SET 03 उत्तर का पर्वतीय प्रदेशBy dreamnaukari.com@gmail.com / April 13, 2025 Copyright © 2025 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com SET 03 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश 1 / 10 31. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -भारत में, हिमालय केवल पांच राज्यों में फैला हुआ है।पश्चिमी घाट केवल पांच राज्यों में फैले हुए हैं।पुलिकट झील केवल दो राज्यों में फैली हुई है।उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा /से सही है/हैं?I.A.S. (Pre) 2017 (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 3 (c) केवल 2 और 3 (d) केवल 1 और 3 उत्तर-(b)भारत के प्रमुख हिमालयी राज्य/केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, (31 अक्टूबर, 2019 से) हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा हैं। इनके अलावा असम और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र भी इसके अंतर्गत आते हैं। अतः हिमालय का पांच से अधिक राज्यों में विस्तार है। पश्चिमी घाट गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु एवं केरल राज्यों में फैला हुआ है। इस प्रकार इसका विस्तार छ: राज्यों में है। पुलिकट भारत का दूसरा सबसे बड़ा (चिल्का के बाद) लैगून है। इसका विस्तार तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश में है । व्याख्यानुसार कथन (1) एवं (2) गलत हैं, जबकि कथन (3) सही है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है। 2 / 10 32. हिमालय पर्वत श्रेणियां निम्नलिखित में से किस राज्य का हिस्सा नहीं हैं? M.P.P.C.S. (Pre) 2012 (a) उत्तराखंड (b) उत्तर प्रदेश (c) सिक्किम (d) हिमाचल प्रदेश 3 / 10 33. भारत में निम्नलिखित में से कौन-सी श्रेणी नवीनतम है?Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2018 (a) अरावली (b) विंध्याचल श्रेणी (c) हिमालय श्रेणी (d) पूर्वी घाट उत्तर-(c)हिमालय श्रेणी नवीन वलित पर्वत का उदाहरण है तथा यह दिए गए विकल्पों में नवीनतम श्रेणी है। वहीं अरावली पर्वत श्रृंखला भारत में सर्वाधिक प्राचीन पर्वत श्रृंखला है। महान हिमालय को हिमाद्री श्रेणी भी कहा जाता है। 4 / 10 34. निम्नलिखित में से कौन-सी भारत की नवीनतम पर्वत श्रेणी है ? U.P.P.C.S. (Pre) 2020 (a) हिमाद्री श्रेणी (b) अरावली श्रेणी (c) पश्चिमी घाट (d) विंध्याचल श्रेणी 5 / 10 35. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।कथन (A) : भारत में सर्वाधिक सघनता वाला भूकंपीय क्षेत्र हिमालय क्षेत्र में स्थित है।कारण (R) : हिमालय में कई अनुदैर्ध्य उत्क्रम क्षेत्र अवस्थित हैं। कूट :U.P.P.C.S. (Pre) 2019 (a) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है। (b) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं, परंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है। (c) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) गलत है। (d) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है। उत्तर- (a)भारत में सर्वाधिक सघनता वाला भूकंपीय क्षेत्र हिमालय क्षेत्र में स्थित है। इस क्षेत्र का अधिकांश भाग भूकंपीय क्षेत्र (Seismic zone) IV एवं V में आता है। इस क्षेत्र के अंतर्गत भारत के पूर्वोत्तर भारत, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के