (ii) असत्य है इसलिए विकल्प (b) सही है। 3 / 11 25. सत्य कथन की पहचान कीजिए-(i) भारत विश्व में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक तथा उपभोक्ता देश है।(ii) दालों को आमतौर पर अन्य फसलों के आवर्तन (Rotating) में बोया जाता है।(iii) शाकाहारी खाने में दालें सबसे अधिक प्रोटीन दायक होती है। (a) केवल (i) (b) (i) व (ii) (c) (i) व (iii) (d) उपर्युक्त सभी Ans.(d): भारत विश्व में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक तथा उपभोक्ता देश है। फलीदार फसलें होने के नाते अरहर को छोड़कर अन्य सभी दालें वायु से नाइट्रोजन लेकर भूमि की उर्वरता को बनाए रखती हैं। अतः इन फसलों को अन्य फसलों के आवर्तन (Rotating) में बोया जाता है। शाकाहारी खाने में दालें सबसे अधिक प्रोटीन दायक होती हैं। कुल दालों के उत्पादन में शीर्ष उत्पादक राज्यों में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान हैं। अतः कथन (i), (ii) और (iii) सत्य है इसलिए विकल्प (d) सही है। 4 / 11 26. कौन-सी दाल खरीफ फसल के अंतर्गत शामिल नहीं है- (a) तूर (b) मटर (c) मूंग (d) उड़द Ans.(b): मटर की दाल रबी की फसल के अंतर्गत शामिल है। तूर, मूंग, उड़द की दाल खरीफ तथा मटर व चना रबी की फसल के अंतर्गत आती है। 5 / 11 27. गन्ना फसल के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-(i) गन्ना एक उष्ण और उपोष्ण कटिबंधीय फसल है।(ii) गन्ना हेतु 21°C-27°C तापमान तथा 75 से 100 सेमी० वार्षिक वर्षा वाली जलवायु उपयुक्त होती है।(iii) गन्ना उत्पादन भारत का विश्व का तीसरा स्थान है।सत्य की पहचान कीजिए- (a) केवल (i) (b) केवल (ii) (c) (i) व (ii) (d) उपर्युक्त सभी Ans.(c): गन्ना एक उष्ण और उपोष्ण कटिबंधीय फसल है। जिसे 21°C से 27°C तापमान और 75 सेमी० से 100 सेमी० वार्षिक वर्षा वाली उष्ण और आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है। ब्राजील के पश्चात भारत गन्ने का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं। शीर्ष उत्पादक राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक है। अतः कथन (i) और (ii) सत्य है जबकि कथन (iii) असत्य है इसलिए विकल्प (c) सही है। 6 / 11 28. निम्न कथनों में असत्य कथन की पहचान कीजिए-(i) मूंगफली खरीफ की फसल है।(ii) अलसी और सरसों खरीफ की फसलें हैं।(iii) तिल उत्तरी भारत में खरीफ की फसल तथा दक्षिणी भारत में रबी की फसल है।(iv) अरंडी, खरीफ और रबी दोनों ही फसल ऋतुओं में बोया जाता है। (a) (i) और (ii) (b) केवल (ii) (c) (ii) और (iv) (d) (ii), (iii) और (iv) Ans.(b): मूंगफली खरीफ की फसल है। अलसी और सरसों रबी की फसलें हैं न कि खरीफ की। तिल उत्तरी भारत में खरीफ की फसल तथा दक्षिणी भारत में रबी की फसल है। अरंडी, खरीफ और रबी दोनों ही फसल ऋतुओं में बोया जाता है। अतः केवल कथन (ii) असत्य है जबकि कथन (i), (iii) और (iv) सत्य कथन हैं इसलिए विकल्प (b) सही है। 7 / 11 29. अलसी की फसल है- (a) रबी की (b) खरीफ की (c) जायद की (d) रबी व खरीफ दोनों की Ans.(a): अलसी की फसल रबी की फसल के अंतर्गत आती है। अलसी बहुमूल्य औद्योगिक तिलहन फसल है। अलसी के प्रत्येक भाग का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से विभिन्न रूपों में उपयोग होता है। इसके तेल का पेंट, वार्निश व स्नेहक, पैडइंक तथा प्रेस प्रीटिंग हेतु स्याही तैयार करने में किया जाता है। 