SET 01 वैदिक काल / Vedic Period MCQsBy dreamnaukari.com@gmail.com / March 23, 2025 Copyright © 2025 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com SET 01 Vedic Period / वैदिक काल 1 / 20 1. 'आर्य' शब्द इंगित करता है- I.A.S. (Pre) 1999 U.P.P.C.S. (Pre) 1999 (a) नृजाति समूह को (b) यायावरी जन को (c) भाषा समूह को (d) श्रेष्ठ वंश को व्यख्या :आर्य शब्द प्राचीन भारोपीय एवं प्राचीन ईरानी भाषा बोलने वालों के लिए प्रयुक्त शब्द है। वैदिक संस्कृति में आर्य शब्द श्रेष्ठ, शिष्ट अथवा सज्जन तथा नैतिक अर्थ में महाकुल, कुलीन, सभ्य, साधू, आदि के लिए प्रयुक्त हुआ है। सायणाचार्य ने अपने ऋग्भाष्य में आर्य का अर्थ विज्ञ, यज्ञ का अनुष्ठाता, विज्ञ स्रोता, आदरणीय अथवा सर्वत्र गंतव्य, उत्तम वर्ष, मनु, कर्मयुक्त और कर्मानुष्ठान से श्रेष्ठ आदि बताया है। अतः आर्य का शाब्दिक अर्थ 'श्रेष्ठ' या 'कुलीन' है। 2 / 20 2. क्लासिकीय संस्कृति में 'आर्य' शब्द का अर्थ है- U.P. Lower Sub. (Pre) 1998 (a) ईश्वर में विश्वासी (b) एक वंशानुगत जाति (c) किसी विशेष धर्म में विश्वास रखने वाला (d) एक उत्तम व्यक्ति व्यख्या :क्लासिकीय संस्कृति में 'आर्य' शब्द का अर्थ है-एक उत्तम व्यक्ति। आर्य शब्द भाषा सूचक है, जिसका अर्थ है- श्रेष्ठ या कुलीन । 3 / 20 3. सबसे पुराना वेद कौन-सा है?U.P.P.C.S. (Pre) 1995 Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010 Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007 (a) यजुर्वेद (b) ऋग्वेद (c) सामवेद (d) अथर्ववेद उत्तर-(b) भारतीय साहित्य में वेद चार हैं-ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद तथा अथर्ववेद। इनमें ऋग्वेद सर्वाधिक प्राचीन माना जाता है। 4 / 20 4. 'त्रयी' नाम है- U.P.P.S.C. (GIC) 2010 (a) तीन वेदों का (b) धर्म, संघ व युद्ध का (c) हिंदू धर्म के तीन देवताओं का (d) तीन मौसमों का उत्तर-(a) ऋग्वेद, यजुर्वेद तथा सामवेद को 'वेदत्रयी' या 'त्रयी' कहा जाता है। 5 / 20 5. किस वैदिक ग्रंथ में 'वर्ण' शब्द का सर्वप्रथम नामोल्लेख मिलता है?Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012 (a) ऋग्वेद (b) अथर्ववेद (c) सामवेद (d) यजुर्वेद उत्तर-(a) व्याख्या: 'वर्ण' शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। ऋग्वेद में 'वर्ण' शब्द रंग के अर्थ में तथा कहीं-कहीं व्यवसाय चयन के अर्थ में प्रयुक्त हुआ है। आर्यों को गौर वर्ण तथा दासों को कृष्ण वर्ण का कहा गया है। ऋग्वेद के दसवें मंडल के पुरुष सूक्त में सर्वप्रथम 'शूद्र' वर्ण का उल्लेख मिलता है। 6 / 20 6. वर्णव्यवस्था से संबंधित 'पुरुष सूक्त' मूलतः पाया जाता है- Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2014 (a) अथर्ववेद (b) सामवेद (c) ऋग्वेद (d) मनुस्मृति (e) इनमें से कोई नहीं 7 / 20 7. निम्नलिखित चार वेदों में से किस एक में जादुई माया और वशीकरण का वर्णन है? Jharkhand P.C.S. (Pre) 2011 (a) ऋग्वेद (b) यजुर्वेद (c) अथर्ववेद (d) सामवेद 8 / 20 8. ऋग्वेद है- U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016 (a) स्तोत्रों का संकलन (b) कथाओं का संकलन (c) शब्दों का संकलन (d) युद्ध का ग्रंथ 9 / 20 9. निम्नलिखित में