SET 04 केन्द्रीय मंत्रिपरिषद MCQsBy dreamnaukari.com@gmail.com / May 7, 2025 Copyright © 2025 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com SET 04 केन्द्रीय मंत्रिपरिषद 1 / 15 51. निम्नलिखित में से कौन भारत के प्रधानमंत्री बनने से पूर्व किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री नहीं रहे थे?U.P.P.C.S. (Mains) 2011 (a) एच.डी. देवेगौड़ा (b) पी.वी. नरसिम्हा राव (c) चंद्रशेखर (d) मोरारजी देसाई उत्तर-(c)चंद्रशेखर प्रधानमंत्री बनने से पूर्व किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री नहीं रहे थे, जबकि एच.डी. देवेगौड़ा कर्नाटक के, पी.वी. नरसिम्हा राव आंध्र प्रदेश के तथा मोरारजी देसाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके थे। चरण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। 2 / 15 52. निम्नलिखित में कौन भारत के प्रधानमंत्री बनने से पूर्व किसी राज्य के मुख्यमंत्री नहीं रहे थे?I.A.S. (Pre) 1994 (a) मोरारजी देसाई (b) चरण सिंह (c) पी.वी. नरसिम्हा राव (d) चंद्रशेखर 3 / 15 53. निम्नलिखित में से कौन अपने प्रधानमंत्रित्वकाल में लोक सभा के सदस्य थे?U.P.P.C.S. (Pre) 2015 (a) देवगौड़ा (b) आई. के. गुजराल (c) चंद्रशेखर (d) डॉ. मनमोहन सिंह उत्तर-(c)देवगौड़ा, आई. के. गुजराल एवं डॉ. मनमोहन सिंह अपने प्रधानमंत्रित्वकाल में लोक सभा सदस्य नहीं बल्कि राज्य सभा के सदस्य थे, जबकि चंद्रशेखर 10 नवंबर, 1990 से 21 जून, 1991 के मध्य भारत के प्रधानमंत्री थे और इस दौरान वे बलिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद थे। 4 / 15 54. भारत के प्रधानमंत्रियों में से कौन अपने कार्यकाल में संसद में कभी भी उपस्थित नहीं हुआ?Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001 (a) अटल बिहारी वाजपेयी (b) वी.पी. सिंह (c) चंद्रशेखर (d) चौधरी चरण सिंह उत्तर-(d)चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई, 1979 से 14 जनवरी, 1980 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे। उनके पूरे कार्यकाल के दौरान लोक सभा की बैठक ही नहीं हुई। लोक सभा की निर्धारित बैठक से एक दिन पूर्व ही कांग्रेस द्वारा समर्थन वापसी के कारण चौधरी चरण सिंह को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अन्य तीनों प्रश्नगत प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल में संसद में उपस्थित हुए थे। 5 / 15 55. निम्नलिखित में से कौन, भारत के संघीय वित्त मंत्री रहे हैं?वी. पी. सिंहआर. वेंकटरमणवाई. बी. चव्हाणप्रणब मुखर्जीI.A.S. (Pre) 2007 (a) केवल 1,2 और 3 (b) केवल 1,3 और 4 (c) केवल 1,2 और 4 (d) 1, 2, 3 और 4 उत्तर-(d)उपरोक्त प्रश्न के विकल्पों में दिए गए सभी व्यक्ति भारत के संघीय वित्त मंत्री रह चुके हैं। 6 / 15 56. उदारीकरण, निजीकरण और भूमंडलीकरण की नई आर्थिक नीति घोषित की गई, प्रधानमंत्री -U.P. Lower Sub. (Pre) 2013 (a) राजीव गांधी द्वारा (b) विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा (c) नरसिम्हा राव द्वारा (d) अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा उत्तर-(c)24 जुलाई, 1991 को तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने नई औद्योगिक नीति की घोषणा की। इनके द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों में उदारीकरण, निजीकरण, भूमंडलीकरण तथा बाजारीकरण की नीति अपनाई गई। 7 / 15 57. मनमोहन सिंह के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?U.P. Lower Sub. (Pre) 2004 (a) भारत के पूर्व वित्त मंत्री (b) भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर (c) वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष (d) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत के पूर्व प्रतिनिधि उत्तर-(c)प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भारत के वित्त मंत्री, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत के पूर्व प्रतिनिधि रह चुके हैं, परंतु वे वित्त आयोग के अध्यक्ष कभी नहीं रहे। 8 / 15 58. