SET 03 अध्याय 6 : मानव संसाधन Class 8 NCERT Geography MCQsBy dreamnaukari.com@gmail.com / May 10, 2025 Copyright © 2025 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com SET 03 अध्याय 6 : मानव संसाधन Class 8 NCERT Geography MCQs 1 / 15 23. निम्न में से कौन सा कथन असत्य है?(i) यूनाइटेड किंगडम में निम्न जन्म दर और मृत्यु दर के कारण वृद्धि की दर मन्द है।(ii) हाल ही में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ मृत्यु दर कम हो गई है। परन्तु जन्म दर अभी भी अधिक है जिससे वृद्धि दर बढ़ रही है।(iii) जनसंख्या वृद्धि की दर विश्व में एक समान है। (a) (i) और (ii) (b) (ii) और (iii) (c) (i) और (iii) (d) केवल (iii) Ans. (d) : यूनाइटेड किंगडम में निम्न जन्म दर और मृत्यु दर के कारण वृद्धि की दर मन्द है। अतः यह कथन सत्य है। हाल ही में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ मृत्यु दर कम हो गई है परन्तु जन्म दर अभी भी अधिक है जिससे वृद्धि बढ़ रही है। अतः यह भी कथन सत्य है। जनसंख्या वृद्धि की दर विश्व में अलग-अलग है न कि समानं अतः यह कथन असत्य है। 2 / 15 24. .निम्न कथनों में से कौन सा कथन सत्य है।(i) किसी देश की जनसंख्या कितनी भी अधिक हो उसका उस देश के आर्थिक विकास के स्तर से कुछ अन्तर नहीं पड़ता।(ii) बांग्लादेश और जापान अति घने उसे देश हैं लेकिन जापान बांग्लादेश से आर्थिक रूप से अधिक विकसित देश है।(iii) जरसंख्या संघटन जनसंख्या की संरचना को दर्शाता है। (a) (i) और (ii) (b) (ii) और (iii) (c) (i), (ii) और (iii) (d) इनमें से कोई नहीं Ans. (c) : किसी देश की जनसंख्या कितनी भी अधिक हो उसका उस देश के आर्थिक विकास के स्तर से कुछ अन्तर नहीं पड़ता। उदाहरण के लिए बांग्लादेश और जापान अति घने बसे देश हैं लेकिन जापान बांग्लादेश संघटन जनसंख्या की संरचना को दर्शाता है। अतः तीनों कथन सत्य हैं। 3 / 15 25. जनसंख्या संघटन हमारी यह जानने में सहायता करता है कि (a) कितने पुरुष हैं और कितनी स्त्रियां (b) वे किस आयु वर्ग के हैं (c) कितने शिक्षित हैं (d) उपर्युक्त सभी Ans. (d) : जनसंख्यावास संघटन हमारी यह जानने में सहायता करता है कि कितने पुरुष और कितनी स्त्रियां है, वे किस आयु वर्ग के हैं, कितने शिक्षित हैं और वे किस प्रकार के व्यवसाय में लगे हैं, उनकी आय का स्तर क्या है और स्वास्थ्य दशाएँ कैसी हैं? अतः विकल्प (d) सही है। 4 / 15 26. एक देश के जनसंख्या संघटन का अध्ययन करने की एक रुचिकर विधि है। (a) जनसंख्या पिरामिड (b) आयुलिंग पिरामिड (c) जीव भार पिरामिड (d) (a) और (b) दोनों Ans. (d) : एक देश के जनसंख्या संघटन का अध्ययन करने की एक रुचिकर विधि 'जनसंख्या पिरामिड' है जिसे आयु लिंग पिरामिड भी कहते हैं। अतः विकल्प (d) सही है। 5 / 15 27. एक जनसंख्या पिरामिड दर्शाता है- (a) कुल जनसंख्या विभिन्न आयु वर्गों में विभाजित है। (b) कुल जनसंख्या का प्रतिशत इन वर्गों में से प्रत्येक वर्ग में पुरुष और स्त्रियाँ उपविभाजित हैं। (c) (a) और (b) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं Ans. (c) : एक जनसंख्या पिरामिड दर्शाता है-कुल जनसंख्या विभिन्न आयु वर्गों में विभाजित है, उदाहरणार्थ 5 से 9 वर्ष, 10 से 14 वर्ष। कुल जनसंख्या का प्रतिशत इन वर्गों में से प्रत्येक वर्ग में पुरुष और स्त्रियां उपविभाजित हैं। अतः विकल्प (c) सही है। 