से कौन-सा ब्राह्मण ग्रंथ ऋग्वेद से संबंधित है? M.P.P.C.S. (Pre) 2017 (a) ऐतरेय ब्राह्मण (b) गोपथ ब्राह्मण (c) शतपथ ब्राह्मण (d) तैत्तिरीय ब्राह्मण उत्तर-(a) व्याख्या: 'ब्राह्मण ग्रंथ' यज्ञों तथा उनके अनुष्ठान के विधि-विधानों के संबंध में जानकारी देते हैं। ऐतरेय ब्राह्मण तथा कौषीतकी (शंखायन) ब्राह्मण ऋग्वेद से, पंचविश या ताण्ड्य ब्राह्मण तथा जैमिनीय ब्राह्मण सामवेद से, शतपथ ब्राह्मण यजुर्वेद से, जबकि 'गोपथ ब्राह्मण' अथर्ववेद से संबद्ध है। 10 / 20 10. 'गोपथ ब्राह्मण' संबंधित है- U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014 (a) यजुर्वेद से (b) ऋग्वेद से (c) अथर्ववेद से (d) सामवेद से 11 / 20 11. निम्नलिखित में से कौन शुल्क यजुर्वेद की संहिता है? U.P.P.C.S. (Pre) 2018 (a) वाजसनेयी (b) मैत्रायणी (c) तैत्तिरीय (d) काठक उत्तर-(a)व्याख्या: शुक्ल यजुर्वेद की संहिता 'वाजसनेयी संहिता' है। शुक्ल यजुर्वेद की दो शाखाएं कण्व तथा माध्यन्दिन हैं। ध्यातव्य है कि वाजसनेयी संहिता पूर्णतः पद्य शैली में रचित है। इसमें गद्य का प्रयोग नहीं है। 12 / 20 12. ऋग्वेद का कौन-सा मंडल पूर्णतः 'सोम' को समर्पित है? 42nd B.P.S.C. (Pre) 1997 (a) सातवां मंडल (b) आठवां मंडल (c) नौवां मंडल (d) दसवां मंडल उत्तर-(c) व्याख्या: ऋग्वेद में कुल 10 मंडल हैं। इसके नौवें मंडल के सभी 114 सूक्त 'सोम' को समर्पित हैं। 13 / 20 13. ऋग्वेद संहिता का नौवां मंडल पूर्णतः किसको समर्पित है? 40th B.P.S.C. (Pre) 1995 (a) इंद्र और उनका हाथी (b) उर्वशी एवं स्वर्ग (c) पौधों और जड़ी-बूटियों से संबंधित देवतागण (d) सोम और इस पेय पर नामाकृत देवता 14 / 20 15. 'यज्ञ' संबंधी विधि-विधानों का पता चलता है- R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999 (a) ऋग्वेद से (b) सामवेद से (c) ब्राह्मण ग्रंथों से (d) यजुर्वेद से उत्तर-(d) व्याख्या: 'यज्ञ' संबंधी विधि-विधानों का पता यजुर्वेद से चलता है। यजुर्वेद के दो भाग हैं-शुक्ल यजुर्वेद तथा कृष्ण यजुर्वेद। 15 / 20 16. निम्नलिखित में से किसका संकलन ऋग्वेद पर आधारित है? U.P.P.C.S. (Pre) 1997 (a) यजुर्वेद (b) सामवेद (c) अथर्ववेद (d) इनमें से कोई नहीं उत्तर-(b) व्याख्या: सामवेद में कुल 1875 ऋचाएं हैं, जिनमें से सामान्य मत के अनुसार 75, जबकि कुछ विद्वानों के अनुसार 99 को छोड़कर शेष सभी ऋग्वेद में भी उपलब्ध हैं। अतः सामवेद का संकलन ऋग्वेद पर आधारित है। 16 / 20 17. भारत के किस स्थल की खुदाई से लौह धातु के प्रचलन के प्राचीनतम प्रमाण मिले हैं? U.P.P.C.S. (Pre) 1998 (a) तक्षशिला (b) अतरंजीखेड़ा (c) कौशाम्बी (d) हस्तिनापुर उत्तर-(b) व्याख्या: अहिच्छत्र, अतरंजीखेड़ा, आलमगीरपुर, मथुरा, रोपड़, श्रावस्ती, काम्पिल्य आदि स्थलों की खुदाइयों से लौह युगीन संस्कृति के अवशेष प्राप्त हुए हैं। अतरंजीखेड़ा से लौह धातु मल तथा धातु शोधन में प्रयुक्त होने वाली भट्ठियां मिली हैं, जिनसे यह संकेत मिलता है कि यहां लौह धातु को गलाने का कार्य स्थानीय रूप से होता था। 