क्षेत्र शामिल हैं। तथा भारत में इन्हीं क्षेत्रों में हिमालय का विस्तार है। अतः कथन (A) सही है। हिमालय में कई अनुदैर्ध्य उत्क्रम (Thrust) एवं भ्रंश / दरार (Fault) पाए जाते हैं। दक्षिण से उत्तर बढ़ने पर 'मेन फ्रंटल थ्रस्ट' (Main Frontal Thrust : MFT) मिलता है। MFT एवं MBT (Main Boundary Fault) के मध्य उप-हिमालय (शिवालिक) का विस्तार है। MBT एवं MCT (Main Central Thrust) के मध्य लघु हिमालय का विस्तार है। इसके ऊपर वृहद् हिमालय जिसे CCZ (Central Crystalline Zone) भी कहा जाता है, का विस्तार है | MCT के ऊपर 'HHC' (Higher Himalayan Crystallines) स्थित है। तिब्बत हिमालय ( टेथियन) HHC एवं STDS (South Tibetan Detachment System) के मध्य अवस्थित है। इसके उत्तर में सिंधु - सांग्पो सचर क्षेत्र (Indus - Tsangpo Suture Zone : ITSZ) अवस्थित है। ITSZ के उत्तर में ट्रांस हिमालय है। इन उत्क्रम क्षेत्रों की अवस्थिति एवं हिमालय भौगोलिक संरचना के कारण यह भारत का सर्वाधिक सघनता वाला भूकंपीय क्षेत्र बन जाता है। इस क्षेत्र में प्लेटों के संचालन के कारण यह भूकंप प्रवण क्षेत्र है। 6 / 10 36. मणिपुर पहाड़ियों से घिरा 'इंफाल बेसिन' एक सुंदर उदाहरण हैं U.P.P.C.S. (Pre) 2019 (a) सरोवरीय मैदान का (b) लोयस मैदान का (c) हिमनदीय मैदान का (d) जलोढ़ मैदान का उत्तर -- (a)पूर्व में किसी झील के अस्तित्व के कारण तलछट जमाव से निर्मित मैदान सरोवरीय मैदान कहलाता है। कश्मीर घाटी एवं इंफाल बेसिन इसके उत्तम उदाहरण हैं। 7 / 10 37. हिमालय पर्वत श्रेणी के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा / से कथन सही है/हैं?मुख्य हिमालय की परतदार चट्टानें जीवाश्म हीन हैं।लघु हिमालय की परतदार चट्टानों में समुद्री जीव-जंतुओं के जीवाश्म मिलते हैं।बाह्य हिमालय या शिवालिक हिमालय में मानव सभ्यता के अवशेष मिले हैं।नीचे दिए हुए कूट में से सही उत्तर चुनिए-कूट :U.P.P.C.S. (Pre) 2019 (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3 (c) केवल 1 और 3 (d) 1, 2 और 3 सही हैं उत्तर-(b)मुख्य हिमालय की परतदार चट्टानें जीवाश्म हीन नहीं हैं। अतः कथन 1 असत्य है। लघु हिमालय की परतदार चट्टानों में समुद्री जीव-जंतुओं के जीवाश्म मिलते हैं। बाह्य हिमालय या शिवालिक हिमालय में स्थित बुर्जहोम एवं गुफकराल में मानव सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए हैं। प्रकार कथन 2 एवं 3 सही हैं। 8 / 10 38. हिमालय के किस भाग पर 'करेवा' भू-आकृति पाई जाती है?M.P.P.C.S. (Pre) 2019 (a) उत्तर-पूर्वी हिमालय (b) पूर्वी हिमालय (c) हिमाचल - उत्तराखंड हिमालय (d) कश्मीर हिमालय उत्तर-(d)हिमालय के कश्मीर हिमालय भाग पर 'करेवा' भू-आकृति पाई जाती है। ये तलछट निक्षेप के रूप में पाए जाते हैं। यह क्षेत्र जाफरान (केसर) की खेती के लिए प्रसिद्ध है। 9 / 10 39. कैलाश पर्वत निम्न में से किस क्षेत्र में अवस्थित है ?Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021 (a) सिक्किम (b) तिब्बत (c) नेपाल (d) उत्तराखंड उत्तर-(b)कैलाश पर्वत तिब्बत (चीन) क्षेत्र में अवस्थित है। यह हिंदू धर्म में पवित्र तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। 10 / 10 40. निम्नलिखित पर्वत श्रृंखलाओं में से कौन-सी हिमालय पर्वत श्रेणी में अवस्थित है ?