SET 05 वैदिक काल / Vedic Period MCQsBy dreamnaukari.com@gmail.com / March 24, 2025 Copyright © 2025 dreamnaukariquiz.com | Powered by dreamnaukariquiz.com SET 05 Vedic Period / वैदिक काल 1 / 15 83. 'सत्यमेव जयते' शब्द किस उपनिषद से लिए गए हैं? U.P.P.C.S. (Spl.) (Pre) 2004 U.P.P.C.S. (Mains) 2004 (a) मुंडकोपनिषद (b) कठोपनिषद (c) छांदोग्योपनिषद (d) इनमें से कोई नहीं उत्तर-(a)'सत्यमेव जयते' शब्द मुंडकोपनिषद से लिया गया है, जिसका अर्थ है' सत्य की ही विजय होती है।' यह भारत के राजचिह्न पर भी अंकित है। 2 / 15 84. 'सत्यमेव जयते' शब्द कहां से लिया गया है?U.P.P.C.S. (Pre) 1991 M.P. P.C.S. (Pre) 1992, 1994 I.A.S. (Pre) 2014 (a) मनुस्मृति (b) भगवद्गीता (c) ऋग्वेद (d) मुंडक उपनिषद 3 / 15 85. भारतीय प्रतीक पर उत्कीर्ण 'सत्यमेव जयते' लिया गया है- U.P.P.S.C. (R.I.) 2014 (a) ऋग्वेद से (b) भगवद्गीता से (c) मुंडकोपनिषद से (d) मत्स्यपुराण से 4 / 15 86. 'तमसो मा ज्योतिर्गमय' कथन है, मूलतःChhattisgarh P.C.S. (Pre) 2016 (a) उपनिषदों का (b) महाकाव्यों का (c) पुराणों का (d) षड्दर्शन का (e) इनमें से कोई नहीं उत्तर-(a)'तमसो मा ज्योतिर्गमय' कथन बृहदारण्यक उपनिषद से लिया गया है। इस कथन का अर्थ है- 'अंधकार से प्रकाश की ओर'। 5 / 15 87. किस उपनिषद का शाब्दिक अर्थ सफेद घोड़ा है? Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2016 (a) कठोपनिषद (b) छांदोग्य उपनिषद (c) तैत्तिरीय उपनिषद (d) ईशोपनिषद (e) इनमें से कोई नहीं उत्तर-(e) विकल्प में दिए गए किसी उपनिषद का तात्पर्य सफेद घोड़ा नहीं है। श्वेताश्वतर उपनिषद का अर्थ 'सफेद घोड़ों द्वारा खीचा गया' (Drawn by white Steeds) है। 6 / 15 88. सत्यकाम जाबाल की कथा, जो अनब्याही मां होने के लांछन को चुनौती देती है, उल्लेखित है- R.A.S./R.T.S (Pre) 2016 (a) जाबाल उपनिषद (b) प्रश्नोपनिषद (c) छांदोग्य उपनिषद (d) कठोपनिषद उत्तर-(c)सत्यकाम जाबाल महर्षि गौतम के शिष्य थे, जिनकी माता का नाम जाबाला था। सत्यकाम जाबाल की कथा जो अनब्याही मां होने के लांछन को चुनौती देती है, इनकी कथा छांदोग्य उपनिषद में उल्लेखित है। 94. ऋग्वेद की मूल लिपि थी- (a) देवनागरी (c) पालि (b) खरोष्ठी (d) ब्राह्मी U.P.P.C.S. (Spl.) (Pre) 2004 उत्तर-(d) ऋग्वेद की मूल लिपि ब्राह्मी थी। ऋग्वेद में कुल 10 मंडल हैं तथा 1028 सूक्त हैं। ऋग्वेद के पुरोहित को 'होता' कहा जाता था। 7 / 15 89. वैदिक कर्मकांड में 'होता' का संबंध है –U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013 (a) ऋग्वेद से (b) यजुर्वेद से (c) सामवेद से (d) अथर्ववेद से 8 / 15 90. अवेस्ता और ऋग्वेद में समानता है। अवेस्ता किस क्षेत्र से संबंधित है? U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2004 (a) भारत से (b) ईरान से (c) इस्राइल से (d) मिस्र से उत्तर-(b)अवेस्ता और ऋग्वेद दोनों में कुछ भाषिक समानता हैं। अवेस्ता ईरान के क्षेत्र से संबंधित है, जबकि ऋग्वेद का संबंध आर्यों से हैं। 9 / 15 91. वैदिक काल में किस जानवर को "अघन्या" माना गया है? U.P.P.C.S. (Pre) 2008 (a) बैल (b) भेड़ (c) गाय (d) हाथी उत्तर-(c) वैदिक काल में गाय को 'अघन्या' (न मारे जाने योग्य) माना गया है। गाय की हत्या अथवा उसे घायल करने वाले व्यक्ति को मृत्युदंड तथा देश निकाला की व्यवस्था वेदों में दी गई है। 10 / 15 92. ऋग्वेद में अघन्या का प्रयोग हुआ है-U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010 (a) बकरी के लिए (b) गाय के लिए (c) हाथी के लिए (d) घोड़े के लिए 11 / 15 93. ऋग्वेद में कई परिच्छेदों में प्रयुक्त 'अघन्य' शब्द संदर्भित है- U.P.P.C.S. (Pre) 2017 (a) पुजारी के लिए (b) स्त्री के लिए (c) गाय के लिए (d) ब्राह्मण के लिए 12 / 15 94. ऋग्वेद-कालीन आर्यों और सिंधु घाटी के लोगों की संस्कृति के बीच अंतर के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? ऋग्वेद-कालीन आर्य कवच और शिरस्त्राण (हेलमेट) का उपयोग करते थे, जबकि सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों में इनके उपयोग का कोई साक्ष्य नहीं मिलता।