8 / 11 30. निम्न कथनों पर विचार कीजिए-(i) चाय की खेती रोपण कृषि का एक उदाहरण है।(ii) चाय की झाड़ियों को उगाने हेतु वर्ष भर कोष्ण, नम और पालारहित जलवायु की आवश्यकता होती है।(iii) भारत का चाय उत्पादन में विश्व में पहला स्थान है। सत्य कूट की पहचान कीजिए- (a) (i) व (ii) (b) केवल (ii) (c) केवल (iii) (d) उपर्युक्त सभी Ans.(a): चाय की खेती रोपण कृषि का एक उदाहरण है। चाय की झाड़ियों को उगाने के लिए वर्ष भर कोष्ण, नम और पालारहित जलवायु की आवश्यकता होती है। चाय का पौधा उष्ण और उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु, ह्यूमस और जीवांश युक्त गहरी मिट्टी तथा सुगम जल निकास वाले ढलवाँ क्षेत्रों में भली-भाँति उगाया जाता है। चाय एक श्रम सघन उद्योग है। इसकी ताजगी बनाए रखने के लिए पत्तियाँ बागान में ही संसाधित की जाती हैं। चाय उत्पादन में भारत का स्थान चीन के पश्चात दूसरा है। अतः कथन (i) और (ii) सत्य है जबकि कथन (iii) असत्य हैं इसलिए विकल्प (a) सही है। 9 / 11 31. निम्नलिखित में से सत्य कथन की पहचान कीजिए-(i) भारत में अरेबिका किस्म की कॉफी पैदा की जाती है।(ii) कॉफी कृषि की शुरुआत बाबाबूदन पहाड़ियों से हुई। (a) केवल (i) (b) केवल (ii) (c) उपर्युक्त दोनों (d) इनमें से कोई नहीं Ans.(c): भारत में अरेबिका किस्म की कॉफी पैदा की जाती है जो आरंभ में यमन से लाई गई थी। इस कृषि की शुरुआत बाबाबूदन पहाड़ियों से हुई और आज भी इसकी खेती नीलगिरि की पहाड़ियों के आस-पास कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में की जाती है। अतः कथन (i) और (ii) दोनों सही है इसलिए विकल्प (c) सही है। 10 / 11 32. निम्न कथनों में असत्य कथन की पहचान कीजिए-(i) रबड़ भूमध्यरेखीय क्षेत्र की फसल है।(ii) इसे 200 सेमी० से अधिक वर्षा की आवश्यकता होती है।(iii) भारत विश्व का तीसरा प्राकृतिक रबड़ उत्पादक राज्य है। (a) केवल (i) (b) केवल (ii) (c) केवल (iii) (d) (i), (ii) व (iii) Ans.(c): रबड़ भूमध्यरेखीय क्षेत्र की फसल है परन्तु विशेष परिस्थितियों में उष्ण और उपोष्ण क्षेत्रों में भी उगाई जाती है। इसको 200 सेमी० से अधिक वर्षा और 25°C से अधिक तापमान वाली नम और आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है। भारत का प्राकृतिक रबड़ के उत्पादन में विश्व में तीसरा नहीं अपितु थाईलैंड, इंडोनेशिया, वियतनाम, चीन के पश्चात पाँचवाँ स्थान है। इसे मुख्य रूप से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और मेघालय की गारों पहाड़ियों में उगाया जाता है। अतः कथन (iii) असत्य है जबकि कथन (i) और (ii) दोनों सत्य है इसलिए विकल्प (c) सही है। 11 / 11 33. रेशम के कीड़े किस पर पलते हैं (a) पत्ती पर (b) टहनियों पर (c) जड़ पर (d) छाल पर Ans.(a): रेशम के कीड़े मंलबरी पेड़ की हरी पत्तियों पर पलते हैं तथा रेशम कीड़े के कोकून से प्राप्त होता है। रेशम उत्पादन के लिए रेशम के कीड़ों का पालन 'रेशम उत्पादन' (Sericulture) कहलाता है। Your score isResult : %%results_by_cats%%Score : %%score%%Time Taken : %%user_pass_time%%Correct Questions : %%user_corrects_count%%Skipped Question: %%skipped_questions_count%%Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%%No. of People Answered : %%result_id%%Date : %%current_date%% 0% Restart quiz