6 / 15 28. निम्नलिखित में से कौन आश्रित लोग हैं? (a) 15 वर्ष से कम आयु के (b) 65 वर्ष से अधिक आयु के (c) 15 से 65 के बीच आयु के (d) (a) और (b) दोनों Ans. (d) : जनसंख्या पिरामिड एक देश में आश्रित लोगों की संख्या भी बताता है। युवा आश्रित लोग (15 वर्ष से कम आयु के) और वृद्ध आश्रित लोग (65 वर्ष से अधिक आयु के) आश्रित आयु जनसंख्या के अन्तर्गत आते हैं। कार्यरत आयु वर्ग (15 से 65) के लोगों को आर्थिक रूप से सक्रिय वर्ग में रखा गया है। अतः विकल्प (d) सही है। 7 / 15 29. जनसंख्या पिरामिड क्या है? (a) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण। (b) जब किसी क्षेत्र कास जनधनत्व इतना बढ़ जाता है। कि लोग ऊँची इमारतों में रहते हैं। (c) बड़े नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप। (d) इनमें से कोई नहीं Ans. (a) : जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण जनसंख्या पिरामिड है। 8 / 15 30. कम जन्म दर वाले जापान जैसे देशों में आधार पर पिरामिड कैसा है? (a) चौडा (b) सँकरा (c) लम्बा (d) इनमें से कोई नहीं Ans. (b) : कम जन्म दर वाले जापान जैसे देशों में आधार पर पिरामिड सँकरा है। घटी मृत्यु दर के कारण अधिक लोग वृद्ध आयु तक पहुँच जाते हैं। अतः विकल्प (b) सही है। 9 / 15 31. जिन देशों में मृत्यु दर (विशेष रूप से बहुत छोटे बच्चों में) कम हो रही है, युवा आयु का पिरामिड चौड़ा है। क्योंकि शिशु प्रौढावस्था तक जीवित रहते हैं। यह किसके पिरामिड में दृष्टि गोचर होता हैं? (a) जापान (b) भारत (c) केन्या (d) इनमें से कोई नहीं Ans. (b) : जिन देशों में मृत्यु दर (विशेष रूप से बहुत छोटे बच्चों में) कम हो रही है, युवा आयु का पिरामिड चौड़ा है क्योंकि शिशु प्रौढावस्था तक जीवित रहते हैं। यह भारत के पिरामिड में दृष्टिगोचर होता है। 10 / 15 32. एक देश का जनसंख्या पिरामिड जिसमें जन्म दर और मृत्यु दर दोनों ही ऊँचे हैं, आधार पर चौडा है और ऊपर तीव्रता से सँकरा हो जाता है। यह पिरामिड किस देश द्वारा दर्शाया गया है? (a) केन्या (b) जापान (c) भारत (d) इनमें से कोई नहीं Ans. (a) : एक देश का जनसंख्या पिरामिड जिसमें जन्म दर और मृत्युदर दोनों ही ऊँचे हैं, आधार पर चौड़ा है और ऊपर तीव्रता से संकरा हो जाता है। यह पिरामिड केन्या द्वारा दर्शाया गया है। 11 / 15 33. जनगणन की जाती है- (a) प्रत्येक 20 वर्ष पर (b) प्रत्येक 10 वर्ष पर (c) प्रत्येक 5 वर्ष पर (d) प्रत्येक 2 वर्ष पर Ans. (b) : एक निश्चित अवधि में जनसंख्या की अधिकारिक गणना, जनगणना कहलाता है। प्रत्येक 10 वर्ष पर नियमित जनगणना की जाती है। भारत में सर्वप्रथम 1872 ई. में जनगणना की गई थी। 12 / 15 34. मानव एक संसाधन है क्योंकि (a) आवश्यकता पूर्ति के लिए तकनीक का प्रयोग करता है। (b) अन्य सामग्रियों को संसाधन के रूप में परिपत करता है। (c) मस्तिष्क का प्रयोग कर अन्य साधनों को उपयोगी बनाता है (d) उपर्युक्त सभी Ans. (d) : मानव एक संसाधन है क्योंकि यह अपनी आवश्यकता पूर्ति के लिए तकनीक का प्रयोग करता है तथा अन्य सामग्रियों को संसाधन के रूप में परिवर्तित करता है और साथ ही साथ अपने मस्तिष्क का प्रयोग कर अन्य साधनों को उपयोगी बनाता है। 