SET 02 DPSP (नीति निदेशक तत्व)By dreamnaukari.com@gmail.com / April 22, 2025 Copyright © 2026 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com SET 02 DPSP (नीति निदेशक तत्व) 1 / 15 16. नीति निदेशक सिद्धांत हैं- M.P.P.C.S. (Pre) 1992 U.P. Lower Sub. (Pre) 2004 (a) वाद योग्य (b) वाद योग्य नहीं (c) मौलिक अधिकार (d) कोई नहीं उत्तर-(b) नीति निदेशक सिद्धांत वाद योग्य नहीं हैं। संविधान के अनुच्छेद 37 के अनुसार, इस भाग (भाग IV) में अंतर्विष्ट उपबंध किसी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय नहीं होंगे, किंतु फिर भी इनमें अधिकथित तत्व देश के शासन में मूलभूत हैं और विधि बनाने में इन तत्वों को लागू करना राज्य का कर्तव्य होगा। 2 / 15 17. भारत के संविधान के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा देश के शासन के लिए आधारभूत है? I.A.S. (Pre) 2013 (a) मूल अधिकार (b) मूल कर्तव्य (c) राज्य की नीति के निदेशक तत्व (d) मूल अधिकार तथा मूल कर्तव्य 3 / 15 18. भारतीय संविधान के अंतर्गत धन का केंद्रीकरण किसका उल्लंघन करता है? I.A.S. (Pre) 2021 (a) समता का अधिकार (b) राज्य की नीति के निदेशक तत्व (c) स्वतंत्रता का अधिकार (d) कल्याण की अवधारणा उत्तर-(b) भारतीय संविधान में राज्य की नीति के निदेशक तत्वों के तहत प्रावधानित है कि राज्य अपनी नीति का, विशिष्टतया, इस प्रकार संचालन करेगा कि सुनिश्चित रूप से समुदाय के भौतिक संसाधनों का स्वामित्व और नियंत्रण इस प्रकार बंटा हो, जिससे सामूहिक हित का सर्वोत्तम रूप से साधन हो [अनुच्छेद 39 (ख)]; तथा आर्थिक व्यवस्था इस प्रकार चले जिससे धन और उत्पादन साधनों का सर्वसाधारण के लिए अहितकारी संकेंद्रण न हो [अनुच्छेद 39 (ग)]। इस प्रकार धन का केंद्रीकरण भारतीय संविधान के अंतर्गत राज्य की नीति के निदेशक तत्वों का उल्लंघन करता है। 4 / 15 19. समान कार्य के लिए समान वेतन भारत के संविधान में सुनिश्चित किया गया, एक- U.P.P.C.S. (Pre) 1998 U.P. Lower Sub. (Pre) 2004 U.P. U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010 (a) मौलिक अधिकार है। (b) राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों का अंग है। (c) मौलिक कर्तव्य है। (d) आर्थिक अधिकार है। उत्तर-(b) 'समान कार्य के लिए समान वेतन' भारत के संविधान में सुनिश्चित किया गया राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों का एक अंग है। अनुच्छेद 39 (घ) यह प्रावधान करता है कि पुरुष और स्त्री दोनों का समान कार्य के लिए समान वेतन होना चाहिए। ज्ञातव्य है कि संविधान के अनुच्छेद 39 (घ) के अनुसरण में संसद ने वर्ष 1976 में समान पारिश्रमिक अधिनियम पारित किया था। उल्लेखनीय है कि रणधीर सिंह बनाम भारत संघ वाद (1982) में सर्वोच्च न्यायालय ने यह अभिनिर्धारित किया कि संविधान की प्रस्तावना और अनुच्छेद 39 (घ) के आलोक में अनुच्छेद 14 एवं 16 को पढ़ने से 'समान कार्य के लिए समान वेतन' का सिद्धांत प्राप्त होता है। 5 / 15 20. निम्नांकित में से कौन-सा 'राज्य की नीति के निदेशक तत्वों' में निहित है? U.P. P.C.S. (Mains) 2012 (a) अपराधों के लिए दोषसिद्धि के संबंध में संरक्षण। (b) प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण। (c) अल्पसंख्यक वर्गों के हितों का संरक्षण। (d) पुरुषों और स्त्रियों दोनों का समान कार्य के लिए समान वेतन हो। 6 / 15 21. निम्नलिखित में कौन एक मौलिक अधिकार नहीं है? U.P.P.C.S. (Mains) 2014 (a) उत्पीड़न के खिलाफ अधिकार (b) समान काम के लिए समान वेतन (c) कानून के समक्ष बराबरी (d) धर्मपालन की स्वतंत्रता का अधिकार उत्तर-(b) 'समान काम के लिए समान वेतन' का उल्लेख संविधान में मौलिक अधिकारों में न होकर राज्य की नीति के निदेशक तत्वों के अंतर्गत अनुच्छेद 39 (घ) में किया गया है, जबकि प्रश्न के शेष विकल्पों का उल्लेख संविधान में मौलिक अधिकार के रूप में किया गया है। 