17 / 20 18. भारतीय उपमहाद्वीप में लोहे का प्रयोग कब शुरू हुआ? 68th B.P.S.C (Pre) 2022 (a) प्रायः 9000 वर्ष पूर्व (b) प्रायः 12000 वर्ष पूर्व (c) प्रायः 6000 वर्ष पूर्व (d) उपर्युक्त में से एक से अधिक (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं उत्तर-(e)भारतीय उपमहाद्वीप में लोहे के प्रयोग के प्रारंभ के विषय में विद्वानों में मतभेद है। कुछ विद्वानों का मत है कि विश्व में सर्वप्रथम 'हित्ती' नामक जाति ने ही लोहे का प्रयोग प्रारंभ किया था और इसके पश्चात ही विश्व के अन्य देशों में इसका प्रचलन हुआ, जबकि थाईलैंड के बनैची नामक पुरास्थल की खुदाई से ढला हुआ लोहे की प्राप्ति हुई है जिसकी तिथि 1600-1200 ई. पू. के लगभग निर्धारित की गई है। भारत में नोह (राजस्थान) के दोआब क्षेत्र से लोहा, कृष्ण लोहित मृद्भांडों के साथ प्राप्त होता है, जिसकी संभावित तिथि 1400 ई.पू. के लगभग है। सर्वप्रथम उत्तर वैदिक काल (1000-600 ई.पू.) के ग्रंथों में हमें इस धातु के स्पष्ट प्रमाण प्राप्त होते हैं। अथर्ववेद में लोहा का उल्लेख 'श्यामअयस्' के रूप में प्राप्त होता है। इसमें लोहे के बने हुए फाल का भी उल्लेख प्राप्त होता है। अतरंजीखेड़ा (उत्तर प्रदेश) के उत्खनन से गेहूं, जौ तथा चावल के अवशेषों के साथ-साथ प्राचीनतम कृषि लौह उपकरण की प्राप्ति हुई है। पुरातत्वविदों ने इसका काल 1000 ई.पू. निर्धारित किया है जो अधिकांश विद्वानों के द्वारा स्वीकार्य है। 18 / 20 19. उपनिषद पुस्तकें हैं- U.P.P.C.S. (Pre) 2002 U.P.P.C.S. (Mains) 2004 (a) धर्म पर (b) योग पर (c) विधि पर (d) दर्शन पर उत्तर-(d) 'उपनिषद' दर्शन पर आधारित पुस्तकें हैं। इन्हें वेदांत भी कहा जाता है। 19 / 20 20. उपनिषदों का मुख्य विषय है- U.P.Lower Sub. (Pre) 1998 (a) सामाजिक व्यवस्था (b) दर्शन (c) विधि (d) राज्य 20 / 20 21. निम्नलिखित में से किस एक वैदिक साहित्य में मोक्ष की चर्चा मिलती है? U.P.P.C.S. (Mains) 2003 (a) ऋग्वेद (b) परवर्ती संहिताएं (c) ब्राह्मण (d) उपनिषद उत्तर-(d) वेदों में मोक्ष शब्द प्रयुक्त नहीं हुआ है। उपनिषदों में प्रथम बार मोक्ष की चर्चा मिलती है। यह शब्द श्वेताश्वतर उपनिषद में पहली बार आया है। Your score isResult : %%results_by_cats%%Score : %%score%%Time Taken : %%user_pass_time%%Correct Questions : %%user_corrects_count%%Skipped Question: %%skipped_questions_count%%Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%%No. of People Answered : %%result_id%%Date : %%current_date%% 0% Restart quiz Vedic Period SET 04 अध्याय 5 : प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी CLASS 9 NCERT Geography SET 03 अध्याय 5 : प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी CLASS 9 NCERT Geography SET 02 अध्याय 5 : प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी CLASS 9 NCERT Geography SET 01 अध्याय 5 : प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी CLASS 9 NCERT Geography MCQs SET 03 अध्याय 4 : जलवायु CLASS 9 NCERT Geography MCQs प्रस्तावना SET 02 अध्याय 4 : जलवायु CLASS 9 NCERT Geography MCQs SET 01 अध्याय 4 : जलवायु CLASS 9 NCERT Geography MCQs SET 04 अध्याय 3 : अपवाह CLASS 9 NCERT Geography MCQs SET 03 अध्याय 3 : अपवाह CLASS 9 NCERT Geography MCQs SET 02 अध्याय 3 : अपवाह CLASS 9 NCERT Geography MCQs