चो ओऊअन्नामलाईल्होत्सेसिरुमालीनीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिएकूट :U.P.P.C.S. (Pre) 2022 (a) केवल 1, 2 तथा 3 (b) केवल 1 तथा 2 (c) केवल 2, 3 तथा 4 (d) केवल 3 तथा 4 उत्तर-(b)चो ओऊ (चोयू) एवं ल्होत्से हिमालय पर्वत श्रेणी में अवस्थित पर्वत शृंखला है, जबकि अन्नामलाई एवं सिरुमाली दक्षिण भारत की पर्वत श्रेणियां हैं। Your score isResult : %%results_by_cats%%Score : %%score%%Time Taken : %%user_pass_time%%Correct Questions : %%user_corrects_count%%Skipped Question: %%skipped_questions_count%%Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%%No. of People Answered : %%result_id%%Date : %%current_date%% 0% Restart quiz भूगोल / Geography SET 01 भारत एवं कर्क रेखा SET 01 क्षेत्रफल और अक्षांशीय विस्तार SET 01 मानक समय SET 01 दूरस्थ बिंदु & सीमावर्ती देश SET 02 दूरस्थ बिंदु & सीमावर्ती देश SET 01 भारत के प्राकृतिक प्रदेश SET 01 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश SET 02 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश SET 03 उत्तर का पर्वतीय प्रदेश Vedic Period SET 01 सिन्धु घाटी सभ्यता MCQ SET 02 सिन्धु घाटी सभ्यता MCQ SET 03 सिन्धु घाटी सभ्यता MCQ SET 04 सिन्धु घाटी सभ्यता MCQ SET 05 सिन्धु घाटी सभ्यता MCQ SET 05 वैदिक काल / Vedic Period MCQs प्रस्तावना / Preamble SET 06 अध्याय 5 : खनिज तथा ऊर्जा संसाधन Class 10 NCERT Geography MCQs SET 05 अध्याय 5 : खनिज तथा ऊर्जा संसाधन Class 10 NCERT Geography MCQs SET 04 अध्याय 5 : खनिज तथा ऊर्जा संसाधन Class 10 NCERT Geography MCQs SET 03 अध्याय 5 : खनिज तथा ऊर्जा संसाधन Class 10 NCERT Geography MCQs SET 02 अध्याय 5 : खनिज तथा ऊर्जा संसाधन Class 10 NCERT Geography MCQs Section Title SET 05 अध्याय 6 : विनिर्माण उधोग CLASS 10 NCERT Geography MCQs Bydreamnaukari.com@gmail.com May 25, 2025 Class 10 NCERT Geography ... SET 04 अध्याय 6 : विनिर्माण उधोग CLASS 10 NCERT Geography MCQs Bydreamnaukari.com@gmail.com May 25, 2025 Class 10 NCERT Geography ... SET 03 अध्याय 6 : विनिर्माण उधोग CLASS 10 NCERT Geography MCQs Bydreamnaukari.com@gmail.com May 25, 2025 Class 10 NCERT Geography ... SET 02 अध्याय 6 : विनिर्माण उधोग CLASS 10 NCERT Geography MCQs Bydreamnaukari.com@gmail.com May 25, 2025 Class 10 NCERT Geography ... SET 01 अध्याय 6 : विनिर्माण उधोग CLASS 10 NCERT Geography MCQs Bydreamnaukari.com@gmail.com May 25, 2025 Class 10 NCERT Geography ... SET 06 अध्याय 5 : खनिज तथा ऊर्जा संसाधन Class 10 NCERT Geography MCQs Bydreamnaukari.com@gmail.com May 24, 2025 Class 10 NCERT Geography ... SET 05 अध्याय 5 : खनिज तथा ऊर्जा संसाधन Class 10 NCERT Geography MCQs Bydreamnaukari.com@gmail.com May 24, 2025 Class 10 NCERT Geography ... SET 04 अध्याय 5 : खनिज तथा ऊर्जा संसाधन Class 10 NCERT Geography MCQs Bydreamnaukari.com@gmail.com May 24, 2025 Class 10 NCERT Geography ... SET 03 अध्याय 5 : खनिज तथा ऊर्जा संसाधन Class 10 NCERT Geography MCQs Bydreamnaukari.com@gmail.com May 24, 2025 Class 10 NCERT Geography ...