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह -M.P. P.C.S. (Pre) 2010 (a) पंजाब से लोक सभा के सदस्य हैं। (b) पंजाब से राज्य सभा के सदस्य हैं। (c) राजस्थान से राज्य सभा के सदस्य हैं। (d) असम से राज्य सभा के सदस्य हैं। उत्तर-(d)डॉ. मनमोहन सिंह वर्ष 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे। वे असम राज्य से सर्वप्रथम 1991 में राज्य सभा के सदस्य चुने गए थे। इसके पश्चात वे लगातार असम से ही 1996, 2001 एवं 2007 तथा 2013 में राज्य सभा के सदस्य बने। वर्तमान में (2019 से) वे राजस्थान से राज्य सभा के सदस्य हैं। 9 / 15 59. निम्न वाक्यों का अध्ययन कीजिए -कथन: मंत्री नीति बनाते हैं और लोक सेवक उनका क्रियान्वयन करते हैं।कारण : संसदीय प्रणाली में 'मंत्रियों का उत्तरदायित्व' का सिद्धांत कार्य करता है।नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिएU.P.P.C.S. (Pre) 1993 (a) कथन और कारण दोनों सही हैं और कथन, कारण का सही स्पष्टीकरण है। (b) कथन और कारण दोनों सही हैं, किंतु कथन, कारण का सही स्पष्टीकरण नहीं है। (c) कथन सही है, पर कारण गलत है। (d) कथन गलत है, पर कारण सही है। उत्तर-(b)कथन और कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है। मंत्रियों के उत्तरदायित्व के कारण अधिकारी 'अनामता' के सिद्धांत से संरक्षित रहते हैं और अधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यान्वयन की जिम्मेदारी अंतिम रूप से मंत्री की होती है। 10 / 15 60. निम्न कथनों पर विचार कीजिए और दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए।कथन (A): किसी व्यक्ति को उप प्रधानमंत्री कहना केवल राजनीतिक निर्णय है।कारण (R): वह उसे प्रधानमंत्री का कोई अधिकार प्रदान नहीं करता है।कूट :U.P.P.C.S. (Mains) 2004 (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है। (b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है। (d) (A) गलत है, किंतु (R) सही है। उत्तर-(b)भारतीय संविधान के किसी अनुच्छेद में उपप्रधानमंत्री के पद एवं उत्तरदायित्वों के निर्वहन का उल्लेख नहीं है। भारतीय प्रधानमंत्री के परामर्शानुसार राष्ट्रपति मंत्रिमंडल के किसी सदस्य को उपप्रधानमंत्री नियुक्त कर सकते हैं। उपप्रधानमंत्री के उत्तरदायित्वों का निर्धारण प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है। इस प्रकार कथन एवं कारण दोनों सही हैं, परंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है। 11 / 15 61. उपप्रधानमंत्री पद का सृजन-U.P.P.C.S. (Mains) 2009 (a) मूल संविधान के अंतर्गत हुआ था। (b) संविधान के प्रावधानों से हटकर हुआ। (c) 44वें संशोधन के द्वारा हुआ। (d) 85वें संशोधन के द्वारा हुआ। उत्तर-(b)उपप्रधानमंत्री पद का उल्लेख संविधान में नहीं है तथा राजनीतिक बाध्यताओं के कारण संविधान के प्रावधानों से हटकर इस पद का सृजन किया जाता है, जो कि पूर्णतः गैर-संवैधानिक पद है। 12 / 15 62. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति प्रधानमंत्री में निहित है।प्रधानमंत्री, सिविल सेवा बोर्ड का पदेन अध्यक्ष होता है।उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है / हैं?I.A.S. (Pre) 2015 (a) केवल 1 (b) केवल 2 (c) 1 और 2 दोनों (d) न तो 1 और न ही 2 उत्तर-(d)अनुच्छेद 53(1) के अनुसार, संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी और वह इसका प्रयोग इस संविधान के अनुसार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेगा। अतः कथन 1 गलत है।कैबिनेट सचिवालय प्रधानमंत्री के प्रत्यक्ष प्रभार के तहत होता है। सचिवालय का प्रशासनिक प्रमुख कैबिनेट सचिव है, जो सिविल सेवा बोर्ड का पदेन अध्यक्ष भी होता है। अतः कथन 2 भी गलत है। 13 / 15 63. केंद्रीय सरकार के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।भारत के संविधान में उपबंध है कि समस्त कैबिनेट मंत्री अनिवार्य रूप से केवल लोक सभा के ही आसीन सदस्य होंगे।केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय संसदीय कार्य मंत्रालय के निदेशाधीन कार्य करता है।उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?I.A.S. (Pre) 2009 (a) केवल 1 (b) केवल 2 (c) 1 और 2 दोनों (d) न तो 1 और न ही 2 उत्तर-(d)संविधान के अनुच्छेद 75 (3) के अनुसार, मंत्रिपरिषद लोक सभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होगी। मंत्रीगण संसद के किसी भी सदन के सदस्य हो सकते हैं। अनुच्छेद 75 (5) के अनुसार, नियुक्त मंत्री को किसी भी सदन का सदस्य न होने पर 6 माह के अंदर किसी भी सदन का सदस्य होना अनिवार्य है, अन्यथा समयावधि बीत जाने पर वह मंत्री नहीं रह सकता। केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय सीधे प्रधानमंत्री के अधीन होता है। इसका प्रशासनिक प्रमुख कैबिनेट सचिव होता है, जो सिविल सर्विसेज बोर्ड का पदेन अध्यक्ष भी होता है।अतः प्रश्नगत दोनों कथन गलत हैं, इसलिए विकल्प (d) सही उत्तर है। 14 / 15 64. कैबिनेट समितियों से संबंधित निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए-कथन I: संविधान में कैबिनेट समितियों का उल्लेख नहींकथन II: कैबिनेट समितियां प्रधानमंत्री द्वारा समय की जरूरत एवं परिस्थिति की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गठित की जाती हैं।कथन III : यदि प्रधानमंत्री समिति के सदस्य हों, तो यह आवश्यक नहींकथन IV: संसदीय मामलों की समिति के अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं।Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2020 (a) सभी कथन सही हैं। (b) कथन I, II एवं III सही हैं, लेकिन कथन IV गलत है। (c) कथन II, III एवं IV सही हैं, लेकिन कथन I गलत है। (d) कथन I एवं II सही हैं, लेकिन कथन III एवं IV गलत हैं। उत्तर-(d)संविधान में कैबिनेट समितियों का उल्लेख नहीं है। ये संविधान-इतर निकाय हैं। कार्य संचालन नियमों के तहत इनका गठन प्रधानमंत्री द्वारा समय की जरूरतों और परिस्थितियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जाता है।इस प्रकार, कथन I और II सही हैं।कैबिनेट समिति का सदस्य प्रधानमंत्री के होने पर उसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है। कोई अन्य मंत्री कैबिनेट समिति का अध्यक्ष तभी होता है, यदि प्रधानमंत्री उस समिति में शामिल न हो। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति के प्रधानमंत्री सदस्य नहीं होते हैं और इसकी अध्यक्षता वर्तमान में (जून, 2019 में हुए पुनर्गठन के तहत) रक्षा मंत्री द्वारा की जाती है। इस प्रकार, कथन III एवं IV गलत हैं। 15 / 15 65. केंद्र सरकार में उच्चतम नागरिक सेवा अधिकारी कौन है?63rd B.P.S.C. (Pre) 2017 (a) भारत का महान्यायवादी (b) मंत्रिमंडल सचिव (c) गृह सचिव (d) वित्त सचिव (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक उत्तर-(b)केंद्र सरकार में उच्चतम नागरिक सेवा अधिकारी मंत्रिमंडल (कैबिनेट) सचिव होता है। Your score isResult : %%results_by_cats%%Score : %%score%%Time Taken : %%user_pass_time%%Correct Questions : %%user_corrects_count%%Skipped Question: %%skipped_questions_count%%Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%%No. of People Answered : %%result_id%%Date : %%current_date%% 0% Restart quiz प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 01 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 02 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 03 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 04 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 05 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 06 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 07 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 08 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 09 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 10 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 11 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 12 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 13 प्राचीन इतिहास Mix Questions