SET 01 भारत पर मुस्लिम आक्रमणBy dreamnaukari.com@gmail.com / April 27, 2026 SET 01 भारत पर मुस्लिम आक्रमण 1 / 10 1. 2. मक्का कहां है? M.P. P.C.S. (Pre) 1995 (d) सऊदी अरब (b) ईरान (a) सीरिया (c) इराक 2 / 10 2. 4. भारत पर पहला मुस्लिम आक्रमण किस वर्ष हुआ? M.P. P.C.S. (Pre) 1995 (a) 647 (b) 1013 (c) 711 (d) इनमें से कोई नहीं उत्तर-(d) भारत पर पहला सफल मुस्लिम आक्रमण 712 ई. में अरब आक्रमणकारी मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में हुआ था। मुहम्मद बिन कासिम से पूर्व 711 ई. में ही उबैदुल्लाह के नेतृत्व में एक अभियान दल भेजा गया, परंतु वह पराजित हुआ और मारा गया। इराक के हाकिम अल-हज्जाज ने मुहम्मद-बिन-कासिम के नेतृत्व में अरबों को सिंध पर आक्रमण करने के लिए भेजा। भारी संघर्ष के बाद अरबों ने 712 ई. में सिंध पर विजय प्राप्त कर ली। उस समय सिंध पर दाहिर का शासन था। फारसी ग्रंथ 'चचनामा' से अरबों द्वारा सिंध विजय की जानकारी मिलती है। 3 / 10 3. 6. भारत में प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी था- U.P. Lower Sub. (Pre) 2002 (a) कुतुबुद्दीन ऐबक (d) मुहम्मद गोरी (c) मुहम्मद-बिन-कासिम (b) महमूद गजनी उत्तर-(c) प्रश्नगत विकल्पों में भारत में प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी मुहम्मद -बिन-कासिम था। 712 ई. में मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में सिंध पर अरब आक्रमण हुआ; किंतु उसका कोई स्थायी परिणाम नहीं हुआ। 4 / 10 4. 3. हिंद (भारत) की जनता के संदर्भ में 'हिंदू' शब्द का प्रथम बार प्रयोग किया था- L.A.S. (Pre) 1995 (c) चीनियों ने (d) अरबों ने (b) रोमवासियों ने (a) यूनानियों ने उत्तर-(d) ऋग्वेद में उल्लिखित 'भरत' कबीले के नाम पर इस देश का नाम भारत पड़ा। परंपरानुसार दुष्यंत के पुत्र भरत के नाम पर हमारे देश का नाम भारत पड़ा है। कुछ विद्वानों के अनुसार, ऋषभदेव के ज्येष्ठ पुत्र, भरत के नाम पर इस देश का नाम भारत पड़ा है। ईरानियों ने इस देश को 'हिंदुस्तान' कहकर संबोधित किया है तथा यूनानियों ने इसे 'इंडिया' कहा है। हिंद (भारत) की जनता के संदर्भ में 'हिंदू' शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग अरबों द्वारा किया गया था। 5 / 10 5. 5. मुहम्मद-बिन-कासिम द्वारा सिंध की विजय कब हुई ? U.P. P.C.S. (Pre) 1991 (d) 719 ई. (b) 716 ई. (c) 712 ई. (a) 713 ई. 6 / 10 6. 9. चचनामा के अनुसार, 6वीं 7वीं राजधानी क्या थी? M.P.P.C.S. (Pre) 2020 (c) लोदवा (b) अरोड़ (d) बाड़मेर (a) देवल उत्तर-(b) चचनामा के अनुसार, 6वीं और 7वीं शताब्दी में सिंधु देश (सिंध) की राजधानी अरोड़ (Arod) थी। ध्यातव्य है कि चचनामा सिंध के इतिहास से संबंधित एक पुस्तक है। इस पुस्तक में चच राजवंश के इतिहास तथा अरबों द्वारा सिंध विजय का वर्णन किया गया है। 7 / 10 7. 7. भारत पर सर्वप्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी थे- U.P. Lower Sub. (Pre) 2015 (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं (b) गोर के (c) अरब के (a) गजनी के उत्तर-(c) भारत पर सर्वप्रथम अरब के मुसलमानों का आक्रमण 636 ई. में हुआ था। यह आक्रमण खलीफा उमर के समय में बंबई के निकट थाणे पर हुआ; परंतु यह आक्रमण असफल रहा। भारत पर पहला सफल आक्रमण 712 ई. में मुहम्मद बिन कासिम द्वारा किया गया। खलीफा अल वालिद के शासनकाल में यह आक्रमण हुआ था। मुहम्मद बिन -कासिम के आक्रमण के समय सिंध का शासक दाहिर था। इसने सिंध (712 ई.) तथा मुल्तान (713 ई.) को जीता। 8 / 10 8. 1. पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था- U.P. P.C.S. (Pre) 1996 (c) 642 ई. में (b) 622 ई. में (d) 670 ई. में (a) 570 ई. में उत्तर-(a) 'मक्का' सऊदी अरब में स्थित है, यहीं पर 570 ई. में इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मुहम्मद का जन्म हुआ था। इसी कारण यह स्थान मुस्लिम अनुयायियों का पवित्र तीर्थ स्थल है। इनकी मृत्यु 632 ई. में हुई थी। 9 / 10 9. 10. इनमें से कौन गजनी राजवंश का संस्थापक था? U.P. Lower Sub. (Pre) 2015 (d) इस्माइल (b) महमूद (a) अलप्तगीन (c) सुबुक्तगीन उत्तर-(a) गजनी वंश का संस्थापक अलप्तगीन था। गजनी वंश का अन्य नाम यामीनी वंश भी है। अलप्तगीन ने गजनी को अपनी राजधानी बनाया। इस समय उत्तर-पश्चिम भारत में हिंदूशाही राजवंश का राज्य था, जिसका विस्तार हिंदुकुश पर्वतमाला तक था। 10 / 10 10. 8. मुहम्मद-बिन-कासिम था- U.P. P.C.S. (Pre) 1992 (a) तुर्क (d) तुर्क-अफगान (c) अरब (b) मंगोल उत्तर-(c) मुहम्मद-बिन-कासिम अरब का निवासी था। वह इराक के शासक अल-हज्जाज का भतीजा और दामाद दोनों था। जिस समय उसने सिंध पर आक्रमण किया वहां का शासक दाहिर था। Your score is 0% Restart quiz Medieval History/ मध्यकालीन इतिहास SET 02 भारत पर मुस्लिम आक्रमण SET 01 भारत पर मुस्लिम आक्रमण