ऋग्वेद-कालीन आर्यों को स्वर्ण, चांदी और ताम्र का ज्ञान था, जबकि सिंधु घाटी के लोगों को केवल ताम्र और लौह का ज्ञान था।ऋग्वेद-कालीन आर्यों ने घोड़े को पालतू बना लिया था, जबकि इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि सिंधु घाटी के लोग इस पशु को जानते थे।नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- I.A.S. (Pre) 2017 (a) केवल 1 (b) केवल 2 और 3 (c) केवल 1 और 3 (d) 1,2 और 3 उत्तर-(a) ऋग्वेद में कवच (वर्म) का उल्लेख है तथा संभवतः ऋग्वेद-कालीन आर्य लौह एवं स्वर्ण से निर्मित कवच और शिरस्त्राण (हेलमेट) का प्रयोग करते थे। जबकि सैंधव सभ्यता के लोगों में इसके उपयोग का कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं होता। सिंधु सभ्यता के स्थलों के उत्खनन से प्राप्त युद्ध संबंधी उपकरण अत्यंत साधारण कोटि के हैं, जो इस बात की ओर संकेत करते हैं कि उन्होंने भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर ही विशेष ध्यान दिया था। ऋग्वेद-कालीन आर्यों को स्वर्ण, चांदी और ताम्र का ज्ञान था। सिंधु कालीन लोगों को केवल ताम्र एवं कांसे का ही ज्ञान था। लोहे का प्रचलन उत्तर भारत में 1000 ई.पू.- 600 ई.पू. के मध्य हुआ था। अतः कथन (2) गलत है। ऋग्वैदिक-कालीन आर्यों ने घोड़े को पालतू बना लिया था, जिसकी सहायता से वे युद्धों में विजय प्राप्त करते थे। सिंधु सभ्यता के विभिन्न स्थलों में भी घोड़े के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। अतः कथन (3) भी गलत है। इस प्रकार कथन (1) ही सही है। अतः सही उत्तर विकल्प (a) होगा। 13 / 15 95. प्राचीन भारतीय समाज के प्रसंग में, निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द शेष तीन के वर्ग का नहीं है?I.A.S. (Pre) 1996 (a) कुल (b) वंश (c) कोश (d) गोत्र उत्तर-(c)प्राचीन भारतीय समाज के संदर्भ में कुल, वंश तथा गोत्र परिवार से संबंधित हैं, जबकि कोश परिवार से संबंधित न होकर भंडार से संबंधित है। 14 / 15 96. संस्कारों की कुल संख्या कितनी है?M.P. P.C.S. (Pre) 2015 (a) 10 (b) 12 (c) 15 (d) 16 उत्तर-(d) 'संस्कार' का शाब्दिक अर्थ है-परिष्कार, शुद्धता अथवा पवित्रता गौतम धर्मसूत्र में इसकी संख्या चालीस (40) मिलती है। मनु ने गर्भाधान से मृत्यु-पर्यंत तेरह संस्कारों का उल्लेख किया है। बाद की स्मृतियों में इनकी संख्या सोलह (16) स्वीकार किया गया। आज यही सर्वप्रचलित है। 15 / 15 97. जीविकोपार्जन हेतु 'वेद-वेदांग' पढ़ाने वाला अध्यापक कहलाता था- Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2007 (a) आचार्य (b) अध्वर्यु (c) उपाध्याय (d) पुरोहित उत्तर-(c)वैदिक काल में जीविकोपार्जन हेतु 'वेद-वेदांग' पढ़ाने वाला अध्यापक उपाध्याय कहलाता था। आचार्य गुरुकुल की स्थापना करके अपने शिष्यों को पढ़ाता था तथा कोई फीस नहीं लेता था; किंतु शिष्य के द्वारा दी गई दक्षिणा स्वीकार कर लेता था। Your score isResult : %%results_by_cats%%Score : %%score%%Time Taken : %%user_pass_time%%Correct Questions : %%user_corrects_count%%Skipped Question: %%skipped_questions_count%%Wrong Answers : %%only_wrong_answers_count%%No. of People Answered : %%result_id%%Date : %%current_date%% 0% Restart quiz Vedic Period SET 04 अध्याय 5 : प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी CLASS 9 NCERT Geography SET 03 अध्याय 5 : प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी CLASS 9 NCERT Geography SET 02 अध्याय 5 : प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी CLASS 9 NCERT Geography SET 01 अध्याय 5 : प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी CLASS 9 NCERT Geography MCQs SET 03 अध्याय 4 : जलवायु CLASS 9 NCERT Geography MCQs प्रस्तावना / Preamble SET 02 अध्याय 4 : जलवायु CLASS 9 NCERT Geography MCQs SET 01 अध्याय 4 : जलवायु CLASS 9 NCERT Geography MCQs SET 04 अध्याय 3 : अपवाह CLASS 9 NCERT Geography MCQs SET 03 अध्याय 3 : अपवाह CLASS 9 NCERT Geography MCQs SET 02 अध्याय 3 : अपवाह CLASS 9 NCERT Geography MCQs