13 / 15 35. भारत में सर्वाधिक जनसंख्या है (a) पश्चिम बंगल की (b) बिहार की (c) उत्तर प्रदेश की (d) महाराष्ट्र की Ans. (c) : भारत में सर्वाधिक जनसंख्या उत्तर प्रदेश की है, जो 19,98,12,341 है जबकि पश्चिम बंगाल की जनसंख्या (9, 12, 76, 115), बिहार (10,40,44,452) तथा महाराष्ट्र की जनसंख्या (11,23,74,333) है। 14 / 15 36. भारत जनसंख्या के दुष्टिकोण से विश्व में है- (a) तृतीय स्थान पर (b) चौथे स्थान पर (c) प्रथम स्थान पर (d) दूसरे स्थान पर Ans. (d) : भारत जनसंख्या के दृष्टिकोण से विश्व में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। भारत में विश्व की कुल जनसंख्या का 17.5 प्रतिशत निवास करता है। 15 / 15 37. पहाड़ी भागों में जनसंख्या कम होती है क्योंकि (a) वहाँ काफी गर्मी है (b) जीवन यापन कठिन होता है (c) मृत्यु दर अधिक है (d) लोग वहाँ रहना नहीं चाहते हैं Ans. (b): पहाड़ी भागों में जनसंख्या कम होती है क्योंकि वहाँ जीवन यापन कठिन होता है तथा परिवहन का उपयुक्त विकास भी नहीं हो पाता है। Your score isResult : %%results_by_cats%%Score : %%score%%Time Taken : %%user_pass_time%%Correct Questions : %%user_corrects_count%%Skipped Question: %%skipped_questions_count%%Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%%No. of People Answered : %%result_id%%Date : %%current_date%% 0% Restart quiz भारत का भूगोल Mix Questions SET 01 भारत का भूगोल Mix Questions SET 02 भारत का भूगोल Mix Questions SET 03 भारत का भूगोल Mix Questions SET 04 भारत का भूगोल Mix Questions SET 05 भारत का भूगोल Mix Questions SET 06 भारत का भूगोल Mix Questions SET 07 भारत का भूगोल Mix Questions SET 08 भारत का भूगोल Mix Questions SET 09 भारत का भूगोल Mix Questions SET 10 भारत का भूगोल Mix Questions SET 11 भारत का भूगोल Mix Questions SET 12 भारत का भूगोल Mix Questions SET 13 भारत का भूगोल Mix Questions SET 14 भारत का भूगोल Mix Questions SET 15 भारत का भूगोल Mix Questions SET 16 भारत का भूगोल Mix Questions SET 17 भारत का भूगोल Mix Questions SET 18 भारत का भूगोल Mix Questions SET 19 भारत का भूगोल Mix Questions SET 20 भारत का भूगोल Mix Questions 12 भारतीय राज्यव्यवस्था (Indian Polity) SET 01 संविधान सभा निर्माण प्रक्रिया MCQ SET 02 संविधान सभा निर्माण प्रक्रिया MCQ SET 03 संविधान सभा निर्माण प्रक्रिया MCQ SET 04 संविधान का स्त्रोत MCQ SET 01 प्रस्त्वाना/Preamble/उद्देशिका MCQ SET 02 प्रस्त्वाना/Preamble/उद्देशिका MCQ MCQ SET 03 || प्रस्त्वाना/Preamble/उद्देशिका MCQ SET 04 || प्रस्त्वाना/Preamble/उद्देशिका MCQ SET 05 (All Questions) || प्रस्त्वाना/Preamble/उद्देशिका SET 01 संघ और उसके राज्य क्षेत्र SET 02 संघ और उसके राज्य क्षेत्र SET 03 संघ और उसके राज्य क्षेत्र SET 01 नागरिकता (Citizenship) SET 01 मौलिक अधिकार (Fundamental Rights) SET 02 मौलिक अधिकार (Fundamental Rights) SET 03 मौलिक अधिकार (Fundamental Rights) 123