SET 02 भारत पर मुस्लिम आक्रमणBy dreamnaukari.com@gmail.com / April 27, 2026 SET 02 भारत पर मुस्लिम आक्रमण 1 / 10 1. 20. महमूद गज़नी के साथ भारत आने वाला मुस्लिम विद्वान था- Jharkhand P.C.S. (Pre) 2011 (c) अमीर खुसरो (b) अलबरूनी (a) इब्नबतूता (d) फरिश्ता 2 / 10 2. 13. किस चंदेल राजा ने महमूद गजनवी का सामना किया था? M.P.P.C.S. (Pre) 2021 (a) कुमारपाल (c) विद्याधर (d) अरुणोराजा (b) भीम द्वितीय 3 / 10 3. 17. पुराणों का अध्ययन करने वाला प्रथम मुसलमान था- U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2002 (d) दारा शिकोह (c) अलबरूनी (b) अब्दुल कादिर बदायूंनी (a) अबुल फजल उत्तर-(c) पुराणों का अध्ययन करने वाला प्रथम मुसलमान अलबरूनी था। उसका जन्म 973 ई. में हुआ था। वह खीवा (प्राचीन ख्वारिज्म) का रहने वाला था। वह महमूद गजनवी के साथ (ग्यारहवीं शताब्दी में) भारत आया था। अलबरूनी मात्र इतिहासकार ही नहीं था, उसके ज्ञान और रुचियों की व्याप्ति जीवन के अन्य क्षेत्रों तक थी; जैसे-खगोल-विज्ञान, भूगोल, तर्कशास्त्र, ओषधि-विज्ञान, गणित, धर्म और धर्मशास्त्र। इन्हीं रुचियों ने उसे भारत की तत्कालीन धार्मिक-सांस्कृतिक स्थिति के बारे में ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उसने संस्कृत का अध्ययन किया और अनेक संस्कृत रचनाओं का उपयोग किया जिसमें ब्रह्मगुप्त, बलभद्र तथा वाराहमिहिर की रचनाएं विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। उसने जगह-जगह भगवद्गीता, विष्णु पुराण तथा वायु पुराण को उद्धृत किया है। अलबरूनी ने अरबी भाषा में 'तहकीक-ए-हिंद' की रचना की थी। सर्वप्रथम एडवर्ड साची (सचाऊ) ने अरबी भाषा से इस ग्रंथ का अनुवाद अंग्रेजी भाषा में किया। इसका अनुवाद हिंदी में 'रजनीकांत शर्मा' द्वारा किया गया। 4 / 10 4. 19. अलबरूनी भारत में आया था- U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010 (d) बारहवीं शताब्दी ई. में (b) दसवीं शताब्दी ई. में (a) नौवीं शताब्दी ई. में (c) ग्यारहवीं शताब्दी ई. में 5 / 10 5. 14. महमूद गजनवी का दरबारी इतिहासकार कौन था? U.P. P.C.S. (Pre) 1991 (c) फिरदौसी (a) हसन निजामी (b) उत्बी (d) चंदबरदाई उत्तर-(b) महमूद गजनवी शिक्षित एवं सुसभ्य था। वह विद्वानों एवं कलाकारों का सम्मान करता था। उसने अपने समय के महान विद्वानों को गजनी में एकत्रित किया था। उसका दरबारी इतिहासकार उत्बी था। उसने 'किताब-उल-यामिनी' अथवा 'तारीख-ए-यामिनी' नामक ग्रंथ की रचना की। 6 / 10 6. 16. 'शाहनामा' का लेखक कौन था? M.P.P.C.S. (Pre) 2015 (b) फिरदौसी (d) बरनी (a) उत्बी (c) अलबरूनी 7 / 10 7. 11. कथन (A): महमूद गजनी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किए। कारण (R) : वह भारत में स्थायी मुस्लिम शासन की स्थापना करना चाहता था। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- (b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं; परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। (d) (A) गलत है; परंतु (R) सही है। (c) (A) सही है; परंतु (R) गलत है। (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है। उत्तर-(c) P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2004 महमूद गजनी (या गजनवी) ने भारत पर 17 बार आक्रमण किए, परंतु इन आक्रमणों का उद्देश्य भारत में स्थायी मुस्लिम शासन की स्थापना करना नहीं था, बल्कि मात्र लूट-पाट करना था। 8 / 10 8. 12. निम्न में से कौन चंदेल शासक महमूद गजनवी से पराजित नहीं हुआ था? U.P. P.C.S. (Pre) 1991 (c) जयशक्ति (d) डंग (b) विद्याधर (a) धंग उत्तर-(b) महमूद गजनवी का चंदेलों पर प्रथम आक्रमण 1019-20 ई. में हुआ। उस समय चंदेल वंश का शासक विद्याधर था, जो अपने वंश का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक था। मुस्लिम स्रोतों से पता चलता है कि विद्याधर एवं महमूद के बीच किसी नदी के किनारे भीषण युद्ध हुआ; किंतु इसका कोई परिणाम न निकला। इस युद्ध में विद्याधर ने राजनीतिक सूझ-बूझ का परिचय देते हुए युद्ध-स्थल उपयुक्त न होने के कारण रात्रि के अंधकार में अपनी सेना को हटा लिया। महमूद गजनवी भी लौट गया। इस प्रकार विद्याधर अकेला ऐसा हिंदू शासक था, जिसने मुसलमानों का सफलतापूर्वक प्रतिरोध किया। मुस्लिम लेखकों ने उसे तत्कालीन भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक बताया है। 9 / 10 9. 18. महमूद गजनी के साथ भारत आने वाला प्रसिद्ध इतिहासकार कौन था ? Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010 (d) इब्नबतूता (b) अलबरूनी (c) अफीफ (a) फरिश्ता 10 / 10 10. 15. शाहनामा का लेखक, फिरदौसी किसके दरबार से संबंधित था? U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013 (a) सुबुक्तगीन (d) अलप्तगीन (c) मोहम्मद गोरी (b) महमूद गजनवी उत्तर-(B) फिरदौसी महमूद गजनवी के दरबार का प्रसिद्ध विद्वान कवि था। इसे पूर्व के होमर की उपाधि दी जाती है। इस प्रकार इसका संभावित उत्तर विकल्प (b) होगा। जबकि फरिश्ता ने 'तारीख-ए-फरिश्ता' या 'गुलशन-ए-इब्राहिमी' नामक किताब लिखी है। इसका पूरा नाम मुहम्मद कासिम हिंदू शाह 'अस्तराबादी फरिश्ता' था। यह कुछ समय तक अहमद नगर के शासक मुर्तजा निजाम शाह के दरबार में रहा तथा बाद में बीजापुर चला गया। इसकी पुस्तक तारीख-ए-फरिश्ता बीजापुर के शासक इब्राहिम आदिल शाह द्वितीय को समर्पित थी। Your score is 0% Restart quiz Medieval History/ मध्यकालीन इतिहास SET 01 भारत पर मुस्लिम आक्रमण SET 02 भारत पर मुस्लिम आक्रमण