7 / 15 22. भारत में निम्नलिखित में से किसके अंतर्गत पंचायती राज प्रणाली की व्यवस्था की गई है? 45th B.P.S.C. (Pre) 2001 (a) मौलिक अधिकार (b) मौलिक कर्तव्य (c) राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत (d) चुनाव आयोग अधिनियम उत्तर-(c) भारतीय संविधान में भाग IV के तहत राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों के अंतर्गत पंचायती राज प्रणाली की व्यवस्था की गई है। संविधान का अनुच्छेद 40 राज्यों के लिए ग्राम पंचायतों के गठन का प्रावधान करता है। इसके अनुसार राज्य, ग्राम पंचायतों का संगठन करने के लिए कदम उठाएगा और उनको ऐसी शक्तियां और प्राधिकार प्रदान करेगा, जो उन्हें स्वायत्त शासन की इकाइयों के रूप में कार्य करने योग्य बनाने के लिए आवश्यक हों। 8 / 15 23. निम्न में से कौन-सा अनुच्छेद पंचायत के गठन के लिए राज्य सरकारों को निर्देश देता है? 64th B.P.S.C. (Pre) 2018 (a) अनुच्छेद 33 (c) अनुच्छेद 48 (b) अनुच्छेद 40 (d) अनुच्छेद 50 (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक 9 / 15 24. निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन एक राज्य सरकार को ग्राम पंचायतों को संगठित करने के लिए निर्देशित करता है? U.P.P.S.C. (GIC) 2017 U.P.P.C.S. (Pre) 2014 (a) अनुच्छेद 32 (b) अनुच्छेद 40 (c) अनुच्छेद 48 (d) अनुच्छेद 51 10 / 15 25. भारत के संविधान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों का गठन- Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010 (a) एक मूलभूत अधिकार है। (b) एक मूल कर्तव्य है। (c) निदेशक सिद्धांत है। (d) उक्त में कोई नहीं। 11 / 15 28. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? U.P.P.C.S. (Pre) 2020 (a) अनुच्छेद 39A - समान न्याय एवं निःशुल्क विधिक सहायता (b) अनुच्छेद 40 - ग्राम पंचायतों का संगठन ( c) अनुच्छेद 44 - समान नागरिक संहिता (d) अनुच्छेद 48 - न्यायपालिका का कार्यपालिका से पृथक्करण उत्तर-(d) सही सुमेलन इस प्रकार है - अनुच्छेद 39A - समान न्याय एवं निःशुल्क विधिक सहायता अनुच्छेद 40 - ग्राम पंचायतों का संगठन अनुच्छेद 44 समान नागरिक संहिता अनुच्छेद 48 - कृषि और पशुपालन का संगठन नोट- न्यायपालिका का कार्यपालिका से पृथक्करण अनुच्छेद 50 में उपबंधित है। 12 / 15 29. भारत के संविधान में वर्णित नीति निदेशक तत्वों का सुमेलित युग्म पहचानिए- R.A.S./R.T.S. (Pre) 2021 (a) समान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता - अनुच्छेद 42 (b) कृषि और पशुपालन का संगठन - अनुच्छेद 43 (c) ग्राम पंचायतों का संगठन - अनुच्छेद 41 (d) पुरुषों और स्त्रियों दोनों का समान कार्य के लिए समान वेतन हो - अनुच्छेद 39 उत्तर-(d) सही सुमेलन इस प्रकार है : समान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता - अनुच्छेद 39A कृषि और पशुपालन का संगठन - अनुच्छेद 48 ग्राम पंचायतों का संगठन - अनुच्छेद 40 पुरुषों और स्त्रियों दोनों का समान कार्य के लिए समान वेतन हो - अनुच्छेद 39 (घ) 13 / 15 31. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है - कथन (A): मनरेगा अर्ह परिवार के कम-से-कम एक सदस्य को वर्ष में 100 दिन का रोजगार दिलाने का प्रावधान करता है। कारण (R) : रोजगार का अधिकार संविधान के भाग III में प्राविधित है। नीचे दिए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए। U.P. Lower Sub. (Mains) 2013 (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R) सही स्पष्टीकरण है (A) का। (b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R) सही स्पष्टीकरण नहीं है (A) का। (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है। (d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है। उत्तर-(c) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, (मनरेगा) भारत में लागू एक रोजगार गारंटी योजना है, जिसे वर्ष 2005 में लोक सभा द्वारा अधिनियमित किया गया। यह योजना प्रत्येक वित्तीय वर्ष में किसी भी ग्रामीण परिवार के उन वयस्क सदस्यों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराती है, जो सांविधिक न्यूनतम मजदूरी पर सार्वजनिक कार्य-संबंधित अकुशल मजदूरी करने के लिए तैयार हैं। यह संविधान के भाग-IV के अनुच्छेद 41 के प्रावधान (कुछ दशाओं में काम, शिक्षा और लोक सहायता पाने के अधिकार) के अनुसरण में लाया गया है। संविधान के भाग III (मौलिक अधिकार) में रोजगार का अधिकार शामिल नहीं है। अतः कथन (A) सही है, परंतु कारण (R) गलत है। 14 / 15 32. मनरेगा कार्यक्रम निम्नलिखित में से भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद को लागू करने हेतु लाया गया है? U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2010 (a) अनुच्छेद 43 (b) अनुच्छेद 45 (c) अनुच्छेद 47 (d) अनुच्छेद 50 उत्तर-(a) भारतीय संविधान के तहत भाग-IV में राज्य के नीति निदेशक तत्वों के अंतर्गत अनु. 41 के तहत उपबंधित है कि राज्य अपनी आर्थिक सामर्थ्य और विकास की सीमाओं के भीतर, काम पाने के अधिकार को प्राप्त कराने का प्रभावी उपबंध करेगा। साथ ही इसी भाग के अनु. 43 में कहा गया है कि राज्य, उपयुक्त विधान या आर्थिक संगठन द्वारा या किसी अन्य रीति से कृषि के, उद्योग के या अन्य प्रकार के सभी कर्मकारों को काम, निर्वाह मजदूरी, शिष्ट जीवन स्तर और अवकाश का संपूर्ण उपभोग सुनिश्चित करने वाली काम की दशाएं प्रदान करने का प्रयास करेगा। मनरेगा राज्य के इन्हीं संवैधानिक लक्ष्यों की पूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। 15 / 15 33. 42वें संविधान संशोधन द्वारा किस अनुच्छेद के माध्यम से श्रमिकों की प्रबंधन में भागीदारी सुनिश्चित की गई? U.P. P.C.S. (Pre) 2019 (a) अनुच्छेद 38 (b) अनुच्छेद 39A (c) अनुच्छेद 45 (d) अनुच्छेद 43A उत्तर-(d) 42वें संविधान संशोधन, 1976 द्वारा संविधान के भाग 4 में राज्य के नीति निदेशक तत्वों के तहत अनुच्छेद 43A (43क) अंतःस्थापित करके यह प्रावधानित किया गया कि राज्य किसी उद्योग में लगे हुए उपक्रमों, स्थापनों या अन्य संगठनों के प्रबंध में कर्मकारों का भाग लेना सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त विधान द्वारा या किसी अन्य रीति से कदम उठाएगा। Your score isResult : %%results_by_cats%% Score : %%score%% Time Taken : %%user_pass_time%% Correct Questions : %%user_corrects_count%% Skipped Question: %%skipped_questions_count%% Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%% No. of People Answered : %%result_id%% Date : %%current_date%% 0% Restart quiz प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 01 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 02 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 03 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 04 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 05 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 06 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 07 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 08 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 09 प्राचीन इतिहास Mix Questions SET 10 प्राचीन इतिहास Mix Questions 12